भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कोरबोर्ड पर 405 रनों का पहाड़ खड़ा किया. टीम इंडिया के सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए, लेकिन इस बीच स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने स्पेशल दोहरा शतक लगाया. कुलदीप ने ODI क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं. कुलदीप यादव वनडे इतिहास में 200 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर बन गए हैं. उन्होंने 120वीं पारी में ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है.
गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में बाएं हाथ के रिस्ट-स्पिनर ने अपना दूसरा विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की. वहीं, वो भारत की तरफ से ODI में 200 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज गेंदबाज भी बने हैं. पहले नंबर पर स्टार पेसर मोहम्मद शमी हैं, जिन्होंने मैचों में इस मिल के पत्थर को पार किया था.
कुलदीप यादव की पहचान हमेशा से एक विकेट टेकर के रूप में हुई है. मिडिल ओवरों में वो अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख बदलने में माहिर माने जाते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भी उन्होंने 4 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की कमर तोड़ दी थी. दूसरे मैच में उन्होंने 10 ओवर में 65 रन देकर 2 विकेट चटकाए. बाकी भारतीय गेंदबाजों के मुकाबले वो काफी किफायती रहे. कुलदीप ODI में 200 विकेट लेने वाले सिर्फ चौथे भारतीय गेंदबाज बने हैं.
Spinning his web an impressive 2️⃣0️⃣0️⃣ times 🕸️
Kuldeep Yadav completes a double century of wickets in ODIs 👏
Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @imkuldeep18 pic.twitter.com/UTIGEwsGXI— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
भारतीय स्पिनरों में सिर्फ अनिल कुंबले (334, जो वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं), हरभजन सिंह (265) और रवींद्र जडेजा (232) ही 200 से ज्यादा वनडे विकेट ले पाए हैं. इस साल छह वनडे मैचों में कुलदीप ने 36 से ज़्यादा के औसत से नौ विकेट लिए हैं, जिसमें पिछले वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 4/40 का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है.
बात करें वनडे में सबसे तेजी से 200 विकेट लेने की तो ऑस्ट्रेलिया के स्टार पेसर मिचेल स्टार्क के नाम ये वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने सिर्फ 102 मैचों में ये कारनामा किया था. दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक और भारत के मोहम्मद शमी हैं. दोनों ने 104 मैचों में ये उपलब्धि हासिल की थी. न्यूजीलैंड के पेसर ट्रेंट बोल्ट तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 200 ODI विकेट के लिए 107 मैच लिए थे.