App

PM Modi Birthday Special: पीएम मोदी का जन्मदिन आज, राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा समेत इन नेताओं ने दी बधाई

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं. दीया कुमारी ने 17 सितंबर शाम 6 से 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की. नेताओं ने पीएम के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की.

PM Modi Birthday Special: पीएम मोदी का जन्मदिन आज, राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा समेत इन नेताओं ने दी बधाई
Image Credit: पीएम मोदी के जन्मदिन पर राजस्थान में बधाइयों की बौछार.

Jaipur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज देशभर में मनाया जा रहा है. इस मौके पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. सीएम शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो संदेश जारी कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की.

सीएम भजनलाल शर्मा ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 140 करोड़ देशवासियों का जननायक बताते हुए जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के प्रति अटूट समर्पण के प्रतीक हैं और जन-जन के मार्गदर्शक हैं.

सीएम ने कहा कि राजस्थान की 8 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जाती हैं. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण के नए आयाम स्थापित कर रहा है.

आशीर्वाद का दीप जलाने की अपील
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना करने की अपील भी की. उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री के उज्ज्वल और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए आशीर्वाद का दीप जलाने का आह्वान किया. पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में विभिन्न स्तरों पर शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है.

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने जारी किया वीडियो संदेश
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने X पर पोस्ट जारी करते हुए लिखा कि आइए, हम सभी मिलकर यशस्वी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री 
@narendramodi जी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर, शाम 6 से 7 बजे अपने घर-आंगन में "आशीर्वाद का दीया" जलाकर उनके 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें.

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने भी दी बधाई
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने लिखा कि एक ऐसे युगदृष्टा और तपस्वी नेता, जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित कर दिया है, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi  जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ.आपके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊँचाइयों की ओर निरंतर अग्रसर है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुदृढ़ जीवन की मंगलकामना करता हूँ. जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ, आदरणीय प्रधानमंत्री जी!

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी शुभकामनाएं
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि आत्मनिर्भर भारत के शिल्पकार, युवाओं के प्रेरणास्रोत और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ.
आप युग - युग जिएं.

 भजनलाल सरकार में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि विश्व पटल पर माँ भारती का गौरव पुनर्स्थापित करने वाले यशस्वी एवं कर्मठ प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi  जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं. प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं ऊर्जावान जीवन की कामना करता हूं.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More