ईरानी कप के फाइनल में रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया. रविवार (4 अक्तूबर) को श्रीनगर में भारत के दो अनुभवी तेज गेंदबाजों मुकेश कुमार और आकाश दीप ने मिलकर मौजूदा रणजी चैंपियन को दूसरी पारी में 111 रनों पर ही समेट दिया. रेस्ट ऑफ इंडिया की इस जीत में बल्लेबाज स्मरण रविचंद्रन ने भी अहम योगदान निभाया. उन्होंने पहली पारी में 68 और दूसरी पारी में 135 रनों का योगदान दिया था.
रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहली पारी में 237 रन बनाए और जम्मू-कश्मीर की टीम 278 रन बनाकर 41 रन की बढ़त हासिल की थी. इसके बाद दूसरी पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया के बल्लेबाजों ने कमाल कर दिखाया. स्मरण के शतक और सनत सांगवान के 55 रनों की बदौलत उसने 319 रन बनाए. इस तरह उसे कुल 278 रनों की बढ़त मिली. जम्मू-कश्मीर को 279 रनों का लक्ष्य मिला.
𝙏𝙝𝙖𝙩 𝙬𝙞𝙣𝙣𝙞𝙣𝙜 𝙛𝙚𝙚𝙡𝙞𝙣𝙜 🥳
BCCI President Mr. Mithun Manhas @MithunManhas presents the prestigious #IraniCup to Rest of India Captain Rishabh Pant 🏆
Scorecard ▶️ https://t.co/imfbVIsPep @mflone_ pic.twitter.com/l2bCqLY6eh— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) October 4, 2026
मुकेश ने बरपाया कहर
जम्मू-कश्मीर की टीम के लिए दूसरी पारी में तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके. कामरान इकबाल ने 32, शुभम खजुरिया ने 36 और अब्दुल समद ने 20 रन बनाए. रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए मुकेश कुमार ने अपनी गेंदों से कहर बरपा दिया. उन्होंने 33 रन देकर 6 विकेट ले लिए. आकाश दीप ने उनका बखूबी साथ दिया और 3 विकेट अपने नाम कर लिए. मुकेश चौधरी को एक सफलता मिली.
स्मरण बने मैच के हीरो
रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम में शामिल स्मरण रविचंद्रन ने कर्नाटक से घरेलू मैचों में खेलते हैं. वह लंबे समय से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं. स्मरण ने इस मैच में कुल 203 रन बनाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. स्मरण ने मैच की दोनों पारियों को मिलाकर 24 चौके और 6 छक्के लगाए.
𝐆𝐚𝐦𝐞. 𝐒𝐞𝐭. 𝐌𝐚𝐭𝐜𝐡 ✌️
Mukesh Kumar wraps things up in fine fashion as Rest of India defeat J&K by 1⃣6⃣7⃣ runs in Srinagar to clinch the #IraniCup 2026 🥳👏
Updates ▶️ https://t.co/imfbVIsPep@mflone_ pic.twitter.com/Nhi5ezUvND— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) October 4, 2026
नहीं चला ऋषभ पंत का बल्ला
रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला इस मैच में नहीं चला. वह दोनों पारियों को मिलाकर कुल 18 रन ही बना सके. वह पहली पारी में 10 रन बनाकर उमर नजीर की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद दूसरी पारी में वह 18 गेंद पर 8 रन ही बना सके. पंत टी20 और वनडे की योजनाओं से बाहर हैं और इस तरह के प्रदर्शन से टेस्ट टीम में भी जगह खतरे में पड़ सकती है.