App

अंता नगर निकाय चुनाव: कल मतगणना, किसके सिर सजेगा जीत का ताज?

Anta Nikay Chunav: बारां जिले के अंता नगर पालिका चुनाव की मतगणना कल होगी. 35 वार्डों में BJP और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है, जबकि कुछ वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने समीकरण उलझा दिए हैं. दोनों दल स्पष्ट बहुमत से बोर्ड बनाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन अंतिम तस्वीर मतगणना के बाद साफ होगी.

अंता नगर निकाय चुनाव: कल मतगणना, किसके सिर सजेगा जीत का ताज?
Image Credit: Anta Nikay Chunav

Rajasthan Nikay Chunav: बारां जिले के अंता नगर पालिका चुनाव के परिणाम को लेकर BJP और कांग्रेस दोनों की धड़कनें तेज हो गई हैं. नगर निकाय चुनाव की मतगणना कल होगी, जिसके बाद जीत और हार की तस्वीर साफ हो जाएगी. चुनाव में दोनों प्रमुख दलों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. वहीं, कुछ वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों की मजबूत स्थिति ने दोनों दलों के समीकरण को उलझा दिया है.


बोर्ड बनाने को लेकर दोनों दलों का दावा
अंता नगर पालिका में इस बार चेयरमैन की सीट OBC के लिए आरक्षित है. ऐसे में BJP और कांग्रेस दोनों ही नगर पालिका में स्पष्ट बहुमत के साथ अपना बोर्ड बनाने का दावा कर रहे हैं. हालांकि, कुछ वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों की स्थिति मजबूत होने की आशंका के चलते दोनों दलों के सामने असमंजस की स्थिति बनी हुई है. दोनों ही खेमे अपने-अपने आंकड़े बैठाने में जुटे हुए हैं. मतगणना के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मतदाताओं ने किसके पक्ष में फैसला सुनाया है.


35 वार्डों में सीधा मुकाबला
अंता नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं. अधिकांश वार्डों में कांग्रेस और BJP के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है. वहीं, कई जगह निर्दलीय प्रत्याशियों ने दोनों प्रमुख दलों के चुनावी समीकरण को खासा उलझा दिया है. ऐसे में निर्दलीयों का प्रदर्शन भी बोर्ड गठन के लिहाज से अहम माना जा रहा है.


दोनों दलों की साख दांव पर
अंता नगर पालिका में पिछले 15 वर्षों के दौरान कांग्रेस लगातार तीन बार अपना बोर्ड बना चुकी है. ऐसे में इस चुनाव में दोनों प्रमुख दलों की साख दांव पर लगी हुई है. कांग्रेस के सामने अपना दबदबा बनाए रखने की चुनौती है, जबकि BJP बोर्ड बनाने के दावे के साथ मैदान में है. अब सभी की नजर कल होने वाली मतगणना पर है. नतीजों के सामने आने के बाद ही पता चलेगा कि अंता नगर पालिका में किस दल को बहुमत मिलता है और निर्दलीय प्रत्याशियों का चुनावी समीकरण पर कितना असर पड़ता है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More