भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /विकेट कीपर बन किस्मत बदलना चाहते हैं यशस्वी जायसवाल: ODI टीम में एंट्री के लिए चली नई चाल, सफल होगा प्लान?

विकेट कीपर बन किस्मत बदलना चाहते हैं यशस्वी जायसवाल: ODI टीम में एंट्री के लिए चली नई चाल, सफल होगा प्लान?

मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने खुलासा किया कि यशस्वी जायसवाल अपने खेल को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं और वो विकेट कीपिंग भी सीख रहे हैं. उनकी इस चाल से वसीम जाफर बिल्कुल खुश नहीं हैं.

Written ByRitesh Kumar
Published: Oct 10, 2026, 05:43 PM IST|Updated: Oct 10, 2026, 06:04 PM IST
joinshare
विकेट कीपर बन किस्मत बदलना चाहते हैं यशस्वी जायसवाल: ODI टीम में एंट्री के लिए चली नई चाल, सफल होगा प्लान?
Image Credit: Yashasvi Jaiswal/Instagram

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
जिद का दर्दनाक अंत: शादी को लेकर बिगड़ी बात, वीडियो कॉल कर कमरे में पंखे से झूली महिला; सुबह पुलिस को मिली लाश

जिद का दर्दनाक अंत: शादी को लेकर बिगड़ी बात, वीडियो कॉल कर कमरे में पंखे से झूली महिला; सुबह पुलिस को मिली लाश

2

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

3

कौन है धौलपुर की लेडी डॉन पूजा? जो 3 साल तक पुलिस को दे रही था चकमा, जयपुर से हुई गिरफ्तार

4

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

5

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

टीम इंडिया के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल टेस्ट में तो अपनी जगह स्थापित कर चुके हैं, लेकिन लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है. वो ODI टीम का हिस्सा भी होते हैं तो उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलती है. यशस्वी ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया में एंट्री मारने के लिए नई चाल चली है. रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन के आगाज से पहले मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने खुलासा किया कि यशस्वी जायसवाल अपने खेल को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं और वो विकेट कीपिंग स्किल भी सीख रहे हैं. मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड के अनुसार, वह अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने और टीम की जरूरत के अनुसार अलग विकल्प तैयार करने के लिए ऐसा कर रहे हैं.

यशस्वी जायसवाल के इस नई चाल से भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर बिल्कुल खुश नहीं हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 19 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले जाफर के मुताबिक, यशस्वी को अपनी बैटिंग पर फोकस करने की जरूरत है.

जाफर की सलाह मानेंगे जायसवाल?

वसीम जाफर इस बात से खुश नहीं हैं कि यशस्वी जायसवाल ने 2026-27 रणजी ट्रॉफी सीजन से पहले विकेटकीपिंग शुरू कर दी है. जाफर ने युवा खिलाड़ी को चेतावनी दी कि यह कोई आसान स्किल नहीं है. उन्होंने इसे 'थोड़ा मजाक' और भारत की व्हाइट-बॉल टीमों में जगह बनाने की 'बेताब' कोशिश बताया. वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 

"यह सुनकर मुझे भी हैरानी हुई. अगर आपने बचपन से विकेटकीपिंग नहीं की है, तो यह बहुत मुश्किल काम है. सबसे पहली बात, यह बहुत मेहनत वाला काम है. इसके अलावा, अगर वह शुरू भी करते हैं, तो उनकी जगह कहां होगी. ईशान किशन, संजू सैमसन और ऋषभ पंत हैं. मुझे यकीन है कि वह व्हाइट-बॉल क्रिकेट में ऐसा करना चाहते हैं. टेस्ट क्रिकेट में यह बहुत मुश्किल है.''

वसीम जाफर ने यशस्वी जायसवाल को सलाह दी कि वे इसके बजाय अपना ध्यान बल्लेबाजी पर केंद्रित रखें. उन्होंने आगे कहा, ''लेकिन मुझे लगता है कि यह थोड़ा मजाक जैसा है, क्योंकि अगर आपने बचपन से विकेट-कीपिंग नहीं की है, तो यह कोई आसान काम नहीं है. यह कोई ऐसी आसान स्किल नहीं है जिसे आप बहुत तेजी से सीख सकें. मुझे लगता है कि वह व्हाइट-बॉल टीमों में जगह बनाने के लिए थोड़ी जल्दबाजी कर रहे हैं. मुझे लगता है कि उन्हें रणजी ट्रॉफी और न्यूजीलैंड दौरे से पहले अपनी बैटिंग पर ध्यान देना चाहिए.''

द्रविड़-डिविलियर्स की राह पर जायसवाल?

राहुल द्रविड़ और एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ियों ने अपने करियर के बीच में फुल-टाइम विकेटकीपिंग शुरू की थी, लेकिन जायसवाल के उलट, उन्हें एज-ग्रुप क्रिकेट में इसका कुछ अनुभव था. जबकि, यशस्वी जूनियर लेवल से ही बतौर ओपनर खेल रहे हैं. उनके लिए इस स्टेज पर विकेटकीपिंग का रोल निभाना कहीं से भी आसान काम नहीं है. हाल ही में, मुंबई के अंगकृष रघुवंशी ने विकेटकीपर के तौर पर जबरदस्त तरक्की की है और कोलकाता नाइट राइडर्स की पहली पसंद बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: डरबन में दहाड़ा ये कंगारू: खत्म हुआ 114 महीने का सूखा, 17 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के किसी खिलाड़ी ने जड़ा शतक
 

 

 

 

 

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Cricket