)
राजस्थान के मौसम में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में लोगों को हर दिन बदलते मौसम का एहसास हो रहा है. मानसून के विदाई के बाद भी हो रही बारिश से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने आज 26 अक्टूबर को राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश या आंधी-ताफान का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. हालांकि 27 अक्टूबर की रात से सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 29-30 अक्टूबर को मौसम में बदलाव जरूर देखने को मिल सकता है. अक्टूबर महीने के आखिरी दिनों में बदलते मौसम से ये आसार लगाए जा सकते हैं कि प्रदेश में सर्दी की एंट्री जल्द ही हो सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा. राज्य में सबसे अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सिरोही में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अगले 2 से 3 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
वहीं 27 अक्टूबर की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसके असर से 29-30 अक्टूबर को राजस्थान के कुछ इलाकों में मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में 29-30 अक्टूबर को मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. वहीं जोधपुर और बीकानेर संभाग के पूर्वी हिस्सों में भी 29-30 अक्टूबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.
प्रदेश के मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के अनुसार अपना और अपने परिवार का ध्यान रखना चाहिए. बदलते मौसम से जल्द ही सर्दी की एंट्री हो सकती है. ऐसे में सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले लोगों को ठंड से बचने की तैयारी कर लेनी चाहिए.
बदलते मौसम से जल्द ही सर्दी की एंट्री हो सकती है. ऐसे में सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले लोगों को ठंड से बचने की तैयारी कर लेनी चाहिए. सर्दी शुरू होते ही सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें और सिर, कान व पैरों को ढककर रखें. शरीर को गर्म रखने के लिए गुनगुना पानी पिएं. इसके साथ ही पौष्टिक और गर्म भोजन लें. जिस कमरे में सोते हों उस कमरे को गर्म रखें, लेकिन बंद कमरे में अंगीठी या कोयला जलाने से बचें. इससे बड़ा हादसा भी हो सकता है.