भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /मुंबई इंडियंस का बड़ा दांव: अमेरिकी तेज गेंदबाज को यूपी वॉरियर्स से किया ट्रेड, WPL में किया था ऐतिहासिक कारनामा

मुंबई इंडियंस का बड़ा दांव: अमेरिकी तेज गेंदबाज को यूपी वॉरियर्स से किया ट्रेड, WPL में किया था ऐतिहासिक कारनामा

WPL 2027: मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन से पहले अमेरिका की तेज गेंदबाज तारा नौरिस को ट्रेड किया है. तारा पहले भी मुंबई के लिए इस लीग में खेल चुकी हैं.

Written ByRohit Raj
Published: Oct 12, 2026, 10:31 PM IST|Updated: Oct 12, 2026, 10:35 PM IST
joinshare
मुंबई इंडियंस का बड़ा दांव: अमेरिकी तेज गेंदबाज को यूपी वॉरियर्स से किया ट्रेड, WPL में किया था ऐतिहासिक कारनामा
Image Credit: तारा नौरिस. BCCI

About the Author

Rohit Raj

Rohit Raj

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन से पहले अमेरिका की तेज गेंदबाज तारा नौरिस को एक नई टीम मिल गई है. वह अगले सीजन में दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगी. मुंबई फ्रेंचाइजी ने यूपी वॉरियर्स से तारा को 10 लाख रुपये में ट्रेड किया. नौरिस पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुकी हैं. इस टीम ने 2023 और 2025 में खिताब जीता था.

तारा नौरिस के नाम महिला प्रीमियर लीग में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज है. वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में 5 विकेट हॉल (एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट) लेने वाली पहली गेंदबाज हैं. उन्होंने 5 मार्च 2023 को दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी. तारा ने तब 4 ओवर में 29 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे. दिल्ली को मैच में 60 रनों से जीत मिली थी.

 

From 🇺🇸 to Mumbai, left-arm pacer Tara Norris joins our FA𝕄𝕀LY! 💙✨ https://t.co/5hgSYXvqti

— Mumbai Indians (@mipaltan) October 12, 2026

 

ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत को झटका: न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया 'ए' के 2 मैचों से OUT, क्या टेस्ट सीरीज से भी होंगे बाहर?

तारा ने किन बल्लेबाजों का किया था शिकार?

तारा ने उस 5 विकेट हॉल में आरसीबी की स्टार ऑलराउंडर एलिस पैरी, दिशा कासत, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष, कनिका आहूजा और हीदर नाइट का विकेट अपने नाम किया था. उस मैच में तारा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था. वह महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी द्वारा चुनी जानी पहली एसोसिएट प्लेयर हैं.

ये भी पढ़ें: बेल के बाद खेल: यौन शोषण मामले में फंसे अभिषेक पोरेल ने ठोकी सेंचुरी, शतक बनाते ही मैदान पर गिरे और छलके आंसू

WPL में कैसा रहा है तारा का रिकॉर्ड

तारा ने 2023 के पहले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 5 मैचों में 7 विकेट लिए थे. इसके बाद 2026 में यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 10 लाख रुपये में खरीदा था. उस सीजन में वह महिला टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर के कारण नहीं खेल पाई थीं. अब मुंबई के लिए उनके पास प्रभाव छोड़ने का मौका है. तारा ने अब तक 17 महिला टी20 इंटरनेशनल मैचों में 21 विकेट अपने नाम किए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Cricket