भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /ट्रेंडिंग
  • /मम्मी ने सिखाया गेम और बन गई करोड़पति... पहली ही कोशिश में जीती 3 करोड़ की लॉटरी, कहानी जानकर नहीं होगा यकीन

मम्मी ने सिखाया गेम और बन गई करोड़पति... पहली ही कोशिश में जीती 3 करोड़ की लॉटरी, कहानी जानकर नहीं होगा यकीन

नॉर्थ कैरोलिना की ट्रॉयवानी डेविस ने पहली बार डिजिटल लॉटरी गेम खेला और $325,758 (लगभग 3 करोड़ रुपये) का जैकपॉट जीत लिया. जानिए इस वायरल और हैरान कर देने वाली कहानी का पूरा सच.

Written ByAlkesh Kushwaha
Published: Sep 04, 2026, 09:46 AM IST|Updated: Sep 04, 2026, 09:52 AM IST
joinshare
मम्मी ने सिखाया गेम और बन गई करोड़पति... पहली ही कोशिश में जीती 3 करोड़ की लॉटरी, कहानी जानकर नहीं होगा यकीन
Image Credit: north carolina woman

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

कहते हैं कि किस्मत जब भी देती है, छप्पर फाड़ कर देती है. कुछ ऐसा ही हुआ नॉर्थ कैरोलिना की रहने वाली ट्रॉयवानी डेविस के साथ, जिन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार कोई ऑनलाइन लॉटरी गेम खेला था. उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनकी पहली कोशिश ही उनकी पूरी लाइफ बदल कर रख देगी. डेविस ने पहली ही बार में पूरे $325,758 (भारतीय रुपयों में करीब 3 करोड़) का बड़ा जैकपॉट अपने नाम कर लिया.

फेयेटविले, नॉर्थ कैरोलिना की रहने वाली ट्रॉयवानी डेविस को लॉटरी या ऑनलाइन गेम्स खेलने का कोई खास एक्सपीरियंस नहीं था. उन्होंने हाल ही में लॉटरी गेम्स में अपनी किस्मत आजमाना शुरू किया था. दिलचस्प बात यह है कि उन्हें गेम खेलना उनकी अपनी मम्मी ने सिखाया था. डेविस की मां ने ही उन्हें बताया था कि लॉटरी कैसे खेली जाती है और कैसे इसमें डिजिटल गेम्स को ट्राई किया जा सकता है. लेकिन मां-बेटी दोनों ने ही नहीं सोचा था कि यह सीख उन्हें इतना बड़ा सरप्राइज दे देगी.

मम्मी ने सिखाया लॉटरी खेलने का तरीका

18 अगस्त के दिन ट्रॉयवानी ने पहली बार 'पैनथॉन ऑफ ओलम्पस: टाइड' नाम का एक डिजिटल इंस्टेंट गेम ट्राई करने का फैसला किया. यह एक ऑनलाइन लॉटरी गेम था जिसे वह अपने फोन से ही खेल रही थीं. उन्होंने बस ऐसे ही मस्ती-मस्ती में गेम स्टार्ट किया था. लेकिन जैसे ही गेम खत्म हुआ, उनकी स्क्रीन पर जो अमाउंट लिखकर आया, उसे देखकर उनके होश उड़ गए. उन्होंने पहली ही कोशिश में पूरे $325,758 डॉलर यानी लगभग 3 करोड़ रुपये का जैकपॉट अपने नाम कर लिया था.

"मेरे पास बोलने के लिए शब्द नहीं थे"

इतना बड़ा इनाम जीतने के बाद जब नॉर्थ कैरोलिना एजुकेशन लॉटरी के अधिकारियों ने ट्रॉयवानी से बात की, तो वह अपनी खुशी जाहिर नहीं कर पा रही थीं. उन्होंने अधिकारियों को बताया, "जब मैंने स्क्रीन पर वो नंबर देखे तो मेरे पास बोलने के लिए शब्द ही नहीं बचे थे. मुझे बिल्कुल समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या कहूं. मुझे लगता है कि बस हमारी किस्मत बहुत अच्छी थी कि पहली बार में ही यह सब हो गया."

आधे पैसे मां को देने का फैसला

इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद ट्रॉयवानी ने जो फैसला लिया, उसने सभी का दिल जीत लिया. उन्होंने बताया कि वह अपनी इस इनामी राशि का आधा हिस्सा अपनी मां के साथ शेयर करेंगी. ट्रॉयवानी का मानना है कि यह सब उनकी मां की वजह से ही पॉसिबल हो पाया है, क्योंकि अगर उनकी मां उन्हें लॉटरी खेलना नहीं सिखातीं, तो वह आज इस मुकाम पर नहीं होतीं. इसलिए वो इस खुशी में अपनी मां को बराबर का पार्टनर बना रही हैं.

बाकी पैसों से करेंगी अपना बिजनेस स्टार्ट

जीत के बाकी बचे आधे पैसों को लेकर भी ट्रॉयवानी ने अपना फ्यूचर प्लान बना लिया है. उन्होंने बताया कि वह अपने हिस्से के पैसों को सही जगह इन्वेस्ट करेंगी ताकि उनका फ्यूचर सिक्योर रहे. इसके साथ ही उनका सपना अपना खुद का कॉस्मेटोलॉजी यानी ब्यूटी और ग्रूमिंग का बिजनेस शुरू करने का है. वह इन पैसों की मदद से अपना खुद का एक नया बिजनेस सेटअप करने जा रही हैं. एक छोटे से ऑनलाइन गेम ने ट्रॉयवानी की पूरी लाइफ को एक नई दिशा दे दी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Viral News