सोशल मीडिया पर एक दुकानदार और लंगूर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद इस नजारे में एक लंगूर अचानक दुकानदार के पास पहुंचता है और उसकी गोद में चढ़कर उसे गले लगा लेता है. दुकानदार भी इस दौरान शांत बैठा नजर आता है. वीडियो देखकर कोई इसे प्यार भरा पल बता रहा है, तो कोई मजेदार अंदाज में इसे जादू की झप्पी कह रहा है.
कैंसर के इलाज के लिए अपने मालिक के साथ अस्पताल पहुंचा एक छोटा सा मुर्गा आज वहां की पहचान बन चुका है. मालिक की मौत को कई साल बीत गए, लेकिन यह मुर्गा आज भी उसी अस्पताल के आसपास घूमता दिखाई देता है. बोलिविया के सांता क्रूज शहर में रहने वाले इस मुर्गे का नाम मार्टिन है. उसकी कहानी सामने आने के बाद लोग उसे जापान के वफादार कुत्ते हाचिको से जोड़कर देख रहे हैं.
सुबह घर के बाहर अखबार गिरने की आवाज तो आपने कई बार सुनी होगी, लेकिन क्या कभी किसी अखबार वाले को ऐसा निशाना लगाते देखा है कि पेपर सीधे दरवाजे पर खड़े शख्स के हाथ में पहुंच जाए? सोशल मीडिया पर Paper Boy Deep नाम से मशहूर एक हॉकर का वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. वह चलते स्कूटर और साइकिल से ऐसे सटीक थ्रो करता है कि लोग उसे प्रोफेशनल खिलाड़ी से कम नहीं मान रहे.
शख्स की पहली गलती थी खुले में कचरा फेंकना और दूसरी गलती गलत जगह गाड़ी पार्क करके महिला अफसर से बदसलूकी करना. जिसके बाद उसे लाखों रुपये ढीले करने पड़े. आइए जानते हैं पूरा मामला..
11 साल पहले नीदरलैंड की इवाना ने सस्ती फ्लाइट के चक्कर में दिल्ली के बजाय केरल के कोच्चि पहुंचने का टिकट बुक कर लिया. भारत आने से पहले उनके मन में कई तरह के डर थे. यहां तक कि फ्लाइट में वह पूरी रात सो नहीं पाईं. लेकिन कोच्चि पहुंचने के कुछ ही देर बाद उनका अनुभव उन आशंकाओं से बिल्कुल अलग निकला, जिनके बारे में उन्होंने पहले सुना था.
उत्तराखंड के पहाड़ों में घूमने निकली आभा शर्मा को रास्ते में एक ऐसी महिला मिलीं, जिनसे मुलाकात उनके सफर की सबसे खास बन गई. काली शिला से नीचे उतरते समय उनकी मुलाकात 70 साल की एक पहाड़ी दादी से हुई. कई किलोमीटर तक मुश्किल रास्तों पर चलने के बाद भी दादी के चेहरे पर मुस्कान थी.
मैरीलैंड घूमने गई टेक्सास की एक महिला की किस्मत अचानक चमक गई. एक अनजान शख्स की टिप पर पहली बार लॉटरी खेलते ही उन्होंने $37,951 (लगभग 36 लाख रुपये) जीत लिए. पढ़िए यह मजेदार स्टोरी.
स्कॉटलैंड में 2000 साल पुराने रोमन बाशिंदे का डिजिटल चेहरा सामने आया है. साइंटिफिक रिसर्च और डीएनए टेस्ट के जरिए वैज्ञानिकों ने इस शख्स का हैरान करने वाला खुलासा किया है.
चीन में 12वीं मंजिल की खिड़की पर लटकी 3 साल की बच्ची की जान पड़ोसियों ने बचाई. मां के बाहर जाते ही मासूम ग्रिल में फंस गई थी. जानिए कैसे हुआ ये रेस्क्यू ऑपरेशन.
अमेरिका में पढ़ाई करने गए एक भारतीय छात्र ने वहां की एग्जाम सिस्टम को लेकर बड़ा खुलासा किया है. छात्र ने सोशल मीडिया पर बताया कि वहां बिना किसी इनविजिलेटर और ओपन बुक एग्जाम होने के बावजूद कोई चीटिंग नहीं करता है, जो भारत के मुकाबले एक बहुत बड़ा कल्चरल शॉक है.
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल बीच पर रील बनाने में इतना बिजी था कि उनकी नन्ही बच्ची समुद्र की लहरों में फंस गई. गनीमत रही कि एक राहगीर ने समय रहते बच्चे की जान बचा ली. इस वीडियो ने ऑनलाइन पेरेंटिंग और रील के पागलपन पर एक गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है.
प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने वाले 30 वर्षीय जैक वेस को 2300 से ज्यादा जॉब एप्लिकेशन्स के बाद भी नौकरी नहीं मिली. उनकी रिसर्च का जिक्र नोबेल कमिटी तक ने किया था. जानिए कैसे एक आईवी लीग ग्रेजुएट आज जॉब मार्केट के बुरे दौर से गुजर रहा है और पेरेंट्स के साथ रहने पर मजबूर है.
