App

टर्मिनेटर आ गया क्या? शख्स ने रोबोट को मारा धक्का, तो मशीन ने पलटकर तान दिया मुक्का; Video देख कांप जाएंगे आप

रूस की एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स एक ह्यूमनॉइड रोबोट को जरा सा धक्का देता नजर आता है. इसके कुछ ही सेकंड बाद रोबोट अपना पैर आगे बढ़ाकर जैसे उस शख्स को किक मारने की कोशिश करता दिखता है. रोबोट की इस हरकत ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया. वीडियो देखकर इंटरनेट पर 'टर्मिनेटर' के मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई.

टर्मिनेटर आ गया क्या? शख्स ने रोबोट को मारा धक्का, तो मशीन ने पलटकर तान दिया मुक्का; Video देख कांप जाएंगे आप
Image Credit: रोबोट को छेड़ा तो तुरंत पलटकर किया हमला!

रूस के सारातोव शहर की एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब एक ग्राहक वहां रखे ह्यूमनॉइड रोबोट के पास पहुंच गया. सीसीटीवी में दिखाई देता है कि शख्स रोबोट के सामने खड़ा होता है और फिर उसे हल्के से धक्का दे देता है.

पहले तो सब कुछ सामान्य लगता है. लेकिन अगले ही पल रोबोट अचानक अपना एक पैर आगे बढ़ाता है. उसकी मूवमेंट ऐसी नजर आती है, जैसे वह सामने खड़े शख्स को किक मारने की कोशिश कर रहा हो. आसपास मौजूद लोगों के लिए यह पूरा वाकया किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था.

'साइमा' नाम के रोबोट ने जैसे पलटकर जवाब दे दिया

वायरल वीडियो में जिस ह्यूमनॉइड रोबोट को देखा जा रहा है, उसका नाम साइमा बताया गया है. इसे दुकान में टेक कंसल्टेंट के तौर पर पेश किया गया था. रोबोट इंसानों की तरह खड़ा और चलने की कोशिश करता दिखाई देता है. धक्का लगने के बाद उसकी अचानक हुई मूवमेंट ने वहां मौजूद लोगों को चौंका दिया. कुछ सेकंड तक रोबोट चलता-फिरता रहा और मामला थोड़ा अफरातफरी वाला नजर आने लगा. आखिरकार मशीन को बंद कर दिया गया. यही कुछ सेकंड अब सोशल मीडिया पर चर्चा का सबसे बड़ा कारण बने हुए हैं.

वीडियो देखकर लोगों को याद आया 'टर्मिनेटर'

जैसे ही यह क्लिप सोशल मीडिया पर पहुंची, लोगों ने इसे सीधे हॉलीवुड फिल्म 'द टर्मिनेटर' से जोड़ना शुरू कर दिया. फिल्म की कहानी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम 'स्काइनेट' इंसानों के खिलाफ हो जाता है और फिर मशीनों और इंसानों के बीच जंग शुरू हो जाती है. रूस की दुकान का यह वीडियो देखकर यूजर्स ने मजाक में सवाल करना शुरू कर दिया कि कहीं मशीनों का दौर शुरू तो नहीं हो गया. एक यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा कि इंसानों का घमंड आखिरकार रोबोट्स को भी गुस्सा दिलाने लगा. दूसरे यूजर ने तो रोबोट को ही फिल्म का किरदार मानते हुए मजाक कर दिया कि आखिर वह किसका रोबोट है और उसे इस तरह हमला करने की ट्रेनिंग किसने दी है.

 

 

क्या रोबोट ने सच में खुद लिया फैसला?

वीडियो देखने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या साइमा ने सचमुच धक्का लगने पर खुद प्रतिक्रिया दी थी? या फिर उसकी यह मूवमेंट पहले से प्रोग्राम की गई थी? सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस घटना को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के खतरनाक भविष्य से जोड़ दिया, तो किसी ने कुछ और ही मोड़ दे दिया. लेकिन वीडियो अकेले यह साबित नहीं करता कि रोबोट ने अपनी मर्जी से उस शख्स पर हमला करने का फैसला किया. ह्यूमनॉइड रोबोट में कई तरह के सेंसर, मोटर और प्रोग्राम किए गए मूवमेंट होते हैं. किसी बाहरी धक्के या अचानक हुई हलचल के बाद मशीन का पैर या शरीर का कोई हिस्सा अपने तय प्रोग्राम के मुताबिक प्रतिक्रिया कर सकता है. यह भी सवाल उठाया गया कि कहीं मशीन को रिमोट से तो कंट्रोल नहीं किया जा रहा था. हालांकि वायरल क्लिप से इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं होती है.

