iPhone 18 की कीमत सामने आते ही सोशल मीडिया पर Apple के नए फोन को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है. लोगों ने कहा कि इस बार मुकाबला Samsung से नहीं, बल्कि Royal Enfield की बाइक, सोने, Bitcoin और यहां तक कि किडनी से हो रहा है. किसी ने iPhone Duo की कीमत को Himalayan के बराबर बताया, तो किसी ने मजाक में कहा कि फोन खरीदने के लिए अब दो नौकरियां करनी पड़ेंगी.
सोशल मीडिया पर इन दिनों अस्सी के दशक की यादें वापस लौट आई हैं. लोग AI की मदद से अपनी तस्वीरों को ऐसा लुक दे रहे हैं, जैसे वे कई दशक पहले खींची गई हों. अब यह ट्रेंड आम लोगों से निकलकर नेताओं तक पहुंच गया है. केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, किरेन रिजिजू और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी अपनी रेट्रो AI तस्वीरें शेयर कर चुके हैं, जिसके बाद यह ट्रेंड और चर्चा में आ गया.
रायपुर की हेमपुष्पा कभी घर संभालने वाली हाउसवाइफ थीं, लेकिन पति की तबीयत खराब हुई तो परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई. दो साल पहले उन्होंने स्विगी में डिलीवरी पार्टनर के तौर पर काम शुरू किया. इसके लिए पहले स्कूटी चलाना सीखा और लोगों की बातें भी सुनीं. अब अप्रैल-मई 2026 के बीच रायपुर में सबसे ज्यादा स्विगी ऑर्डर पूरे करने वाली महिला डिलीवरी पार्टनर के तौर पर उनकी पहचान बनी है.
किसी ने पहाड़ काटकर रास्ता बनाया, किसी ने झील से कचरा निकाला, तो किसी ने सैकड़ों गड्ढे भर दिए. भारत में ऐसे कई लोग हुए हैं, जिन्होंने बड़ी सरकारी मशीनरी या भारी संसाधनों का इंतजार करने के बजाय खुद पहला कदम उठाया. मध्य प्रदेश के बिट्टू तबाही की नदी सफाई मुहिम ने एक बार फिर ऐसे ही लोगों की याद दिला दी है, जिन्होंने अकेले अपनी मेहनत से बदलाव की मिसाल कायम की.
आज जब मोबाइल, इंटरनेट, 5G और AI हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं, तब आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में एक ऐसी बस्ती की कहानी सामने आई है, जहां जिंदगी का तरीका बिल्कुल अलग बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के अनुसार, कुर्मा ग्रामम में 17 परिवार बिना बिजली, स्मार्टफोन और गैस के जीवन जी रहे हैं.
ग्रीस के रियलिटी शो Survivor Greece में हिस्सा लेने गए 22 साल के स्टावरोस फ्लोरोस के लिए शो का अनुभव जिंदगी बदल देने वाला हादसा बन गया. डोमिनिकन रिपब्लिक के समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान एक टूरिस्ट नाव ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में एक पैर बुरी तरह जख्मी हुआ, जबकि दूसरा पैर घुटने के ऊपर से कट गया. अब फ्लोरोस ने शो की प्रोडक्शन कंपनी और ब्रॉडकास्टर पर 100 मिलियन डॉलर का मुकदमा किया है.
डस्टबिन का नाम सुनते ही दिमाग में कूड़ा फेंकने वाली एक साधारण बाल्टी या कंटेनर की तस्वीर आती है. लेकिन चीन से सामने आया स्मार्ट डस्टबिन का कॉन्सेप्ट इस आम चीज को बिल्कुल अलग बना रहा है. यहां AI और स्मार्ट सेंसर से लैस डस्टबिन इंसान की आवाज सुन सकता है, कमांड समझ सकता है और उसी हिसाब से अपना ढक्कन खोल सकता है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इस टेक्नोलॉजी को देखकर हैरान हैं.
स्पेन के म्यूजियम से सिर्फ 4 मिनट में 3000 साल पुराना विलेना का खजाना चोरी हो गया. शातिर चोरों ने करोड़ों का सोना तो चुराया, लेकिन अंतरिक्ष के उल्कापिंड से बना कीमती ब्रेसलेट पीछे ही छोड़ दिया.
पोलैंड के नाई बोहदान वासिलकोव अपने घटिया हेयरकट्स की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इबीजा फाइनल बॉस को टक्कर देते इनके अजीबोगरीब हेयरस्टाइल्स की पूरी कहानी जानिए.
