App

रोडवेज बेड़े में जुडेंगी 622 नई बसें, लम्बे वक्त बाद 73 स्लीपर बसें भी आएंगी

राजस्थान रोडवेज प्रशासन के बेड़े में नई बसें शामिल होने जा रही हैं. हालांकि ये बसें खरीद के जरिए नहीं, बल्कि अनुबंध पर ली जाएंगी. रोडवेज प्रशासन ने बसें अनुबंध पर लेने के लिए एलओआई जारी कर दिए हैं. रोडवेज प्रशासन को ये सभी बसें इसी साल के अंत तक मिलने की उम्मीद है. त्यौहारों के सीजन में राजस्थान रोडवेज को लेकर ये अच्छी खबर सामने आई है.

रोडवेज बेड़े में जुडेंगी 622 नई बसें, लम्बे वक्त बाद 73 स्लीपर बसें भी आएंगी
Image Credit: rajasthan roadways

राजस्थान रोडवेज के बेड़े में 622 नई बसें शामिल होने जा रही हैं. रोडवेज प्रशासन इन बसों को अनुबंध पर लेने जा रहा है. दरअसल रोडवेज प्रशासन ने करीब 9 माह पहले बसें अनुबंध पर लेने की प्रक्रिया शुरू की थी. इसके तहत कुल 767 बसें अनुबंध पर लेने की कार्य योजना तैयार की गई थी. लेकिन इनमें से रोडवेज प्रशासन को अभी तक 622 बसें ही मिल पा रही हैं. इन बसों को लेने के लिए रोडवेज प्रशासन ने निजी कम्पनियों को एलओआई जारी कर दिए हैं.  नवंबर से बसों की सप्लाई रोडवेज के अलग-अलग डिपो में मिलने लगेगी. जबकि दिसंबर अंत तक सभी बसें रोडवेज प्रशासन को मिल जाएंगी. इससे रोडवेज के बेड़े में कुल बसों की संख्या 3900 से अधिक हो जाएगी.

दिसंबर तक मिलेंगी 622 नई बसें
नई अनुबंधित बसों में 336 नॉन एसी एक्सप्रेस बसें शामिल
इसके अलावा नॉन एसी 2बाय2 श्रेणी की 109 बसें आएंगी
48 नॉन एसी स्लीपर 2बाय1 श्रेणी की बसें मिलेंगी
104 एसी 2बाय2 बसें भी होंगी शामिल
25 एसी स्लीपर 2बाय1 श्रेणी की बसें भी आएंगी
48 डिपो को आवंटित होंगी रोडवेज की ये अनुबंधित बसें
निजी कम्पनी को प्रतिस्पर्धा देगा रोडवेज प्रशासन

रोडवेज मुख्यालय ने बसों के अनुबंध पर आने की प्रक्रिया सामने आते ही इनके संचालन को लेकर भी कार्य योजना बनाना शुरू कर दिया है. इसके लिए रोडवेज प्रशासन नए रूट तय करने जा रहा है. करीब 73 एसी और नॉन एसी श्रेणी की स्लीपर बसें आने से रोडवेज प्रशासन अब निजी स्लीपर बस कम्पनियों को भी प्रतिस्पर्धा देने लगेगा.

किस डिपो को कितनी बसें मिलेंगी ?
सर्वाधिक 37 बसें उदयपुर डिपो में आएंगी
बीकानेर को 33 बसें, कोटा को 29 और नागौर को 26 बसें मिलेंगी
भीलवाड़ा और ब्यावर में 23-23 बसें आएंगी
झुंझुनूं और सिरोही में 22-22 बसें, टोंक, अनूपगढ़ में 21-21 बसें,
श्रीगंगानगर 20 बसें, राजसमंद और बाड़मेर में 19-19 बसें,
जालौर, जोधपुर 17-17 बसें, चूरू, धौलपुर में 16 16 बसें,
बूंदी, कोटपूतली 15-15 बसें, आबूरोड, खेतड़ी, सीकर, श्रीमाधोपुर 14-14 बसें,
चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर 13-13 बसें, जैसलमेर 12 बसें, हनुमानगढ़ 11 बसें,
दौसा, मत्स्य नगर 10-10 बसें, भरतपुर, झालावाड़ में 8-8 बसें,
शाहपुरा 7 बसें, बारां, पाली और सरदारशहर में 6-6 बसें,
सवाईमाधोपुर 5 बसें, अलवर, फालना, बांसवाड़ा, केकड़ी,
लोहागढ़, फलौदी, तिजारा और वैशाली नगर में 4-4 बसें,
अजमेर, अजयमेरु, हिंडौन, विद्याधर नगर में 2-2 बसें आएंगी

5 डिपो को बसें आवंटित नहीं
वहीं रोडवेज के 5 डिपो ऐसे हैं, जिनमें कोई भी नई अनुबंधित बस नहीं आएगी. रोडवेज के डीलक्स डिपो, डीडवाना, जयपुर, करौली और प्रतापगढ़ डिपो में कोई भी नई बस नहीं आएगी. कुलमिलाकर नई बसों के आने से उम्मीद की जा रही है कि मौजूदा रूटों के साथ ही नए रूटों पर भी यात्रियों को यात्रा के बेहतर विकल्प मिल सकेंगे.
 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kashiram Chaudhary

Kashiram Chaudhary

जी राजस्थान में स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत काशीराम चौधरी पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 21 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे ट्रांसपोर्ट विषय से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे सड़क परिवहन की हो, फ्लाइट मूवमेंट की या फिर रेलवे परिवहन, सभी क्षेत्रों में काशीराम सक्रिय रूप से न्यूज कवर करते रहे हैं. काशीराम कृषि और पशुपालन से जुड़ी खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. किसानों की जमीनी हकीकत दिखाने के साथ ही कृषि विपणन मंडियों की भी रिपोर्टिंग करते रहे हैं. साथ ही वे आबकारी और माइंस सेक्टर की खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं. काशीराम जी मीडिया समूह से पहले राजस्थान पत्रिका, डीएनए, ईटीवी राजस्थान, फर्स्ट इंडिया न्यूज में भी कार्य कर चुके हैं.
Read More