भारतीय इंडस्ट्रियल डिजाइनर राहुल अग्रवाल ने Shark Tank USA में अपने अनोखे Polygons फोल्डेबल मेजरिंग स्पून से मचाया तहलका. उन्होंने लोरी ग्रेनर और माइंडी कलिंग से 350,000 डॉलर की बड़ी डील हासिल की. जानिए कैसे इस स्मार्ट चम्मच ने किचन का अंदाज बदल दिया.
सिंगापुर में एक 71 वर्षीय बुजुर्ग फेसबुक पर लॉटरी स्कैम के शिकार हो गए. अमीर बनने के चक्कर में उन्होंने अपनी जीवन भर की जमापूंजी 21,688 सिंगापुर डॉलर गंवा दी. जानिए कैसे स्कैमर्स ने उन्हें अपने जाल में फंसाया और अब वह ब्रेड-नूडल्स पर दिन काटने को मजबूर हैं.
क्या आपको भी लगता है कि कोई बिजनेस शुरू करने के लिए बड़ी दुकान और भारी-भरकम इन्वेस्टमेंट की जरूरत होती है. अगर हां, तो आप इस खबर को पढ़कर हैरान हो सकते हैं. क्योंकि मंगलुरु के एक शख्स ने बाइक पर ही पंचर बनाने का पूरा सेटअप तैयार कर लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह बता रहा है कि कैसे सड़क पर गाड़ियों के टायर ठीक करता है और दिन में 30 पंचर तक बना लेता है.
भारत में तो आपने कबाड़ीवाले को गली-गली घूमकर पुराने अखबार, प्लास्टिक की बोतलें और लोहे का सामान खरीदते देखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि दूसरे देशों में यह कैसे काम करता है? इसी पर अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह बता रही हैं कि न्यूयॉर्क जैसे शहरों में यह कैसे काम करता है और इसको यहां क्या कहा जाता है.
सड़क पर चलते हुए अगर सामने चार लेन का रास्ता दिखाई दे, तो कोई भी ड्राइवर बिना ज्यादा सोचे उसी तरफ गाड़ी बढ़ा देगा. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास भी कुछ ऐसा ही हुआ. लेकिन इसे देखकर लोग हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि सड़क जैसी दिखने वाली होर्डिंग को असली रास्ता समझकर एक कंटेनर ड्राइवर उसमें घुस गया. टक्कर से ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा.
भारत घूमने आई आयरलैंड की एक योग टीचर ऋषिकेश पहुंचीं, तो यहां का माहौल उनके दिल में बस गया. गंगा किनारे बैठकर लोगों को पूजा-पाठ करते और अपनी परंपराओं को निभाते देख वह भावुक हो गईं. उनका कहना है कि भारत में उन्हें योग के साथ जिंदगी को समझने का भी मौका मिला. यहां के लोगों का अपनापन और आस्था उन्हें इस कदर पसंद आई कि अब उन्होंने दोबारा ऋषिकेश आने का फैसला किया है.
भारत में घर बदलने की बात आते ही पैकिंग, ट्रक और सामान उठाने की भागदौड़ होने लगती है. लेकिन न्यूजीलैंड में कुछ लोग ऐसी परेशानी से अलग ही तरीके से निपटते हैं. यहां जरूरत पड़ने पर पूरा मकान ही एक जगह से उठाकर दूसरी जगह पहुंचाया जा सकता है. न्यूजीलैंड में रहने वाली भारतीय महिला आंचल ने इसका वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर भारत में लोग हैरान हैं.
ऑफिस जाने के लिए घंटों ट्रैफिक में फंसना पड़े, तो दिन की शुरुआत ही थकान से होती है. लेकिन अमेरिका के जैकब हट्जलर ने आने-जाने का ऐसा तरीका निकाला है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. वह अपनी कार या बस से नहीं, बल्कि पैरामोटर से उड़कर काम पर पहुंचते हैं. कोलोराडो में रहने वाले जैकब एयर ट्रैफिक कंट्रोलर हैं और उनका दावा है कि घर से ऑफिस तक का हवाई सफर करीब 20 मिनट में पूरा हो जाता है.
दक्षिण कोरिया की साफ-सुथरी सड़कें और बेहतर सुविधाएं देखकर कई लोगों का मन वहां रहने का करता है. लेकिन वहां की जिंदगी सिर्फ के-ड्रामा, के-पॉप और शानदार लाइफस्टाइल तक सीमित नहीं है. यहां रोजमर्रा के कामों में भी कई नियमों का पालन करना पड़ता है. दक्षिण कोरिया में रहने वाले एक भारतीय शख्स ने बताया कि कचरा फेंकने में छोटी सी गलती भी जेब पर कितनी भारी पड़ सकती है.
एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुईं, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अंजलि डीजे के पास जाती नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में उनका कच्चा बादाम गाना बज रहा है, लेकिन इस गाने के बजते ही वह नाराज हो गईं और मैनेजमेंट से सवाल करने लगीं.