भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /न्यूजीलैंड दौरे की धमाकेदार शुरुआत: सैमसन-नमन ने मचाया कोहराम, लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की सबसे बड़ी जीत

न्यूजीलैंड दौरे की धमाकेदार शुरुआत: सैमसन-नमन ने मचाया कोहराम, लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की सबसे बड़ी जीत

न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 मैच में भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन का स्कोर खड़ा किया था. टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. T20I के इतिहास में ये भारत की सबसे बड़ी सफल रन चेज है.

Written ByRitesh Kumar
Published: Oct 22, 2026, 04:25 PM IST|Updated: Oct 22, 2026, 05:03 PM IST
joinshare
न्यूजीलैंड दौरे की धमाकेदार शुरुआत: सैमसन-नमन ने मचाया कोहराम, लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की सबसे बड़ी जीत
Image Credit: BCCI/X

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

भारतीय क्रिकेट टीम में न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है. क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 मैच को भारत ने 4 विकेट से जीतकर इतिहास रच दिया. हैगली ओवल मैदान पर खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. संजू सैमसन और नमन धीर की तूफानी पारी के दम पर टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया. T20I के इतिहास में ये भारत की सबसे बड़ी सफल रन चेज है. संजू सैमसन ने 33 गेंदों पर 67 रन और नमन धीर ने 15 गेंदों पर 42 रनों की शानदार पारी खेली.

226 रन का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत शानदार हुई. संजू सैमसन ने आक्रामक रवैया अपनाया और कीवी गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया. अभिषेक शर्मा ने भी 12 गेंदों पर 29 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. सैमसन ने तबाही जारी रखी. भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाकर वो 67 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए. इसके बाद तिलक वर्मा और ईशान किशन जल्दी आउट हो गए, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड ने मैच में वापसी कर ली. हालांकि, आखिरी ओवरों में नमन धीर ने शानदार पारी खेलकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी.

श्रेयस की कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने ऐतिहासिक कारनामा किया है. T20I में लक्ष्य का पीछा करते हुए ये टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले भारत ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों का सफल पीछा किया था.

T20I में भारत के लिए सबसे बड़े सफल रन-चेज

226 बनाम न्यूजीलैंड, क्राइस्टचर्च, 2026
209 बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम, 2023
209 बनाम न्यूजीलैंड, रायपुर, 2026
208 बनाम वेस्टइंडीज, हैदराबाद, 2019
207 बनाम श्रीलंका, मोहाली, 2009
204 बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2020

ऐतिहासिक जीत में चमके संजू और नमन

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस ऐतिहासिक जीत में संजू सैमसन और नमन धीर का अहम योगदान रहा. संजू ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई, जबकि नमन धीर ने मैच को फिनिश किया. सैमसन ने 67 रनों की पारी के दौरान 8 चौके और 4 छक्के जड़े. नमन ने 5 चौके और 2 छक्के की मदद से महज 15 गेंदों पर 42 रनों की नाबाद पारी खेली. संजू सैमसन को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. 5 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 24 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: 4 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में बॉलिंग: भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में दिए 4 रन, फिर हुई जमकर पिटाई; चोट भी लगी


 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
India vs New Zealand