ऑफिस में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आमतौर पर लोगों का समय मीटिंग, काम और चाय-कॉफी के बीच निकल जाता है. लेकिन गुरुग्राम के एक शख्स का ऑफिस रूटीन देखकर लगता है कि उसकी डायरी में काम के साथ खाने का भी पूरा शेड्यूल तैयार रहता है. सुबह पनीर पराठे से शुरू होने वाला सिलसिला मैक्रोनी, चना, दाल-चावल, गोलगप्पे, समोसे और चाय तक पहुंचता है. उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
दोस्ती की कुछ कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी. लेकिन सोशल मीडिया पर दोस्ती की मिसाल का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने इसकी पूरी कहानी ही बदल दी. एक सब्जी के दुकानदार ने अपने 13 साल पहले मर चुके दोस्त के बेटे से सब्जियों के पैसे लेने से मना कर दिया. उसका कहना था कि सामान अपने ही घर जा रहा है, तो परिवार के लोगों से पैसे कैसे ले सकता है.
भारत में इलाज कराने आए एक ब्रिटिश कपल का अनुभव इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. डेव फ्ल्यू अपनी पत्नी के साथ लखनऊ में IVF ट्रीटमेंट करा रहे हैं. उनका कहना है कि यहां अस्पताल में जांच, अपॉइंटमेंट और रिपोर्ट मिलने की प्रक्रिया काफी तेज रही. डेव ने ब्रिटेन में एक्स-रे रिपोर्ट के लिए एक महीने तक इंतजार करने का अपना अनुभव भी शेयर किया और भारत में इलाज के खर्च को कम बताया.
कोलकाता के एक कैब ड्राइवर ने सवारी के साथ पालतू कुत्ते को अपनी गाड़ी में बैठने की इजाजत देकर सबका दिल जीत लिया है. जानिए क्यों उसका यह वीडियो वायरल हो रहा है.
दिल्ली के हालिया हालातों और प्रोटेस्ट पर दो भाइयों ने मिलकर भाग नेहा भाग नाम का एक मजेदार और सेटिरिकल वीडियो गेम बनाया है. जानिए क्या है इस वायरल गेम की पूरी कहानी.
ब्लिंकिट से सामान मंगाने पर जब डिलीवरी बॉय एक छोटे पिल्ले के साथ पहुंचा, तो ग्राहक को उसकी दिल दहला देने वाली और प्यारी कहानी पता चली. जानिए क्या है पूरा वायरल मामला.
गुजरात की रहने वाली माया गुप्ता ने 365 दिन का चैलेंज पूरा करके मशहूर यूट्यूबर MrBeast से मुलाकात की. जानिए कैसे उनकी इस मेहनत ने उन्हें 9.5 लाख रुपये का इनाम दिलाया.
नौकरी छोड़कर 6 महीने के यूरोप ट्रिप पर निकली ऑस्ट्रेलियन लड़की को दो हफ्ते में ही अपनी गलती का पछतावा होने लगा. जानिए क्यों वह घर वापस जाना चाहती है.
लॉ की पढ़ाई के साथ लॉ स्टूडेंट ने शुरू की Blinkit डिलीवरी पार्टनर की नौकरी. जानिए उसने पहले दिन कितने घंटे काम करके कितनी कमाई की और क्या कहा.
क्या आप सोचते हैं कि दुनिया भर में वीकेंड का मतलब सिर्फ शनिवार और रविवार होता है. सऊदी अरब, कतर और शारजाह जैसे देशों के वीकेंड के नियम आपको हैरान कर देंगे. जानिए दुनिया भर में छुट्टियों के अलग-अलग तरीकों के बारे में.
कार्ल बुशबी की 28 साल और 36,000 मील लंबी पैदल यात्रा की कहानी, जिन्होंने रेगिस्तान, किडनैपर्स और ध्रुवीय भालुओं का सामना कर इतिहास रच दिया है.
ओडिशा के कंधमाल में एक महिला ने दो सिर वाले अद्भुत बच्चे को जन्म दिया है. मेडिकल साइंस में इसे डाइसेफैलिस पैरापेगस कहते हैं, जो 3 लाख में किसी एक बच्चे में होता है. जानिए इस केस से जुड़ी पूरी सच्चाई और डॉक्टरों की राय.
