भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /ट्रेंडिंग
  • /पैर पकड़ता हूं, अब ऑर्डर करना बंद करो... फ्री में मिठाई मांगा, फिर फॉलोअर्स ने यूट्यूबर के घर भेज दिए लाखों के महंगे कैश-ऑन-डिलिवरी ऑर्डर!

पैर पकड़ता हूं, अब ऑर्डर करना बंद करो... फ्री में मिठाई मांगा, फिर फॉलोअर्स ने यूट्यूबर के घर भेज दिए लाखों के महंगे कैश-ऑन-डिलिवरी ऑर्डर!

तमिलनाडु के एक इनफ्लुएंसर ने दिवाली पर फैंस से मिठाई क्या मांगी, फॉलोअर्स ने उसके घर पर लाखों के कैश-ऑन-डिलिवरी ऑर्डर भेज दिए. टीवी, फ्रिज और फर्जी कॉल्स से परेशान होकर इनफ्लुएंसर को शहर छोड़ना पड़ा. जानिए इस वायरल प्रैंक की पूरी कहानी.

Written ByAlkesh Kushwaha
Published: Oct 14, 2026, 07:41 AM IST|Updated: Oct 14, 2026, 07:59 AM IST
joinshare
पैर पकड़ता हूं, अब ऑर्डर करना बंद करो... फ्री में मिठाई मांगा, फिर फॉलोअर्स ने यूट्यूबर के घर भेज दिए लाखों के महंगे कैश-ऑन-डिलिवरी ऑर्डर!
Image Credit: फ्रिज, वाशिंग मशीन और फोन की बौछार, जब एक सोशल मीडिया स्टार के घर आ गए फर्जी COD ऑर्डर्स (instagram/veeramani)

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

तमिलनाडु के मदुरै में रहने वाले एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के साथ अजीबोगरीब वाकया हुआ. उन्होंने दिवाली के मौके पर अपने फैंस से प्यार से कुछ मिठाई मांग ली थी, लेकिन उनके फॉलोअर्स ने इस बात को बहुत अलग तरीके से ले लिया. फैंस ने दीपावली के तोहफे के नाम पर उनके घर पर महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामानों के कैश-ऑन-डिलिवरी ऑर्डर की बाढ़ ला दी. यह प्रैंक इतना बढ़ गया कि इनफ्लुएंसर को हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगनी पड़ी और आखिरकार शहर छोड़कर जाना पड़ा.

तमिलनाडु के मदुरै सिटी में रहने वाले वीरमणि सोशल मीडिया पर अपनी फनी वीडियो के लिए जाने जाते हैं. दिवाली का त्योहार पास था तो उन्होंने अपने फॉलोअर्स से कहा कि इस बार उन्हें तोहफे में मिठाइयों के डिब्बे चाहिए. इतना कहकर उन्होंने अपना फोन नंबर और घर का पता सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. उन्हें लगा था कि लोग प्यार से कुछ मीठा भेज देंगे, लेकिन उनके फॉलोअर्स ने इस बात पर एक खतरनाक ट्विस्ट दे दिया. उन्होंने मिठाई भेजने के बजाय उनके नाम पर धड़ाधड़ महंगे सामानों के कैश-ऑन-डिलिवरी ऑर्डर बुक करना शुरू कर दिया. कुछ ही देर में अमेजन और फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉयज उनके घर के बाहर सामान लेकर लाइन लगाकर खड़े हो गए.

लाखों के टीवी और फ्रिज देखकर उड़े होश

वीरमणि के घर एक के बाद एक ऐसे सामान आने लगे जिन्हें उन्होंने कभी बुक ही नहीं किया था. डिलीवरी एजेंट उनके घर फ्रिज, वाशिंग मशीन, महंगे स्मार्टफोन्स और टीवी लेकर पहुंचने लगे. इन सामानों में एक टीवी ऐसा भी था जिसकी कीमत 1.69 लाख रुपये बताई जा रही है. वीरमणि के पास इन सामानों के पैसे चुकाने के लिए एक भी रुपया नहीं था और न ही उनके पास डिलीवरी के लिए आने वाले ओटीपी थे. प्रैंक करने वालों के लिए तो ऑनलाइन क्लिक करके ऑर्डर करना चंद सेकंड का काम था. लेकिन वीरमणि के लिए पूरा दिन इन फर्जी डिलीवरी से निपटना किसी टॉर्चर से कम नहीं था.

 

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by veeramani (@veeramani_121)

 

वीडियो में हाथ जोड़कर लगानी पड़ी गुहार

लगातार आ रहे इन ऑर्डर्स से परेशान होकर वीरमणि ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वे काफी बेबस नजर आ रहे थे. उन्होंने हाथ जोड़कर अपने फॉलोअर्स से अपील की कि वे अब इस तरह के ऑर्डर देना बंद कर दें. उन्होंने वीडियो में कहा कि वे लोगों के पैर पड़ते हैं और अब ऐसा करना छोड़ दें. वीरमणि ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि चाहे वे अपना फोन चालू रखें या बंद रखें, दोनों ही सूरतों में उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो रही हैं. लोग लगातार उन्हें परेशान कर रहे थे और स्थिति संभालना उनके बस से बाहर होता जा रहा था.

खाने के ऑर्डर और फर्जी 70 करोड़ के टैंक

बात सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक सामानों तक ही सीमित नहीं रही. टीओआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पड़ोसियों ने बताया कि स्विगी और जोमैटो जैसे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स के एजेंट भी लगातार उनके घर ऐसा खाना लेकर आने लगे जिसे उन्होंने कभी मंगाया ही नहीं था. कुछ सिरफिरे प्रैंकस्टर्स ने तो हद ही पार कर दी. उन्होंने 70 करोड़ रुपये की कीमत वाले जेसीबी एक्सकेवेटर और मिलिट्री टैंक तक के फर्जी ऑर्डर के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए. इन अजीबोगरीब हरकतों ने वीरमणि की जिंदगी को पूरी तरह उलझाकर रख दिया.

किडनी डोनेशन के फर्जी कॉल्स

इस प्रैंक ने तब और खतरनाक रूप ले लिया जब किसी ने वीरमणि का फोन नंबर इंटरनेट पर किडनी डोनेशन से जोड़कर वायरल कर दिया. इसके बाद उनके पास ऑर्गन डोनेशन के सिलसिले में लगातार इंक्वायरी कॉल्स आने लगे. इन फर्जी ऑर्डर्स और अनचाहे कॉल्स ने उन्हें मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि लोग अब उनके घर के बाहर आकर उन्हें डांट-फटकार रहे हैं. लगातार मिल रही इन धमकियों और परेशानियों से तंग आकर वीरमणि ने आखिरकार मदुरै छोड़कर कुछ दिनों के लिए बाहर जाने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि वे शहर से बाहर जा रहे हैं क्योंकि लोग लाखों के ऑर्डर उनके नाम पर करवाकर उनके पीछे पड़ गए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Viral News