App

राजस्थान के इन 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट: 40 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में बारिश दर्ज की गई.

राजस्थान के इन 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट: 40 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें मौसम का ताजा अपडेट
Image Credit: Rajasthan Rain

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है

प्रदेश के 13 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज राज्य के 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. जिसमें जैसलमेर, फलोदी, उदयपुर, सलूम्बर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, झालावाड़, कोटा, बारां, बूंदी, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिले शामिल हैं.

इसके साथ ही आस-पास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने तथा रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

पिछले 24 घंटे के दौरान इन जिलों में हुई भारी बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई. डूंगरपुर, सलूंबर और उदयपुर जिले में भारी से अतिभारी बारिश दर्ज हुई. वहीं अजमेर, सवाई माधोपुर, सिरोही, ब्यावर, भीलवाड़ा, भरतपुर, बूंदी और टोंक में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई.

डूंगरपुर में 200 मिमी बारिश दर्ज

इसके अलावा बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, प्रतापगढ़, बारां, दौसा, धोलपुर, जयपुर, ब्यावर, कोटा, सीकर, झुंझुनू, सिरोही, बीकानेर, डीडवाना कुचामन, नागौर, फलोदी, जोधपुर तथा पाली जिले में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई. बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक बारिश डूंगरपुर के आसपुर में 200.0 मिमी दर्ज की गई. भारी बारिश के चलते दक्षिणी राजस्थान के कई इलाकों में मौसम का असर देखने को मिला है.

डूंगरपुर में बारिश की मौजूदा स्थिति

डूंगरपुर जिले में आधी रात से शुरू हुआ बरसात का दौर सुबह तक जारी रहा. आसपुर और सोन कमला आम्बा बांध क्षेत्र में 8 इंच बरसात हुई. रातभर झमाझम बारिश से कई जगहों पर जलभराव हो गया. सड़कों पर दरिया की तरह पानी बहने लगा. मारगिया डैम पर डेढ़ इंच तक पानी की चादर चल रही है. जिले के दूसरे छोटे बड़े बांध तालाबो में भी पानी की आवक बढ़ी है. वहीं गणेशपुर में 5 इंच, डूंगरपुर शहर में सवा 4 इंच, देवल-वेंजा में 90 एमएम, कनबा में 87 एमएम, सागवाड़ा में 74 एमएम, धंबोला में 42 एमएम, गलियाकोट में 51 एमएम, निठाउवा और साबला में 90 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है.

कार बरसाती नाले की रपट से उतरकर बहाव में फंस

बारां के केलवाड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम को सिलोरी धाम में तथाकथित बाबा रघुवीर बंजारा के यहां से पूजा-पाठ करके लौट रहे थे, तभी एक-एक कार बरसाती नाले की रपट से उतरकर बहाव में फंस गई. कार में उत्तराखंड निवासी दो जने फंस गए. पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से तीन घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर दस बजे बाद उनको बाहर निकाला.
 

 

बांसवाड़ा में बरसात से सड़कों पर 3-3 फीट पानी भरा

बांसवाड़ा जिले में आज सुबह से ही तेज बरसात का दौर जारी है. करीब 3 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. बांसवाड़ा शहर की कई सड़कों में बरसात का पानी भर गया, जिससे आवागमन भी बाधित रहा. वहीं बात अगर घाटोल कस्बे की करें, तो घाटोल में भी सुबह से तेज बारिश देखने को मिली, जिस कारण से घाटोल मुख्य मार्ग और कस्बे के भीतरी मार्गों में सड़कों पर तीन-तीन फीट पानी भर गया. पानी भरने से कस्बे में आवागवम भी पूरी तरह से बाधित रहा. पिछले लंबे समय से जिले के लोगों को बरसात का इंतजार था. अब जाकर सितंबर माह में आज के दिन तेज बरसात हुई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है. वहीं जिले के लोगों को अभी और बरसात का इंतजार है, क्योंकि जिले के अधिकतर बांध अभी भी खाली है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More