App

'मैंने सुना था भारत एक लोकतांत्रिक देश है...', CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस के एक्शन से खफा हुए मांजरेकर

संजय मांजरेकर ने अपने X अकाउंट पर तंज कसते हुए लिखा कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन एक लोकतांत्रिक गतिविधि है. उनके इस पोस्ट से समझा जा सकता है कि वो कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट का समर्थन कर रहे हैं.

'मैंने सुना था भारत एक लोकतांत्रिक देश है...', CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस के एक्शन से खफा हुए मांजरेकर
Image Credit: X Photo

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज, 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया था. इस प्रदर्शन की अनुमति दिल्ली पुलिस ने नहीं दी थी और इसके खिलाफ एक्शन लेते हुए CJP फाउंडर अभिजीत दीपके सहित कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. लोकप्रिय यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी गुड़गांव स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया. भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर और वर्तमान में क्रिकेट एक्सपर्ट की भूमिका निभाने वाले संजय मांजरेकर ने इस प्रोटेस्ट के समर्थन में पोस्ट किया है.

संजय मांजरेकर ने अपने X अकाउंट पर तंज कसते हुए लिखा कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन एक लोकतांत्रिक गतिविधि है. उनके इस पोस्ट से समझा जा सकता है कि वो कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट का समर्थन कर रहे हैं और दिल्ली पुलिस के एक्शन से खुश नहीं हैं.

CJP के समर्थन में उतरे संजय मांजरेकर

पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने अपने X अकाउंट पर लिखा, ''शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन एक लोकतांत्रिक गतिविधि है. जहां तक मुझे पता है, भारत एक लोकतांत्रिक देश है.'' मांजरेकर के इस पोस्ट पर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं. कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए, जबकि कुछ लोग उनके समर्थन में दिखे.

हिरासत में अभिजीत दीपके, दादी का हुआ निधन

'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके की दादी का शनिवार को महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के संटुक पिंपरी गांव में निधन हो गया. वो पिछले कुछ दिनों से लंबी बीमारी और उम्र से जुड़ी समस्याओं के कारण बीमार थीं.  उनके निधन के समय अभिजीत दिल्ली में थे. वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह मुंबई से निकले थे. हालांकि, दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More