अलवर के रामगढ़ क्षेत्र में सरहेटा गांव के पास सोमवार सुबह पहाड़ी पर लगी आग तेज हवाओं के कारण विकराल हो गई. आग सरहेटा और बर्डोद की पहाड़ियों से करीब 3 किलोमीटर दूर गोहा की पहाड़ी तक फैल गई. आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन, वन विभाग और दमकल की टीमें दिनभर जुटी रहीं.
जयपुर में पुलिस ने 3.45 लाख रुपए की नकली करेंसी बरामद कर शाहवाज खान को पकड़ा. 500 रुपए के नकली नोट दिल्ली की जामा मस्जिद के पास से लाने की बात सामने आई. आरोपी पर पंचायत चुनाव और त्योहारों में नोट खपाने की तैयारी का आरोप है.
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड दिसंबर में 56 परीक्षाएं कराने की तैयारी कर रहा है. बोर्ड के 13 साल के इतिहास में पहली बार एक महीने में इतनी परीक्षाएं होंगी. सीईटी सीनियर सेकंडरी में 23.56 लाख आवेदन आए हैं. टीचिंग एसोसिएट भर्ती और एलडीसी टाइपिंग टेस्ट भी होंगे.
करौली के हिंडौन शहर में बारिश के दौरान होने वाला जलभराव लोगों और व्यापारियों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है. कटरा बाजार, सराफा बाजार, स्टेशन रोड और जिला अस्पताल सहित कई इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी होती है. इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए राज्य सरकार ने ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण हेतु 71 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं.
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना की मदद के आरोपों के बाद पाकिस्तान छोड़कर भारत आए सोढा परिवार की कहानी फिर चर्चा में है. पुश्तैनी हवेली और जमीन छूटने के दशकों बाद पदम् सिंह सोढा भारत के छाछरो गांव के पहले सरपंच बने.
राजस्थान की भजनलाल सरकार नगरीय विकास विभाग के तहत 792 कनिष्ठ अभियंताओं की भर्ती करने जा रही है. इसके लिए विभाग ने कर्मचारी चयन बोर्ड को अभ्यर्थना भेज दी है. पंचायत चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद कर्मचारी चयन बोर्ड संशोधित भर्ती विज्ञप्ति जारी कर सकता है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के विरोध में जयपुर में बीजेपी ने प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रोक लिया. इस दौरान हल्की झड़प हुई और खड़गे का पुतला फूंका गया.
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पंचायत चुनाव, सीकर के मास्टर प्लान और वोट चोरी के मुद्दे पर सरकार को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशियों पर दबाव बनाया जा रहा है और मास्टर प्लान रद्द करना सीकर की जनता के साथ धोखा है.
रूस-यूक्रेन युद्ध के असर से राजस्थान के पर्यटन कारोबार पर संकट गहराने लगा है. पर्यटन सीजन शुरू होने के बावजूद विदेशी पर्यटकों की संख्या में 20 से 30 फीसदी तक कमी आने का दावा किया जा रहा है.
राजस्थान पंचायत चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली अलवर ग्रामीण क्षेत्र में साइकिल पर सवार होकर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगते नजर आए. उमरैण ब्लॉक में वाहन रैली और ग्राम सभाओं में शामिल होकर उन्होंने जनसंपर्क किया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की.
राजस्थान में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन 27 अक्टूबर की रात से सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 29-30 अक्टूबर को राज्य के कुछ संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नागौर के बिरलोका में 220 केवी ग्रिड सब-स्टेशन शुरू कर किसानों को बड़ी राहत दी है. इससे अजमेर डिस्कॉम के 14 जिलों में किसानों को दिन में दो ब्लॉक में बिजली मिल सकेगी और रात में सिंचाई की मजबूरी कम होगी.
गांव की सरकार चुनने के लिए जयपुर जिले के पहले चरण में 8 पंचायत समितियों के 146 वार्डो और 22 जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के आंकड़ों ने लोकतंत्र की दिलचस्प तस्वीर दिखाई है. 18 से 25 साल के महज 57 फीसदी युवाओं ने वोट डाला, तो 60 साल से ऊपर के करीब 77 फीसदी बुजुर्ग मतदान केंद्र पहुंचे. देखिए आंकड़ों की जुबानी गांव के जनादेश की दिलचस्प कहानी.
जयपुर में राजस्थान युवा कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली की तैयारियों के तहत शहीद स्मारक से PCC तक पैदल मार्च निकाला. राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने वोट चोरी के मुद्दे को लोकतंत्र से जुड़ा बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और विधायक अतुल भंसाली ने कांग्रेस पर हमला बोला. दोनों ने टिप्पणी को निंदनीय बताते हुए राजनीतिक मर्यादा बनाए रखने की बात कही.
राजस्थान रोडवेज प्रशासन के बेड़े में नई बसें शामिल होने जा रही हैं. हालांकि ये बसें खरीद के जरिए नहीं, बल्कि अनुबंध पर ली जाएंगी. रोडवेज प्रशासन ने बसें अनुबंध पर लेने के लिए एलओआई जारी कर दिए हैं. रोडवेज प्रशासन को ये सभी बसें इसी साल के अंत तक मिलने की उम्मीद है. त्यौहारों के सीजन में राजस्थान रोडवेज को लेकर ये अच्छी खबर सामने आई है.
कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय JEE छात्र अजीत का शव पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला. वह छह महीने पहले मध्यप्रदेश से तैयारी करने आया था. पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है. परिजन कोटा पहुंच गए हैं.
लांबा हरि सिंह नगर पालिका के देवल गांव में क्रेशर परिसर में खनन ब्लास्टिंग से ग्रामीण दहशत में हैं. धमाकों से मकानों में दरारें आने और अन्नपूर्णा माता मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.
घर की आर्थिक तंगी, माता-पिता की दिनभर की मेहनत और परीक्षा के बीच बहन की तबीयत बिगड़ने जैसी मुश्किलें भी कोटा के यश पांचाल के इरादे नहीं डिगा सकीं. यश , CA इंटरमीडिएट परीक्षा में 600 में से 407 अंक हासिल कर सिटी टॉपर बन गये हैं. उनकी इस सफलता के पीछे सिर्फ उनकी मेहनत ही नहीं, बल्कि पिता का संघर्ष, मां का योगदान और नानी का भरोसा भी है.
राजस्थान के कोटा में गुलाबचंद बनवाड़िया के घर के बगीचे में लगे पपीते के फल में परिवार को गणेश जी जैसी आकृति नजर आई. फल को घर के मंदिर में रखकर पूजा की गई. तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई और लोग दर्शन के लिए पहुंचे. शरद पूर्णिमा पर विसर्जन किया गया.
राजस्थान के नागौर जिले के बिरलोका में 220 केवी जीएसएस शुरू होने से अजमेर डिस्कॉम के सभी 14 जिलों में किसानों को दिन में दो ब्लॉक में बिजली मिल सकेगी. इससे रात में सिंचाई की जरूरत घटेगी. राज्य के 26 जिलों में पहले से दिन में बिजली मिल रही है.
कोटा में मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर AI वीडियो के जरिए PM मोदी को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया. रामगंजमंडी की चुनावी सभाओं में उन्होंने पंचायत को नुकसान पहुंचाने वालों से जांच के बाद पूरी वसूली करने की चेतावनी भी दी.