भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /कोटा का यश बना CA इंटर में टॉपर, पिता फल बेचते, मां घरों में बनाती हैं खाना

कोटा का यश बना CA इंटर में टॉपर, पिता फल बेचते, मां घरों में बनाती हैं खाना

घर की आर्थिक तंगी, माता-पिता की दिनभर की मेहनत और परीक्षा के बीच बहन की तबीयत बिगड़ने जैसी मुश्किलें भी कोटा के यश पांचाल के इरादे नहीं डिगा सकीं. यश , CA इंटरमीडिएट परीक्षा में 600 में से 407 अंक हासिल कर सिटी टॉपर बन गये हैं. उनकी इस सफलता के पीछे सिर्फ उनकी मेहनत ही नहीं, बल्कि पिता का संघर्ष, मां का योगदान और नानी का भरोसा भी है.

Written ByZee Rajasthan Web Team
Published: Oct 26, 2026, 10:50 AM IST|Updated: Oct 26, 2026, 11:01 AM IST
joinshare
कोटा का यश बना CA इंटर में टॉपर, पिता फल बेचते, मां घरों में बनाती हैं खाना
Image Credit: kota yash Panchal ca intermediate city topper success story

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

राजस्थान की सबसे भरोसेमंद और तेज़ डिजिटल न्यूज़ डेस्क. प्रामाणिक खबरें, राजनीतिक हलचल, लोकल अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़ और हर ज़िले की हर बड़ी गतिविधि सबसे पहले और सटीक अंदाज़ में. जुड़े रहिए हमारे साथ—सच बेबाक, राजस्थान तक
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

3

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

4

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

5

शेयर बाजार के निवेशकों की होगी चांदी! 3 सरकारी कंपनियां होंगी लिस्ट; क्या है सरकार का पूरा प्लान?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

कॉस्टिंग के पेपर के दिन अस्पताल में भर्ती हुई बहन
यश की परीक्षा के दौरान परिवार पर मुश्किल वक्त आया. कॉस्टिंग का पेपर था, तभी खून की कमी के चलते उनकी बड़ी बहन को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. परीक्षा की तैयारी और बहन की सेहत की चिंता एक साथ सामने थी। ऐसे समय में भी यश ने हिम्मत बनाए रखी

पिता फल बेचते हैं, मां घरों में करती हैं काम
यश के पिता फल बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं, जबकि मां दूसरे लोगों के घरों में खाना बनाने का काम करती हैं.  सीमित आमदनी में परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ बेटे की प्रोफेशनल पढ़ाई का खर्च जुटाना आसान नहीं है. ऐसे में यश की नानी ने उनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी संभाल रखी है. नानी ने पढ़ाई का खर्च उठाने के साथ तैयारी के लिए लैपटॉप भी दिलाया है.

ऑल इंडिया रैंक से कुछ अंक दूर, अब फाइनल की तैयारी
यश ने CA इंटरमीडिएट परीक्षा में 407 अंक हासिल किए है. उनके मुताबिक, वो ऑल इंडिया रैंक हासिल करने से करीब 15 से 20 अंक पीछे रह गए. हालांकि, कोटा में सिटी टॉपर बनना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है. कोटा CA ब्रांच के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में आयोजित परीक्षा में दोनों ग्रुप देने वाले 125 विद्यार्थियों में से 23 विद्यार्थी ही दोनों ग्रुप पास कर सके. दोनों ग्रुप का पास प्रतिशत 18.4 फीसदी रहा.

CA बनने के लिए तीन फेस पास करने होते हैं ?
आपको बता दें कि CA बनने के लिए तीन फेस पास करने होते हैं. पहला CA फाउंडेशन यानी की प्रवेश परीक्षा, CA इंटरमीडिएट (जो यश ने पास की है) और फिर CA फाइनल जो आखिरी और बेहद कठिन चरण माना जाता है. यहां आपको बताते चले कि  CA इंटरमीडिएट में टोटल 6 पेपर होते हैं, जिनका सिलेबस बहुत ज्यादा और तकनीकी होता है, इस परीक्षा को  पास करना वो भी इन विपरीत हालातों में, यश की ये उपबल्धि काबिलेतारीफ है.  पिता की मेहनत, मां का संघर्ष और नानी का भरोसा यश की सबसे बड़ी ताकत है और अब उनकी निगाह CA फाइनल पर टिकी है.

रिपोर्टर - चेतन गुर्जर 

ये भी पढ़ें : झुंझुनूं कैप्टन हंसराज महला ने गांव के नाम की पेंशन: 50 लाख खर्च कर बदल दी तस्वीर!

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Kota News
Rajasthan News