दुकान में रोबोट आखिर कर क्या रहा था?

ह्यूमनॉइड रोबोट अब सिर्फ फिल्मों की चीज नहीं रह गए हैं. कई कंपनियां ऐसे रोबोट तैयार कर रही हैं, जो इंसानों की तरह चल सकें, बात कर सकें और अलग-अलग कामों में मदद कर सकें. इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर जैसी जगहों पर इन्हें अक्सर ग्राहकों को नई टेक्नॉलजी दिखाने या प्रोडक्ट के बारे में जानकारी देने के लिए रखा जाता है. ऐसे रोबोट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बन जाते हैं. लेकिन साइमा के साथ हुई इस घटना ने यह भी दिखा दिया कि जब इंसान और मशीन आमने-सामने हों, तो एक छोटी सी हरकत भी लोगों का ध्यान खींच सकती है.

'टेक कंसल्टेंट' से अचानक बन गया वायरल स्टार

वीडियो शेयर करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट में साइमा को मजाकिया अंदाज में 'टेक कंसल्टेंट' बताया गया. पोस्ट में दावा किया गया कि ग्राहक को डराने के बाद रोबोट 'इमोशनल रीबूट' पर चला गया. यह पूरा कैप्शन ही मजाकिया अंदाज में लिखा गया था. ग्राहक के डरने और नए आईफोन के साथ वहां से निकलने जैसी बातें भी उसी मजाक का हिस्सा थीं. लेकिन इंटरनेट को इतना मसाला काफी था. कुछ ही समय में रोबोट का छोटा सा वीडियो 'टर्मिनेटर मोमेंट' बन गया.

क्या यह इंसान और रोबोट की पहली ऐसी भिड़ंत है?

ऐसी घटनाएं पहले भी लोगों का ध्यान खींचती रही हैं, खासकर जब रोबोट की कोई मूवमेंट इंसानों जैसी दिखाई देती है. ह्यूमनॉइड रोबोट जितने ज्यादा एडवांस हो रहे हैं, उनकी चाल-ढाल और प्रतिक्रिया भी उतनी ही ज्यादा इंसानी नजर आने लगी है. यही वजह है कि जब कोई रोबोट अचानक हाथ-पैर हिलाता है, तो लोग उसे तुरंत 'सोचने', 'गुस्सा होने' या 'जवाब देने' जैसी इंसानी भावनाओं से जोड़ देते हैं. हालांकि मशीन की मूवमेंट और इंसान की भावनात्मक प्रतिक्रिया दो अलग चीजें हैं. किसी रोबोट का पैर आगे बढ़ना अपने आप में यह साबित नहीं करता कि उसे गुस्सा आया था.

असली घटना से ज्यादा वायरल हुआ उसका अंदाज

साइमा ने धक्का लगने के बाद जानबूझकर उस ग्राहक पर हमला किया या वह किसी प्रोग्राम के तहत मूव हुआ, यह फिलहाल साफ नहीं है. वायरल वीडियो में भी इतना ही दिखाई देता है कि धक्का देने के बाद रोबोट की तरफ से अचानक पैर आगे बढ़ता है और फिर मशीन को बंद कर दिया जाता है. फिर भी इस घटना ने सोशल मीडिया को एक मजेदार मौका जरूर दे दिया. कुछ सेकंड का यह वीडियो अब इंसानों और रोबोट्स के रिश्ते पर मजाक का जरिया बन गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Santosh Kumar Mishra

Santosh Kumar Mishra

संतोष मिश्रा जी न्यूज में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4.5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ट्रैवल, फीचर, ऑफबीट, ट्रेंडिंग और वायरल खबरों के साथ-साथ टेक और साइंस से जुड़ी खबरों में भी उनकी विशेष विशेषज्ञता है. उनकी खबरें अपनी विश्वसनीयता और सटीक जानकारी के लिए जानी जाती हैं. आसान और सहज भाषा में लिखे गए उनके कंटेंट को पाठक काफी पसंद करते हैं. सोशल मीडिया की दुनिया (Instagram, X, Reddit, Threads और Facebook) पर उनकी अच्छी पकड़ है. वह ट्रेंडिंग विषयों पर लगातार नजर रखते हैं और फ्रेश व यूनिक खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं. संतोष मिश्रा इससे पहले News Nation और India Ahead जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. उन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) किया है.
Read More