नॉर्थ कैरोलिना की ट्रॉयवानी डेविस ने पहली बार डिजिटल लॉटरी गेम खेला और $325,758 (लगभग 3 करोड़ रुपये) का जैकपॉट जीत लिया. जानिए इस वायरल और हैरान कर देने वाली कहानी का पूरा सच.
रूस की एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स एक ह्यूमनॉइड रोबोट को जरा सा धक्का देता नजर आता है. इसके कुछ ही सेकंड बाद रोबोट अपना पैर आगे बढ़ाकर जैसे उस शख्स को किक मारने की कोशिश करता दिखता है. रोबोट की इस हरकत ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया. वीडियो देखकर इंटरनेट पर टर्मिनेटर के मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई.
160 साल पुरानी द एक्सपेक्टेड वन पेंटिंग में एक लड़की हाथ में स्मार्टफोन जैसी चीज पकड़े नजर आ रही है. क्या यह टाइम ट्रैवल का सबूत है या आंखों का धोखा? जानिए पूरी मिस्ट्री.
दुनिया की सबसे अकेली जगह प्वाइंट नेमो के बारे में जानिए. प्रशांत महासागर का यह सीक्रेट स्पॉट अंतरिक्ष की गाड़ियों का कब्रिस्तान है, जहां 2031 में 400 टन का ISS भी समा जाएगा.
समंदर में कुछ जीव ऐसे हैं, जिनके पास बड़े दांत या जहरीले डंक नहीं, फिर भी वे बेहद ताकतवर शिकारी हैं. पिस्तौल श्रिम्प भी ऐसा ही एक छोटा सा समुद्री जीव है. इसकी लंबाई करीब 4 सेंटीमीटर है, लेकिन इसका एक पंजा पानी के अंदर ऐसा धमाका पैदा करता है कि आवाज 218 डेसिबल तक पहुंच सकती है. इसके बनाए छोटे से बुलबुले के अंदर तापमान कुछ पलों के लिए करीब 4800 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
1829 के कॉटेज का रेनोवेशन करा रही महिला को दीवार के पीछे मिला 59 साल पुराना रहस्यमयी mural! जानिए Chloe Kempster की इस हैरान कर देने वाली खोज की पूरी कहानी.
घर की किसी दराज या अलमारी में रखा पुराना फोन, लैपटॉप या कंप्यूटर आपको बेकार सामान लग सकता है, लेकिन यही चीज कभी-कभी आग का खतरनाक कारण बन सकती है. ऐसी ही एक घटना में रोबर्टा नाम की महिला ने अपना घर, हजारों किताबें और अपनी प्यारी बिल्लियां खो दीं. उनके मुताबिक, एक पुरानी लिथियम बैटरी से शुरू हुई आग इतनी तेजी से फैली कि 10 मिनट से भी कम समय में लपटें छत तक पहुंच गईं.
केरल के मलप्पुरम जिले का कोडिन्ही गांव पहली नजर में बिल्कुल आम गांव जैसा लगता है. हरे-भरे पेड़, संकरी सड़कें, छोटे-बड़े घर और गांव की अपनी शांत जिंदगी. लेकिन यहां कुछ देर घूमते ही एक चीज बार-बार नजर आने लगती है- एक जैसे दिखने वाले बच्चे, भाई-बहन और कई बार एक ही परिवार में जुड़वां बच्चों की एक से ज्यादा जोड़ियां. इसी वजह से कोडिन्ही को भारत का ट्विन विलेज कहा जाता है.
90 साल की उम्र में जहां ज्यादातर लोग बढ़ती उम्र के साथ कमजोरी और मसल्स लॉस को जिंदगी का हिस्सा मान लेते हैं, वहीं जापान के बॉडीबिल्डर तोशिसुके कानाजावा ने इसी उम्र में स्टेज पर उतरकर नया उदाहरण पेश किया है. 90वें जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद उन्होंने ऑल जापान मास्टर्स फिटनेस चैंपियनशिप में 85+ कैटेगरी जीती. उनकी कहानी बताती है कि उम्र बढ़ना तय है, लेकिन शरीर को एक्टिव और मजबूत बनाए रखना काफी हद तक हम पर निर्भर करता है.
Parents Typo Name Story, Cara Reddit Viral Post, Unique Baby Name Compromise, Claire Clara Dispute, Funny Baby Name Accidents, नाम की गलती, स्पेलिंग मिस्टेक नाम, पैरेंट्स की लड़ाई, रेडिट वायरल स्टोरी, मजेदार नाम की कहानियां, नाम का विवाद