एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से गुरुवार, 15 अक्टूबर को पीएम मोदी संवाद कर कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में मेडल जीतने वाली बेटियों की विशेष रूप से सराहना की.
Rajasthan News: टोंक के हाड़ी खुर्द गांव के एथलीट धर्मवीर चौधरी एशियन गेम्स में 4×400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतकर गांव लौटे. ग्रामीणों ने कंधों पर उठाकर स्वागत किया. धर्मवीर ने बताया कि अब नजर ओलंपिक और गोल्ड मेडल पर है.
Asian Games 2026 में आर्चरी का गोल्ड जीतने वाली जींद की कीर्ति शर्मा के गांव लौटने पर ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत हुआ, जहां उन्होंने अगला लक्ष्य ओलंपिक में तिरंगा फहराना बताया.
एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया. उसने कुल 85 मेडल अपने नाम किए. देश को 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मिले. भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा.
एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज समेत कुल 85 मेडल जीते. हॉकी टीमों के ऐतिहासिक गोल्ड और आखिरी दिनों में आर्चरी-कुश्ती और क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन से भारत ने मेडल टैसी में टॉप पांच में अपनी जगह पक्की की.
झज्जर के बिरोहड़ गांव के अमन सहरावत ने बचपन में माता-पिता को खोने के बाद दादा-चाचा के सहारे कुश्ती का सफर शुरू किया और अब एशियन गेम्स में 57 किलो वर्ग का गोल्ड जीतकर देश-गांव का नाम रोशन किया.
करनाल की बहू नेहा गोयल ने मुश्किलों से जूझते हुए हॉकी में मुकाम हासिल किया और एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम के साथ गोल्ड मेडल जीतकर परिवार और देश का नाम रोशन किया.
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय हॉकी के लिए दोहरी खुशी आई है. महिला टीम द्वारा गोल्ड मेडल जीतने के 24 घंटे बाद ही पुरुष टीम ने भी स्वर्ण पर कब्जा कर लिया. दोनों ही टीमें ओलंपिक 2028 के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं.
Career in Archery: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली तीरंदाज कुमकुम मोहोद की तरह आप भी कैसे तीरंदाजी में करियर बना सकते हैं, आइए देश की टॉप आर्चरी एकेडमिक्स, ट्रेनिंग, एडमिशन फीस और पूरी डिटेल्स जानते हैं.
India vs Pakistan Gold Medal Match: वर्ल्ड चैंपियन भारत ने एशियन गेम्स में पुरुषों का गोल्ड मेडल जीत लिया है. उसने फाइनल में पाकिस्तान को हराया. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में श्रीलंका और पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया था. श्रीलंका ने आज बांग्लादेश को हराकर ब्रॉन्ज जीत लिया.
भारत और पाकिस्तान की टीमें एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में आमने-सामने होने वाली है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी से लेकर जसप्रीत बुमराह और साहिबजादा फरहान जैसे खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहने वाली हैं.
3 अक्टूबर 2026 को भारतीय खेल जगत में इतिहास रचा जाएगा. एक दिन में चार बड़े मैच होने हैं. भारत-पाकिस्तान एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल, भारत-वेस्टइंडीज वनडे और हॉकी गोल्ड मेडल मैच के अलावा भारतीय टीम ब्राजील से फुटबॉल मैच खेलेगी.
भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद चीन को 1-0 से हराकर एशियन गेम्स में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता. इस शानदार उपलब्धि पर हॉकी इंडिया ने प्रत्येक खिलाड़ी को 11 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है. इस जीत के साथ भारत ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक का सीधा टिकट भी हासिल कर लिया.
नवनीत कौर भारतीय महिला हॉकी टीम की उस ऐतिहासिक जीत का हिस्सा बनीं, जब टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में चीन को हराकर 44 साल बाद स्वर्ण पदक जीता. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने अगले ओलंपिक के लिए सीधे प्रवेश भी हासिल किया.
नितेश सिवाच ने संघर्ष और मेहनत के दम पर एशियाई खेलों की ग्रीको-रोमन कुश्ती में भारत के लिए रजत पदक जीता है. कभी 15 साल की उम्र में पिता के साथ सुबह पांच बजे उठकर दूध बेचने वाले नितेश ने अब देश और हरियाणा का नाम रोशन किया है. जापान में हुए एशियाई खेलों के फाइनल में वह जापानी पहलवान से हारकर स्वर्ण से चूक गए, लेकिन उनका रजत पदक लंबे इंतजार के बाद आया है.
Haryana: सुभाष चंद्रा फाउंडेशन बॉक्सिंग ट्रेनिंग सेंटर, गांव गंगवा से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले अंकुश की यह जीत हरियाणा के बॉक्सिंग खेल के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि है. 21 साल की उम्र में एशियन गेम्स का स्वर्ण जीतकर उन्होंने अपने करियर में एक और बड़ा अध्याय जोड़ दिया है.
भारत 1982 के बाद पहली बार एशियन गेम्स के महिला हॉकी में गोल्ड जीतने में सफल रहा है. भारत ने शुक्रवार (2 अक्टूबर) को खिताबी मुकाबले में चीन को 1-0 से परास्त किया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया अगले ओलंपिक में सीधे पहुंच गई है.
जापान के आइची नागोया एशियन गेम्स में 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीतने वाली स्टार शूटर नीरू ढांडा समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक बनेंगी. जानिए उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि की पूरी खबर.
भारत ने एशियन गेम्स में कुश्ती और बॉक्सिंग में शुक्रवार को एक-एक गोल्ड मेडल जीता. कुश्ती में सुजीत कलकल और बॉक्सिंग में अंकुश पंघाल ने कमाल करते हुए देश के खाते में एक स्वर्ण डाल दिया.
भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने शुक्रवार को एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किलोग्राम फाइनल में चीन की बाओ जियी को 5-0 से हराकर अपना 29वां जन्मदिन यादगार बना दिया.
एशियन गेम्स 2026 में भारत ने महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में इतिहास रच दिया. कुमकुम महोद, अंकिता भक्त और कीर्ति शर्मा ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल का टिकट कटवा लिया है. बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया. आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल दागा.