App

2027 ODI World Cup: वर्ल्ड कप में तीन बार हो सकती है भारत और पाकिस्तान की टक्कर, समझिए पूरा समीकरण

ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी हो गया है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं और टूर्नामेंट में दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आ सकती हैं.

2027 ODI World Cup: वर्ल्ड कप में तीन बार हो सकती है भारत और पाकिस्तान की टक्कर, समझिए पूरा समीकरण
Image Credit: India vs Pakistan

ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है. क्रिकेट के इस महाकुंभ में कुल 12 टीमें होंगी, जिन्हें ग्रुप A और B में बांटा गया है. हर ग्रुप में छह टीमें हैं. भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. क्वालिफायर-A, ग्रुप-A की पांच टीमों के साथ जुड़ेगा. भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से करेगा, जबकि शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम 10 अक्टूबर को जोहानिसबर्ग में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगी. ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का फॉर्मेट ऐसा है कि भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना तीन बार हो सकता है.

दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला ग्रुप A का मैच होगा जो 10 अक्टूबर को खेला जाएगा. ध्यान देने वाली बात यह है कि हर ग्रुप की टॉप तीन टीमें सुपर 7 चरण में जाएंगी. दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली सबसे अच्छी टीम सातवीं और आखिरी जगह हासिल करेगी. ग्रुप स्टेज से सुपर 7 में कोई पॉइंट नहीं ले जाया जाएगा, जिसका मतलब है कि टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी. हर टीम को 25 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच छह और मैच खेलने को मिलेंगे, जिससे भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले का एक और मौका मिलेगा.

तीन बार कैसे हो सकती है भारत और पाकिस्तान की टक्कर?

सुपर 7 चरण की टॉप चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. इसका मतलब है कि अगर भारत और पाकिस्तान दोनों टॉप चार में जगह बनाते हैं, तो उन्हें सेमीफाइनल या फाइनल में एक-दूसरे का सामना करने का तीसरा मौका मिल सकता है. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट वर्ल्ड कप का मौजूदा चैंपियन है, जिसने 2023 में अहमदाबाद में भारत को छह विकेट से हराया था. वहीं, पाकिस्तान नौ मैचों में चार जीत और पांच हार के साथ पांचवें स्थान पर रहा था. पिछले टूर्नामेंट में 10 टीमें थीं.

10 अक्टूबर को हाईवोल्टेज मैच

भारत और पाकिस्तान को मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ 'ग्रुप-ए' में रखा गया है. दोनों टीमों के बीच 10 अक्टूबर को हाईवोल्टेज मैच खेला जाना है. 'ग्रुप-ए' में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, सह-मेजबान जिम्बाब्वे और क्वालीफायर-ए से आने वाली टीम शामिल हैं. वहीं, 'ग्रुप-बी' में सह-मेजबान साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और क्वालीफायर-बी शामिल हैं. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन 2 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच होगा, जिसमें 14 टीमों के बीच 12 वेन्यू पर कुल 57 मैच खेले जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More