भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /हैरी ब्रूक का तूफान: शुभमन का रिकॉर्ड तोड़ बने ODI के सबसे तेज डबल सेंचुरियन, 31 चौके-छक्के जड़ मचाया कोहराम

हैरी ब्रूक का तूफान: शुभमन का रिकॉर्ड तोड़ बने ODI के सबसे तेज डबल सेंचुरियन, 31 चौके-छक्के जड़ मचाया कोहराम

श्रीलंका के खिलाफ ODI में हैरी ब्रूक ने महज 114 गेंदों पर दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया. शुभमन गिल को पीछे छोड़कर वो वनडे इंटरनेशनल के सबसे तेज डबल सेंचुरियन बन गए हैं. ब्रूक ने 21 चौके और 10 छक्के की मदद से नाबाद 202 रन बनाए.

Written ByRitesh Kumar
Published: Oct 22, 2026, 05:37 PM IST|Updated: Oct 22, 2026, 06:00 PM IST
joinshare
हैरी ब्रूक का तूफान: शुभमन का रिकॉर्ड तोड़ बने ODI के सबसे तेज डबल सेंचुरियन, 31 चौके-छक्के जड़ मचाया कोहराम
Image Credit: X

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

आप उधर भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच देखने में व्यस्त थे, इधर श्रीलंका के खिलाफ ODI में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने 'धागा खोल' पिटाई कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. रावलपिंडी स्टेडियम में रनों की आंधी लाते हुए ब्रूक ने वनडे इंटरनेशनल इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया. उन्होंने भारतीय कप्तान शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में 117 गेंदों में डबल सेंचुरी ठोकी थी. 

हैरी ब्रूक ने महज 114 गेंदों पर ये कारनामा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. श्रीलंका के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए ब्रूक ने 116 गेंदों पर 202 रनों की नाबाद पारी खेली. 174.14 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 21 चौके और 10 छक्के जड़े.

हैरी ब्रूक बने इंग्लैंड के पहले डबल सेंचुरियन

'क्रिकेट के जनक' कहे जाने वाले इंग्लैंड का इंतजार आखिरकार समाप्त हुआ. जी हां, हैरी ब्रूक इंग्लैंड की तरफ से ODI में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले इंग्लैंड की तरफ से एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर बेन स्टोक्स ने बनाया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ 2023 में उन्होंने 182 रनों की पारी खेली थी. हैरी ब्रूक ने स्टोक्स को पछाड़ते हुए इतिहास रच दिया.

WOW! 🤯 Harry Brook, that was sensational. https://t.co/F7A5t0g5P5

— England Cricket (@englandcricket) October 22, 2026

ODI में इंग्लैंड के लिए सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर

202 - हैरी ब्रूक बनाम श्रीलंका, रावलपिंडी, 2026
182 - बेन स्टोक्स बनाम न्यूजीलैंड, द ओवल, 2023
180 - जेसन रॉय बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 2018
171 - एलेक्स हेल्स बनाम पाकिस्तान, ट्रेंट ब्रिज, 2016
167* - रॉबिन स्मिथ बनाम ऑस्ट्रेलिया, एजबेस्टन, 1993

इंग्लैंड ने खड़ा किया 429 रनों का पहाड़

रावलपिंडी में खेले जा रहे ट्राई सीरीज के तीसरे मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. इंग्लैंड की तरफ से ओपनर टॉम बैंटन, जो रूट और विल जैक्स ने भी अर्धशतक जड़कर अहम योगदान दिया, लेकिन असली महफिल तो हैरी ब्रूक ने लुटी. दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने पहले 13 रन 24 गेंदों पर बनाए थे, लेकिन उसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया और चौकों-छक्कों की बरसात कर दी. दोहरा शतक जड़कर उन्होंने इंग्लैंड का स्कोर 429 रन तक पहुंचा दिया.

यह भी पढ़ें: क्राइस्टचर्च में ऐतिहासिक जीत: भारत का टी20 में सबसे बड़ा रन चेज, न्यूजीलैंड 225 रन बनाकर भी हारा
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Cricket