बांग्लादेश के खिलाफ मैच में वेस्टइंडीज के 23 वर्षीय बल्लेबाज केविन विकहम को डेब्यू करने का मौका मिला और उन्होंने दोनों पारियों में अर्धशतक जड़कर 48 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया. उन्होंने दिग्गजों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है.
रजत पाटीदार चोट के कारण राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. BCCI ने आयुष बदोनी को टीम में शामिल किया है, जबकि रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाया गया है.
भारत और पाकिस्तान के बीच एसीसी मेंस U19 एशिया कप 2026 टूर्नामेंट के दौरान भी नो-हैंडशेक पॉलिसी जारी रही. टॉस के दौरान भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसुफ ने हाथ नहीं मिलाया.
यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट में 102 रनों की शानदार पारी खेलकर लगातार दूसरा शतक जड़ दिया है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट लेकर बांग्लादेशी पेसर हसन महमूद ने इतिहास रच दिया. 149 सालों के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी तेज गेंदबाज ने अपने पहले पांच फाइव-विकेट हॉल पांच अलग-अलग देशों में लिए हैं.
रणजी ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ मैच में मुंबई के स्टार खिलाड़ी सरफराज खान ने हैरतअंगेज कैच पकड़ा. स्लिप की दिशा में फील्डिंग करते हुए वो चीते की रफ्तार से लेग शॉट फाइन लेग की तरफ पहुंच गए और फिर हवा में उड़ते हुए अद्भुत कैच लपका. मुंबई ने 106 रनों से मुकाबला जीता.
अंशुल कंबोज की स्विंग, सीम मूवमेंट और डेथ ओवर्स में सटीक यॉर्कर डालने की क्षमता उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए बड़ा हथियार बना सकती है.
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर क्रिस लिन को कोकीन टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक महीने का बैन झेलना पड़ा है. इंग्लैंड क्रिकेट रेगुलेटर ने बैन की पुष्टि की है.
बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान अब ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग में धमाल मचाने को तैयार है. BBL 2026/27 सीजन के लिए मेलबर्न रेनेगेड्स ने उन्हें टीम में शामिल किया है.
ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के इंटरनेशनल करियर का द एंड हो गया है. उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है. बिग शो ने 2023 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 201 रनों की जो करिश्माई पारी खेली थी, उसे शायद ही कोई क्रिकेट फैंस भूल सकता है.
नामीबिया ने आयरलैंड को हराकर इतिहास रच दिया है. फुल मेंबर देश के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल सीरीज जीतकर नामीबिया ने ऐतिहासिक कारनामा किया है.
भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन की शानदार पारी खेली. वहीं, यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए.
वकार यूनिस ने 1990 में शारजाह में नवजोत सिंह सिद्धू को पहली ही गेंद पर बोल्ड करने का पुराना किस्सा सुनाया है. पाकिस्तानी दिग्गज ने इस मामले में कपिल शर्मा को मजेदार अंदाज में जिम्मेदार ठहराया.
इंग्लैंड के बेन डकेट ने श्रीलंका के खिलाफ लाहौर में 132 गेंदों पर 167 रन की तूफानी पारी खेली. बिना छक्का लगाए वनडे में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया और पाकिस्तान में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए.
शारजाह में अजमतुल्लाह उमरजई नाम का तूफान आया, जिसने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को बर्बाद कर दिया. उनकी ताबड़तोड़ शतकीय पारी के दम पर अफगानिस्तान ने आखिरी 10 ओवर में 176 रन बनाए, जबकि एक समय पर उनका स्कोर 5 रन पर 4 विकेट था.
श्रीलंका के महान क्रिकेटर कुमार संगकारा ने डबलिन में रायनएयर (Ryanair) एयरलाइन के स्टाफ पर अपने परिवार के साथ भेदभाव और धमकी भरा व्यवहार करने का आरोप लगाया है.
सौराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर प्रकाश भट्ट ने बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच ढाका में बुधवार को शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में ICC मैच रेफरी के रूप में डेब्यू किया है.
भारत के पूर्व टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा ने बड़ा दावा किया है. उनके मुताबिक पंजाब की सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन आईपीएल की किसी भी टीम को हराने का दम रखती है. उन्होंने पंजाब के स्क्वॉड में अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह जैसे स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने के बाद सारांश जैन ने रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन किया है. मध्य प्रदेश के स्पिनर ने बिहार के खिलाफ 40 रन देकर 7 विकेट झटके.
देवदत्त पडिक्कल न्यूजीलैंड-A के खिलाफ 199 रन बनाकर आउट हो गए. देवदत्त पडिक्कल ने दोहरे शतक से सिर्फ एक रन दूर रहते हुए कैच आउट होने वाले फैसले पर नाराजगी जताई.
दीप्ति शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में छठे नंबर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. दीप्ति शर्मा भारत की अनुभवी ऑलराउंडर हैं और मैच जिताने में माहिर हैं.