सोशल मीडिया पर 'कच्चा बादाम' गाने से रातोंरात स्टार बनने वाली अंजलि अरोड़ा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. हाल ही में अंजलि अरोड़ा कानपुर के एक इवेंट में शामिल हुईं, जिसके वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इस इवेंट में डीजे पर उनका फेमस गाना 'कच्चा बादाम' बजने लगा, जिसके बाद वह गुस्से में नजर आईं.
अब सोशल मीडिया पर इस इवेंट के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें अंजलि डीजे के पास जाती हैं और बैकग्राउंड में उनका वायरल गाना 'कच्चा बादाम' बज रहा है. इन वीडियो के वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कुछ लोग पूछ रहे हैं कि स्टेज पर क्या हुआ था और कुछ पूछ रहे हैं कि क्या अंजलि अरोड़ा गाना बजने की वजह से नाराज थीं.
दरअसल, 15 अक्टूबर को अंजलि अरोड़ा एक डांडिया नाइट में शामिल हुई थीं. डीजे पर उनका फेमस गाना 'कच्चा बादाम' बजने के बाद उन्होंने मैनेजमेंट को बुलाने की मांग की और कहा कि इस तरह के इंतजाम के साथ कानपुर में कोई कलाकार नहीं आएगा. इसके बाद वह अचानक चली गईं. उनके जाने के बाद दर्शकों में काफी निराशा देखने को मिली. हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक मैनेजमेंट की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. सोशल मीडिया पर इस इवेंट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह डीजे के पास जाती नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में उनका गाना 'कच्चा बादाम' बज रहा है. वह डीजे वाले से कुछ बात करती नजर आ रही हैं और उनकी टीम के कुछ लोग कंसोल की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं. वीडियो में अंजलि हाथों से कुछ इशारा करती नजर आ रही हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है.
Anjali Arora : Aisa karoge to celebrity nahi aayenge . Public : Thik hai 😹🤣 https://t.co/VMRnQDqlVG
— Byomkesh (@byomkesbakshy) October 16, 2026
बता दें कि इवेंट में अंजलि अरोड़ा ने सबसे पहले लोगों का अभिवादन किया और फिर फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के गाने 'नगाड़ा संग ढोल बाजे' पर डांस किया. कुछ देर तक सब कुछ नॉर्मल रहा, लेकिन उसके बाद उन्होंने मैनेजमेंट की व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करना शुरू कर दिया.
Anjali Arora got famous because of Kacha Badam, and now she's getting angry at a DJ for playing the same song. What an irony . 😹🤣 https://t.co/MJE2T2ViKL
— Byomkesh (@byomkesbakshy) October 16, 2026
गौरतलब है कि अंजलि अरोड़ा को 'कच्चा बादाम' गाने से पहचान मिली थी. यही गाना बजने के बाद उन्होंने माइक पर अपनी नाराजगी जाहिर की और मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए. अंजलि ने कहा, 'इस तरह से कानपुर में कोई कलाकार नहीं आएगा.' इसके बाद उन्होंने मैनेजमेंट को बुलाया और कहा, 'क्या कलाकार की रिस्पेक्ट करनी नहीं आती? बुलाइए ऑर्गेनाइजर को, कहां है मैनेजमेंट?'
बता दें कि अंजलि अरोड़ा को साल 2021 में 'कच्चा बादाम' गाने से फेम मिला था. इस गाने पर उनका डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था. इसके बाद से ही वह सोशल मीडिया पर एक चर्चित चेहरा बन गई थीं. साल 2022 में उन्होंने कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉक अप' में हिस्सा लिया था. इस शो से भी उन्हें काफी पहचान मिली.