राजस्थान में साल 2019 में बदले गए निकाय चुनाव नियम के तहत बिना पार्षद बने भी मेयर, सभापति या पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ने का रास्ता खुला है. मौजूदा निकाय चुनाव में 7 जगहों पर ऐसे प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें कुछ ऐसे भी हैं जो पार्षद का चुनाव हार चुके हैं या लड़े ही नहीं. गहलोत सरकार के समय लागू हुए इस हाइब्रिड फॉर्मूले पर उस वक्त सचिन पायलट ने आपत्ति जताई थी. सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने भी यह प्रावधान बरकरार रखा.
राजस्थान की 305 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 16 सितंबर को पूरी हो गई. भीलवाड़ा में भाजपा की जसवंत कंवर और कांग्रेस से कोई प्रत्याशी नहीं होने, जबकि भरतपुर में भाजपा की अनुराधा सिंह और निर्दलीय विचित्रा सिंह के नामांकन से मुकाबले की तस्वीर सामने आई है. अजमेर, उदयपुर, अलवर, पाली और बीकानेर समेत कई निकायों में भी प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए.
Jaipur News: रेलवन ऐप पर अब एक पंजीकृत यूजर अपने लिए और परिवार या अन्य व्यक्तियों के लिए अधिकतम 5 MST बुक कर सकेगा. अपने टिकट की वैधता सत्यापन के बाद उसी दिन और दूसरे व्यक्ति के टिकट की वैधता अगले दिन से होगी.
Jaipur News: जयपुर नगर निगम चुनाव में 27,099 मतदाताओं ने NOTA दबाया. वार्ड 66 में सबसे ज्यादा 767 NOTA वोट पड़े, वहीं, सांगानेर के 21 वार्डों में कुल 5,490 वोट NOTA के खाते में गए.
Rajasthan Nikay Chunav Re-polling: राजस्थान निकाय चुनाव में जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत के 10 बूथों पर आज सुबह 7 से शाम 6 बजे तक पुनर्मतदान होगा. EVM में तकनीकी खराबी के बाद री-पोल का फैसला लिया गया. 17 सितंबर सुबह 8 बजे मतगणना होगी.
Rajasthan News: जयपुर की नई शहर सरकार में 146 पार्षदों की पढ़ाई का पूरा रिपोर्ट कार्ड सामने आया है. 80 पार्षद ग्रेजुएट या उससे ऊपर हैं. खास बात यह है कि PG की रेस में महिला पार्षद पुरुषों से आगे हैं.
Rajasthan Nikay Chunav: राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों में इस बार Gen-Z का स्वैग साफ दिखाई दिया. 21 साल की नेहा शर्मा ने थानागाजी से BJP के टिकट पर जीत दर्ज की, जबकि जयपुर के वार्ड 71 से 21 साल के फैज हसन कांग्रेस के टिकट पर विजेता बने. जहाजपुर में निर्दलीय सानिया खानम भी चर्चा में रहीं. जयपुर में दिग्गज नेताओं के मतदान वाले वार्डों के नतीजों ने भी चौंकाया, वहीं महिला पार्षदों की संख्या ने भी नई तस्वीर पेश की.
Rajasthan Nikay Chunav : जयपुर की नई शहर सरकार में इस बार सिर्फ चेहरे नहीं बदले. आधी आबादी की पूरी नई फौज सदन में उतर रही है. अब तक जीतीं 50 महिलाओं में 47 पहली बार पार्षद बनी हैं.यानी महिला चेहरों में 94 फीसदी फ्रेश एंट्री.
Rajasthan News: जयपुर की नई शहर सरकार में 21 से 67 साल तक के पार्षद पहुंचे हैं. 146 विजेताओं की औसत उम्र 45.3 साल है. 35-50 साल के 81 पार्षद सबसे ज्यादा हैं, जबकि 47 की उम्र 50 साल से अधिक है. युवा और अनुभव का संगम दिखेगा.
Rajasthan Nikay Chunav: राजस्थान निकाय चुनाव में Gen-Z की एंट्री दिखी. जयपुर के वार्ड 71 से 21 साल के कांग्रेस उम्मीदवार फैज हसन ने 5,426 वोटों के साथ जीत दर्ज की. बीजेपी ने 6 और कांग्रेस ने 12 युवा उम्मीदवारों को टिकट दिया था.
जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया के ATM के पास दो हथियारबंद बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों से 42 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया. हेलमेट पहने बदमाश बाइक से आए और पिस्तौल दिखाकर वारदात के बाद फरार हो गए. पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और शुरुआती जांच में रेकी के बाद लूट की साजिश सामने आई है.
राजस्थान ANTF ने पांच साल से फरार 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर परमेश्वर दांगी को झारखंड के हजारीबाग से गिरफ्तार किया है. मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं करने वाले आरोपी तक पहुंचने के लिए टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे का सहारा लिया और उसे घर में छिपा हुआ पकड़ लिया. आरोपी करीब 20 साल से अफीम, गांजा और डोडा-चूरा की तस्करी से जुड़ा था.
Jaipur News: नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में टाइगर ‘शिवाजी’ के हमले में महिला श्रमिक की मौत के 10 दिन बाद भी सुरक्षा इंतजाम सवालों में हैं. कई CCTV कैमरे बंद हैं और 250 वन्यजीव सिर्फ 5 केयरटेकर्स के भरोसे हैं.
Rajasthan Nikay Chunav 2026: राजस्थान में निकाय चुनाव का मतदान खत्म होते ही BJP और कांग्रेस ने पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है. जोधपुर, बारां और बीकानेर में नतीजों से पहले सियासी हलचल तेज है. निर्दलीय प्रत्याशियों पर भी दोनों दलों की नजर है.
जयपुर ग्रामीण के सांभर लेक थाने में ACB ने कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक राममिलन मीणा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य को बिना रुकावट जारी रखने के लिए हर महीने रिश्वत मांगी जा रही थी. ACB ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद ट्रैप कार्रवाई की और अब आरोपी से पूछताछ के साथ थाने व आवास से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है.
Jaipur News: जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी से पहले सिंजारा महोत्सव होगा. बप्पा को 3500 किलो मेहंदी अर्पित की जाएगी और शाम 7:30 बजे प्रसाद बांटा जाएगा. विवाह की मनोकामना से जुड़ी इस 200 साल पुरानी परंपरा के लिए रात से कतार लगी.
Alwar News: अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में देर रात कार और बाइक की भीषण टक्कर में तीन दोस्तों की मौत हो गई. बाइक नाले की दीवार से जा टकराई. पुलिस ने कार कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है.
Anta Nikay Chunav: बारां जिले के अंता नगर पालिका चुनाव की मतगणना कल होगी. 35 वार्डों में BJP और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है, जबकि कुछ वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने समीकरण उलझा दिए हैं. दोनों दल स्पष्ट बहुमत से बोर्ड बनाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन अंतिम तस्वीर मतगणना के बाद साफ होगी.
Jaipur Traffic Plan: गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को जयपुर में यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा. मोती डूंगरी गणेश मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों पर डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन और नो-पार्किंग व्यवस्था की है. श्रद्धालुओं के लिए 15 जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है. पार्किंग से मंदिर तक JCTSL बस और निःशुल्क ई-रिक्शा की सुविधा मिलेगी.
Rajasthan News: जयपुर में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर फरार आरोपी राहुल झा का शनिवार को भी सुराग नहीं मिला. पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम रखा है. सीसीटीवी और मोबाइल CDR के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है.
Rajasthan News: राजस्थान में लंपी स्किन डिजीज का संक्रमण कम हो रहा है, लेकिन 10 जिलों में केस मिलने के बाद सरकार ने पशु परिवहन पर रोक लगा दी है. 87% टीकाकरण लक्ष्य पूरा हो चुका है. संक्रमित गांवों के 5-10 किमी दायरे में रिंग वैक्सीनेशन होगा.
Jaipur News: जयपुर नगर निगम के वार्ड-62 के बूथ नंबर-23 पर 110 विलोपित मतदाताओं के वोट पड़ने के बाद री-पोल होगा. 587 मतदाता कल सुबह 7 से शाम 6 बजे तक दोबारा मतदान करेंगे. इसके बाद ही वार्ड का चुनावी परिणाम स्पष्ट होगा.