भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100: दुर्लभ कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैरी ब्रूक, पहला कौन?

टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100: दुर्लभ कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैरी ब्रूक, पहला कौन?

श्रीलंका के खिलाफ मैच में शानदार दोहरा शतक जड़कर इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने क्रिकेट के दुर्लभ क्लब में एंट्री मार ली है. वो टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी, ODI में डबल सेंचुरी और T20I में शतक जड़ने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं.

Written ByRitesh Kumar
Published: Oct 22, 2026, 06:54 PM IST|Updated: Oct 22, 2026, 07:06 PM IST
joinshare
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100: दुर्लभ कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैरी ब्रूक, पहला कौन?
Image Credit: AI Graphic

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच ODI ट्राई सीरीज खेली जा रही है. गुरुवार (22 अक्टूबर) को खेले गए तीसरे मुकाबले में हैरी ब्रूक ने शानदार दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया. रावलपिंडी स्टेडियम में श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए ब्रूक ने 116 गेंदों पर 202 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. 114 गेंद पर दोहरा शतक जड़कर उन्होंने ODI क्रिकेट का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. शुभमन गिल को पीछे छोड़कर वो एकदिवसीय इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे तेज डबल सेंचुरियन बन गए हैं. हैरी ब्रूक इंग्लैंड की तरफ से ODI में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी भी बने. इसके अलावा उन्होंने क्रिकेट के दुर्लभ क्लब में भी एंट्री मार ली है.

इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी, ODI में डबल सेंचुरी और T20I में शतक जड़ने का दुर्लभ और अनोखा कारनामा किया है. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने हैं. पहली बार किस बल्लेबाज ने ये कमाल किया था?

दुर्लभ क्लब में हैरी ब्रूक की एंट्री

हैरी ब्रूक ने टेस्ट में तिहरा शतक, ODI में दोहरा शतक और T20I में सेंचुरी जड़ने का अनोखा कारनामा किया है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2024 में मुल्तान में हुए टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी ठोकी थी. टी20 इंटरनेशनल में ब्रूक दो शतक जड़ चुके हैं. अब श्रीलंका के खिलाफ ODI में उन्होंने दोहरा शतक जड़ दिया है.

क्रिस गेल भी कर चुके हैं ऐसा

हैरी ब्रूक से पहले वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज क्रिस गेल ने ये अनोखा कारनामा किया था. 'यूनिवर्स बॉस' ने टेस्ट क्रिकेट में दो बार तिहरा शतक ठोका. उन्होंने 2005 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 317 रन बनाए और फिर 2010 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में 333 रनों की शानदार पारी खेली. क्रिस गेल ने 2015 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में अपने ODI करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा था. बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज ने 146 गेंदों पर 215 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. गेल ने T20I में दो शतक ठोके. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2007 में 117 और इंग्लैंड के खिलाफ 2016 में 100 रनों की नाबाद पारी खेली. ये दोनों शतक उन्होंने टी20 विश्व कप में ठोका.

हैरी ब्रूक का करियर

इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर फॉर्मेट के कप्तान हैरी ब्रूक पिछले 2-3 सालों में तेजी से उभरकर सामने आए हैं. वो वर्तमान में तीनों फॉर्मेट में धमाल मचाने वाले संभवतः दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. ब्रूक ने अभी तक इंग्लैंड के लिए 41 टेस्ट में 10 शतक की मदद से 3610 रन, 46 ODI में 4 शतक की मदद से 1737 रन और 71 T20I में 2 सेंचुरी के दम पर 1702 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें: हैरी ब्रूक का तूफान: शुभमन का रिकॉर्ड तोड़ बने ODI के सबसे तेज डबल सेंचुरियन, 31 चौके-छक्के जड़ मचाया कोहराम
 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Cricket