भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज खेली जा रही है. रांची में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. स्कोरबोर्ड पर 249 रनों का पहाड़ खड़ा करने के बावजूद वेस्टइंडीज ने ये मैच जीत लिया. शाई होप के आगे सभी भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आए. उन्होंने 45 गेंदों पर 102 रनों की शानदार पारी खेलकर वेस्टइंडीज को हारी हुई बाजी जीता दी. शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 84 रनों की कीमती पारी खेली.
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने भारत के खिलाफ इतने बड़े रनों का पीछा किया है. हालांकि, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ऐसा बहुत बार हो चुका है. जी हां, आपको ये जानकर हैरानी होगी, लेकिन सच यही है कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में T20 में 8 बार ऐसा हुआ है, जब स्कोरबोर्ड पर 200 से अधिक रन बने हैं, लेकिन फिर भी उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है.
टी20 क्रिकेट में 200 से अधिक रन बनाने के बावजूद हार झेलने वाले कप्तानों की सूची में श्रेयस अय्यर सबसे आगे हैं. इस मामले में उन्होंने ऋषभ पंत को भी पीछे छोड़ दिया है. अय्यर की कप्तानी में 8 बार ऐसा हुआ है. पंत और फाफ डु प्लेसिस की कैप्टेंसी में 7-7 बार ऐसा हुआ है.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 25 मैचों में 8 बार ऐसा हुआ है, जब उनकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से अधिक रन बनाए हैं. हालांकि, इसके बावजूद 8 मैचों में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है.
श्रेयस अय्यर- 8 (25 मैचों में)
ऋषभ पंत- 7 (17 मैचों में)
फाफ डु प्लेसिस- 7 (19 मैचों में)
मोहम्मद रिजवान- 5 (17 मैचों में)
शाई होप- 4 (6 मैचों में)
शुभमन गिल- 4 (11 मैचों में)
बता दें कि बतौर कप्तान 200 से अधिक रन बनाने के बावजूद श्रेयस अय्यर की टीम के हार का सिलसिला आईपीएल 2026 से शुरू हुआ था. इस सीजन पंजाब किंग्स को 200+ रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा था. इंटरनेशनल क्रिकेट में भी ये शर्मनाक रिकॉर्ड उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है. अय्यर की कप्तानी में भारत ने पिछले 11 में से 10 मैचों में जीत हासिल की है. उनके अंदर टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल पर भी कब्जा जमाया.