भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /डरबन में दहाड़ा ये कंगारू: खत्म हुआ 114 महीने का सूखा, 17 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के किसी खिलाड़ी ने जड़ा शतक

डरबन में दहाड़ा ये कंगारू: खत्म हुआ 114 महीने का सूखा, 17 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के किसी खिलाड़ी ने जड़ा शतक

SA vs AUS 1st Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे टेस्ट में मैट रेनशॉ ने शतक जड़कर 114 महीने के सूखे का अंत किया. 9 साल और 6 महीने पहले उन्होंने टेस्ट में आखिरी शतक जड़ा था. 2017 के बाद से 19 पारियों के बाद रेनशॉ ने टेस्ट में 100 का आंकड़ा क्रॉस किया है.

Written ByRitesh Kumar
Published: Oct 10, 2026, 04:13 PM IST|Updated: Oct 10, 2026, 04:21 PM IST
joinshare
डरबन में दहाड़ा ये कंगारू: खत्म हुआ 114 महीने का सूखा, 17 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के किसी खिलाड़ी ने जड़ा शतक
Image Credit: X

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

SA vs AUS 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच डरबन में 3 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम की हालत खराब थी, लेकिन 20 वर्षीय बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने शानदार शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को संभाला और मेजबान को बैकफुट पर धकेल दिया. रेनशॉ के लिए ये सेंचुरी बेहद खास है, क्योंकि इसके लिए उन्होंने 114 महीने का इंतजार किया है. जी हां, 9 साल और 6 महीने पहले उन्होंने टेस्ट में आखिरी शतक जड़ा था. 2017 के बाद से 19 पारियों के बाद रेनशॉ ने टेस्ट में 100 का आंकड़ा क्रॉस किया है.

मैट रेनशॉ जब बल्लेबाजी करने आए तो उस समय ऑस्ट्रेलिया की हालत पतली थी. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उसने महज 84 रनों पर 4 विकेट खो दिए थे. स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड जैसे स्टार खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे. ऐसा लगा कि कंगारू टीम मुश्किल से 200 रन का आंकड़ा भी पार करेगी, लेकिन रेनशॉ क्रीज पर चट्टान की तरह डट गए और मैच का रंग-रूप बदल दिया.

मैट रेनशॉ ने खत्म किया सालों का इंतजार

मैट रेनशॉ ने शतक जड़कर ना सिर्फ अपना इंतजार खत्म किया, बल्कि साउथ अफ्रीका की धरती पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के सालों से चले जा रहे शतकों के सूखे का भी अंत किया. जी हां, 2014 के बाद पहली बार किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका की धरती पर टेस्ट में शतक ठोका है. जबकि, डरबन के किंग्समीड में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से आखिरी शतक 2009 में आया था. मैट रेनशॉ ने 17 सालों का इंतजार खत्म किया और डरबन में दहाड़कर कंगारुओं को राहत की सांस दिलाई.

रेनशॉ से पहले दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक लगाने वाले आखिरी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर थे. वॉर्नर ने 2014 में 1 से 5 मार्च के बीच खेले गए केपटाउन टेस्ट की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 रन बनाए थे. इस दिग्गज बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पहली पारी में भी शतक लगाया था. माइकल क्लार्क ने भी इस मैच में शतक ठोका था.

A Test Hundred After 9 Years For Matt Renshaw His 2nd Overall What A Gritty Knock Under Pressure 😮‍💨🔥 https://t.co/Ti0HMB16WD

— Cricket Dani (@CricketDani56) October 10, 2026

मैट रेनशॉ का टेस्ट करियर

मैट रेनशॉ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही 2016 में टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा था. हालांकि, 10 साल के सफर में वो अब तक सिर्फ 16 टेस्ट खेल सके हैं. 2017 में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी टेस्ट में 184 रनों की शानदार पारी खेली थी. उसके बाद वो कुछ मैचों में फेल हुए और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक 16 टेस्ट में 32.87 की औसत से 756 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: 'मैंने सुना था भारत एक लोकतांत्रिक देश है...', CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस के एक्शन से खफा हुए मांजरेकर
 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
South Africa vs Australia