भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /ऋषभ पंत को झटका: न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया 'ए' के 2 मैचों से OUT, क्या टेस्ट सीरीज से भी होंगे बाहर?

ऋषभ पंत को झटका: न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया 'ए' के 2 मैचों से OUT, क्या टेस्ट सीरीज से भी होंगे बाहर?

ऋषभ पंत खराब फॉर्म के बाद चोटों से परेशान हैं. अब इंडिया ए के दो मैचों से बाहर हो गए हैं. न्यूजीलैंड दौरे के लिए उनकी जगह कुमार कुशाग्र को चुना गया है. अगर पंत फिट नहीं होते हैं तो वह 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं.

Written ByRohit Raj
Published: Oct 12, 2026, 08:45 PM IST|Updated: Oct 12, 2026, 09:06 PM IST
joinshare
ऋषभ पंत को झटका: न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया 'ए' के 2 मैचों से OUT, क्या टेस्ट सीरीज से भी होंगे बाहर?
Image Credit: ऋषभ पंत. BCCI

About the Author

Rohit Raj

Rohit Raj

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

2

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

3

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

4

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

5

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए एक बुरी खबर आई है. वह चोट के कारण न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया 'ए' के दो मैचों से बाहर हो गए. इंडिया 'ए' की टीम वहां 3 मल्टीडे मैच खेलेगी. यह दो टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारी के लिए काफी अहम है. इसके लिए चुनी गई टीम में मुख्य टेस्ट स्क्वॉड के अधिकांश सदस्य चुने गए हैं. पंत के चोटिल होने के बाद घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले कुमार कुशाग्र का चयन हुआ है.

ऋषभ पंत का जब चयन इंडिया ए के न्यूजीलैंड दौरे के लिए हुई थी, उसी समय उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर थी. अब वह पहले दो मैचों से बाहर हो गए हैं. ईरानी कप में रेस्ट ऑफ़ इंडिया की कप्तानी करते समय लेफ्ट साइड में स्ट्रेन हो गया था. वह अभी BCCI मेडिकल टीम की देखरेख में हैं और अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं. तीसरे मैच के लिए उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जाएगा.

रणजी के पहले मैच में नहीं खेले पंत

पंत फिटनेस की समस्याओं के कारण रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के पहले मैच में भी मैदान पर नहीं उतरे. बंगाल के खिलाफ मैच से पहले ही उन्होंने दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) को अपनी अनुपलब्धता के बारे में बता दिया था. दूसरी ओर, कुशाग्र ने हाल ही में पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए की तीन मैचों की रेड-बॉल सीरीज के सभी तीन मैच खेले थे. उन्होंने पहले मैच में शतक लगाया था.

ये भी पढ़ें: रवींद्र जडेजा का 16वां शतक: न्यूजीलैंड दौरे से पहले दिखाया दम, रणजी में सौराष्ट्र के लिए बने संकटमोचक

टेस्ट सीरीज पर नजर

भारत की सीनियर टीम भी अक्टूबर और नवंबर में पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड में होगी. पंत टेस्ट क्रिकेट में उनके पहले पसंद के विकेटकीपर हैं, लेकिन टी20 और वनडे की दौड़ में नहीं हैं. अब उनकी फिटनेस यह तय करेगी कि वह टेस्ट सीरीज के लिए भी चुने जाते हैं या नहीं. पंत अगर नहीं खेलते हैं तो जुरेल के साथ दूसरे विकेटकीपर के तौर पर कुमार कुशाग्र या ईशान किशन चुने जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: अफवाहों पर लगाम: भारत-श्रीलंका वनडे मैच दिल्ली से अहमदाबाद नहीं होगा शिफ्ट, BCCI का इनकार

इंडिया 'ए' की अपडेटेड टीम

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर) (पहला और दूसरा मैच).

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
India vs New Zealand