भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक: शाई होप से पहले किस बल्लेबाज ने किया ये अनोखा कारनामा?

भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक: शाई होप से पहले किस बल्लेबाज ने किया ये अनोखा कारनामा?

Written ByRitesh Kumar
Published: Oct 10, 2026, 09:11 PM IST|Updated: Oct 10, 2026, 09:35 PM IST
joinshare

भारत के खिलाफ सीरीज में शाई होप बल्ले से धमाका कर रहे हैं. ODI में बैक टू बैक शतक जड़ने के बाद उन्होंने टी20 में भी दम दिखाया और रांची में 102 रनों की शानदार पारी खेली. होप भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक ठोकने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने हैं.

Shai Hope1/5

शाई होप बने वेस्टइंडीज के तोप

वेस्टइंडीज के लिमिटेड ओवर कप्तान शाई होप भारतीय गेंदबाजों के लिए काल बने हुए हैं. पिछले दो हफ्तों में उन्होंने रनों की बरसात करते हुए वेस्टइंडीज को दो ऐतिहासिक जीत दिलाई है. न्यू चंडीगढ़ में हुए ODI में उन्होंने 162 रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत वेस्टइंडीज ने अपने वनडे इतिहास में सबसे बड़े टारगेट का पीछा किया. एकदिवसीय सीरीज में धमाल मचाने के बाद शाई होप ने T20I में भी जलवा दिखाया. रांची में शानदार शतक जड़कर उन्होंने वेस्टइंडीज को टी20 इंटरनेशनल की अब तक की सबसे बड़ी जीत दिलाई.
Shai Hope2/5

होप बने टीम इंडिया के दुश्मन!

ये कहना गलत नहीं होगा कि फिलहाल शाई होप टीम इंडिया के सबसे बड़े दुश्मन साबित हो रहे हैं. तीन मैचों एकदिवसीय शृंखला में उन्होंने 139.00 की औसत से 278 रन बनाए, जिसमें दो शतक शामिल हैं. इसके बाद 5 मैचों की T20I सीरीज में भी वो तहलका मचा रहे हैं. अब तक हुए दो मैचों में उन्होंने 154 रन बनाए हैं. रांची में रनों की सुनामी लाते हुए होप ने 45 गेंदों पर 102 रनों की शानदार पारी खेली.
Shai Hope3/5

भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक

शाई होप के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वो भारत के खिलाफ क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं. होप भारत के खिलाफ टेस्ट में एक, ODI में 5 और T20I में एक शतक जड़ चुके हैं.
Shane Watson4/5

होप से पहले किसने किया ये कारनामा?

शाई होप से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने ये अनोखा कारनामा किया था. वो भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने थे. वॉटसन ने भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में 1-1 शतक ठोका है.
Rohit Sharma5/5

रोहित शर्मा के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा देशों के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक ठोकने का अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. 'हिटमैन' ने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज यानी 4 देशों के खिलाफ क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी ठोकी है. क्रिस गेल, केएल राहुल और बाबर आजम ने 2-2 टीमों के खिलाफ ऐसा किया है.
TAGS:
India vs West Indies

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.