श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर बड़ा दाग लग चुका है. वो टी20 में 200 से अधिक रन बनाने के बावजूद सबसे ज्यादा मैच हारने वाले कप्तानों की सूची में सबसे आगे हैं.
मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने खुलासा किया कि यशस्वी जायसवाल अपने खेल को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं और वो विकेट कीपिंग भी सीख रहे हैं. उनकी इस चाल से वसीम जाफर बिल्कुल खुश नहीं हैं.
संजय मांजरेकर ने अपने X अकाउंट पर तंज कसते हुए लिखा कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन एक लोकतांत्रिक गतिविधि है. उनके इस पोस्ट से समझा जा सकता है कि वो कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट का समर्थन कर रहे हैं.
शारजाह में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रनों का स्कोर खड़ा किया. उन्हें क्या पता था कि WCL 2026 में डिविलियर्स जिस फॉर्म में हैं, उनके लिए ये बच्चों का खेल साबित होगा. डिविलियर्स ने महज 37 गेंदों पर शतक जड़कर सनसनी मचा दी.
अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट में गुटबाजी और कोर्ट केस के कारण अंडर-19 टीम वीनू मांकड़ ट्रॉफी से बाहर हो गई है. अब 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली रणजी ट्रॉफी में टीम की भागीदारी पर भी संकट मंडरा रहा है.
Jake Weatherald Injury: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जेक वेदराल्ड शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान बाउंड्री फेंस से टकराने के कारण सिर में चोट का शिकार हो गए. देर से लक्षण दिखने के बाद उन्हें मैच से बाहर कर मैथ्यू गिल्क्स को सब्स्टीट्यूट बनाया गया है.
IPL vs PSL: पाकिस्तान ने एक बार फिर आईपीएल से भिड़ने की हिम्मत जुटाई है. उसने पीएसएल के शेड्यूल को जारी किया है और लगातार तीसरी बार दोनों टूर्नामेंट एक ही समय में खेले जाएंगे.
Sri Lanka New Test Captain: पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा. धनंजय डी सिल्वा ने अचानक ही टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी. कुसल मेंडिस को अब टीम की कमान मिली है.
ICC Rankings में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार है. वनडे और टी20 दोनों में भारत का जलवा है. शुभमन गिल और ईशान किशन शिखर पर मौजूद हैं. श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने लंबी छलांग लगाई है, जबकि शाई होप को भी फायदा हुआ है.
कुछ महीनों पहले तक सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के कप्तान थे और उनके नेतृत्व में भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने में कामयाब रहा. अब आलम ये है कि उन्हें मुंबई की टीम में भी जगह नहीं मिल रही है.
टीम इंडिया के वर्तमान बॉलिंग कोच मॉर्ने मॉर्केल आज यानी 6 अक्टूबर, 2026 को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद उन्होंने कोचिंग की दुनिया में कदम रखा. गौतम गंभीर हमेशा से मॉर्केल को हाई रेट करते रहे हैं.
अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार बहुत जल्द नीली जर्सी में मैदान पर उतरने वाले हैं. आगामी हांगकांग सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट के लिए भुवनेश्वर को भारत का कप्तान बनाया गया है.
कनाडा की T10 क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में अली खान की एक गेंद बल्लेबाज और विकेटकीपर के ऊपर से निकलकर सीधे स्टैंड में पहुंच गई, लेकिन टोरंटो सिक्सर्स को सिर्फ 5 रन मिले.
रेस्ट ऑफ इंडिया ने जम्मू-कश्मीर को हराकर ईरानी कप जीत लिया है. ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम ने 167 रनों से प्रचंड जीत हासिल की. इस मैच में स्मरण रविचंद्रन, मुकेश और आकाश दीप ने कमाल कर दिखाया.
ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी हो गया है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं और टूर्नामेंट में दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आ सकती हैं.
टीम इंडिया में वापसी करने के बाद से ईशान किशन गेंदबाजों के लिए काल बने हुए हैं. वो इस साल T20I में 1000 रन पूरा करने से सिर्फ 15 रन दूर हैं. उनके लिए बड़ी चुनौती एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I रन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने की होगी.
Cricket New Rules: ICC ने क्रिकेट के नियम में कई बदलाव किए हैं. अगर कोई खिलाड़ी बैटिंग करते वक्त जानबूझकर टाइम वेस्ट करता है, तो विरोधी टीम को पेनल्टी के जरिए 5 मुफ्त रन दिए जाएंगे.
वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में होने वाले मैच से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट की वजह से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह CSK के गेंदबाज अंशुल कंबोज के लिए टीम इंडिया का दरवाजा खुला है.
गुवाहाटी में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदकर भारत ने ODI क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़े टोटल का सफल चेज किया. इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 2006 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर चमत्कार किया था. तब एक बल्लेबाज ने शराब के नशे में धमाकेदार शतक ठोका था.
India vs West Indies: गुवाहाटी में खेले गए भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रनों की सुनामी देखने को मिली. सबसे ज्यादा तूफान भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मचाया. उन्होंने 133 गेंदों 202 रनों की नाबाद और अद्भुत पारी खेली.
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप यादव ने स्पेशल दोहरा शतक जड़ा. वो भारत की तरफ से ODI में सबसे तेजी से 200 विकेट लेने वाले स्पिनर बन गए हैं.
Shai Hope ODI Hundreds: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार शतक ठोककर शाई होप ने इतिहास रच दिया. उन्होंने अपने ODI करियर का 20वां शतक ठोका. इसके साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने इस फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के लिए 19 सेंचुरी जड़ी थी