भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /ट्रेंडिंग
  • /WATCH: 'बिट्टू तबाही' की 8 महीने की मेहनत पानी में! अजनार नदी का बुरा हाल देख छलका दर्द, फिर से शुरू की सफाई

WATCH: 'बिट्टू तबाही' की 8 महीने की मेहनत पानी में! अजनार नदी का बुरा हाल देख छलका दर्द, फिर से शुरू की सफाई

8 महीने की दिन-रात की मेहनत और टनों कचरा बाहर निकालने के बाद मध्य प्रदेश की अजनार नदी फिर से प्लास्टिक और गंदगी से भर गई है. जाने-माने रिवर क्लिनर बिट्टू तबाही ने इसका इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.

Written ByAlkesh Kushwaha
Published: Oct 14, 2026, 08:34 AM IST|Updated: Oct 14, 2026, 08:39 AM IST
joinshare
WATCH: 'बिट्टू तबाही' की 8 महीने की मेहनत पानी में! अजनार नदी का बुरा हाल देख छलका दर्द, फिर से शुरू की सफाई
Image Credit: अजनार नदी फिर गंदी हुई तो दोबारा सफाई में उतरे बिट्टू तबाही (Instagram/bittu_tabahi)

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

जब कोई इंसान बिना किसी सरकारी मदद और बिना किसी फैंसी मशीन के लगातार 8 महीने तक एक गंदी नदी को साफ करने में लगा रहे और फिर अचानक वही नदी दोबारा कचरे का ढेर बन जाए, फिर सोचिए उस पर क्या बीतेगी. कुछ ऐसा ही हुआ है बिट्टू तबाही के नाम से मिली पहचान वाले सोशल वर्कर सुरेन्द्र सिंह चौधरी के साथ. मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बहने वाली अजनार नदी को साफ करने में उन्होंने अपनी दिन-रात एक कर दी थी. लेकिन उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर किसी का भी दिल टूट जाएगा. नदी का बुरा हाल देखकर लोग अब जनता के सिविक सेंस और जिम्मेदारी पर सवाल उठा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर 'बिट्टू तबाही' के नाम से मशहूर सुरेन्द्र सिंह चौधरी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में उन्होंने दिखाया कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की अजनार नदी फिर से प्लास्टिक की थैलियों और कचरे से पट चुकी है. कुछ ही हफ्ते पहले बिट्टू ने इस नदी के किनारों को पूरी तरह चमका दिया था. लेकिन लोगों की लापरवाही की वजह से नदी की हालत फिर से बदतर हो गई है. वीडियो के कैप्‍शन में बिट्टू ने लिखा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी 8 महीने की इतनी कठोर मेहनत इस तरह पानी में बह जाएगी.

अकेले दम पर 8 महीने तक निकाला था टनों कचरा

आपको बता दें कि अजनार नदी को साफ करने के लिए बिट्टू तबाही ने किसी बड़ी मशीन या टीम का सहारा नहीं लिया था. उन्होंने पूरी तरह अकेले ही 8 महीने तक पानी के अंदर उतरकर टनों कचरा और प्लास्टिक बाहर निकाला था. उनकी इस निस्वार्थ मेहनत की तारीफ देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी हुई थी. लेकिन जब लोग अपनी आदतें नहीं बदलते, तो ऐसी मेहनत पर पानी फिरने में कुछ ही दिन लगते हैं.

 

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Surendra singh choudhry (@bittu_tabahi)

 

तैरना नहीं आता, फिर भी नदी में छलांग लगाई

अजनार नदी की ऐसी हालत देखकर कोई भी इंसान निराश होकर पीछे हट जाता. लेकिन बिट्टू तबाही का जज्बा कुछ अलग ही है. वे भले ही एक बेहतरीन तैराक नहीं हैं, फिर भी नदी को दोबारा साफ करने के लिए वे पानी में कूद पड़े. वे एक-एक करके कचरे की बोरियां बाहर निकाल रहे हैं. बिट्टू ने अपने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स से यह सुझाव भी मांगा है कि वे किस तरह और बेहतर तरीके से इस नदी को पूरी तरह कचरा मुक्त बना सकते हैं.

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

बिट्टू तबाही का यह वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. ज्यादातर लोग इस बात से दुखी हैं कि लोग अपनी नदियों की कद्र नहीं करते. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि पुल के नीचे इतना कचरा देखकर बहुत दुख होता है, आप हिम्मत मत हारिए, आपकी मेहनत का हम दिल से सम्मान करते हैं. इस वीडियो पर देश-विदेश से लोग कमेंट कर रहे हैं.

अमेजन ब्राजील से एक यूजर ने बिट्टू को सलाह दी कि वे पानी में उतरने के लिए खास वॉटरप्रूफ बूट्स और कपड़े पहनें ताकि उनकी सेहत को कोई नुकसान न पहुंचे. वहीं एक अन्य भारतीय यूजर ने कहा कि बिट्टू को अब स्थानीय नगर निगम से बात करनी चाहिए. जो लोग भी नदी में कचरा फेंकते हैं, उन पर भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए. जब तक लोग फाइन नहीं भरेंगे, तब तक यह गंदगी ऐसे ही फैलती रहेगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Viral News