12 साल तक पैरालिसिस की वजह से व्हीलचेयर पर रहने वाली लेबनानी महिला जेसिका तवील ने रोबोटिक सूट ईव की मदद से खड़े होकर चलना शुरू किया. इस इमोशनल वायरल वीडियो की पूरी कहानी ने लोगों का दिल छू लिया. लोग वीडियो देखने के बाद काफी हैरान हैं.
वर्क फ्रॉम होम के नाम पर सिंगापुर से काम कर रहे एक कर्मचारी को कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया. जानिए कैसे लैपटॉप की लोकेशन से इस पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ और कोर्ट का क्या फैसला आया.
8 महीने की दिन-रात की मेहनत और टनों कचरा बाहर निकालने के बाद मध्य प्रदेश की अजनार नदी फिर से प्लास्टिक और गंदगी से भर गई है. जाने-माने रिवर क्लिनर बिट्टू तबाही ने इसका इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.
तमिलनाडु के एक इनफ्लुएंसर ने दिवाली पर फैंस से मिठाई क्या मांगी, फॉलोअर्स ने उसके घर पर लाखों के कैश-ऑन-डिलिवरी ऑर्डर भेज दिए. टीवी, फ्रिज और फर्जी कॉल्स से परेशान होकर इनफ्लुएंसर को शहर छोड़ना पड़ा. जानिए इस वायरल प्रैंक की पूरी कहानी.
करीब 17 साल बाद भारत लौटी एक विदेशी ट्रैवलर को यहां की सड़कों पर ऐसा बदलाव देखने को मिला कि वह अपनी पुरानी यादों से इसकी तुलना करने लगी. कभी गड्ढों वाली सड़कों और रास्ते में साफ टॉयलेट न मिलने की चिंता के साथ सफर करने वाली इस महिला ने जब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यात्रा की, तो सड़क से लेकर रास्ते की सुविधाओं तक, सब कुछ बदला हुआ नजर आया. उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.
गुरुग्राम की सड़कों पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर यहां क्या-क्या हो सकता है. एक चलते ट्रक के अंदर पूरा शादी का मंडप सजा दिखाई दिया. फूलों की सजावट, गुलाबी पर्दे, दूल्हा-दुल्हन और उनके सामने बैठे पंडित जी. यह सब देखकर वीडियो बनाने वाला शख्स भी हैरान रह गया. अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
घर के मंदिर में अखंड ज्योति जलाने वाले लोग अक्सर इस बात का ध्यान रखते हैं कि दीपक में तेल या घी कम न हो जाए. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में इस परेशानी का ऐसा देसी समाधान दिखाया गया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. एक शख्स ने तेल से भरी बोतल और ग्लूकोज की पाइप की मदद से दीपक में बूंद-बूंद तेल पहुंचाने का इंतजाम किया है. इस आसान जुगाड़ को देखकर लोग हैरान हैं.
सड़क किनारे कूड़ा फेंककर चुपचाप निकल जाना एक शख्स को भारी पड़ गया. वह सेक्टर बीटा-वन में दीवार के पास कूड़ा डालकर आगे बढ़ने ही वाला था कि अचानक लाउडस्पीकर पर आवाज आई और उसे कचरा उठाने के लिए कहा गया. सीसीटीवी कैमरे में कैद यह घटना रात करीब 10:15 बजे की बताई जा रही है. आवाज सुनकर शख्स पहले घबराया, लेकिन जब जुर्माने की बात आई तो उसे अपना फेंका हुआ कूड़ा उठाना पड़ा.
इंग्लैंड के यॉर्कशायर वाइल्डलाइफ पार्क में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. यहां वाइल्डलाइफ पार्क के बाड़े में पहुंचे एक शख्स पर बाघ ने हमला कर दिया. पुलिस के अनुसार, हमले में शख्स को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस, एयर एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची. हादसे के बाद पार्क को बंद कर दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
नौकरी में हर महीने आपको एक तय सैलरी मिलती है, लेकिन कई बार लोगों को लगता है कि उनकी कमाई अब रुक गई है. ऐसे में कुछ लोग अपना काम शुरू करने का फैसला करते हैं. ऐसी ही कहानी वर्षा नाम की एक महिला ने शेयर की है. उनका दावा है कि उन्होंने Zomato की 50 हजार रुपये महीने वाली नौकरी छोड़ने के बाद कमाई के चार अलग-अलग रास्ते बनाए और सितंबर में 2.28 लाख रुपये का रेवेन्यू जनरेट किया.