रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ओलेश्की में सीजफायर को लेकर मेलेनिया ट्रंप के दावे की सच्चाई क्या है? जानिए इस खबर से जुड़ा पूरा सच और E-E-A-T मानकों पर आधारित तथ्य.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन-अमेरिका के साथ त्रिपक्षीय वार्ता को लेकर तैयार हो गए हैं. इस कदम को यूक्रेन और रूस में संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में अहम माना जा रहा है. हालांकि, ये बैठक कहां होगी इसको लेकर जानकारी साझा नहीं की गई है.
रूस से जंग के बीच यूक्रेन का एक सैनिक करीब 491 दिनों तक एक लोहे की भट्टी में छिपा रहा और अपनी जान बचाता रहा. इस दौरान उसने खुद अपना पैर काटा. बाद में एक विशेष अभियान चलाकर यूक्रेनी सेना ने उसको बचाया है. सैनिक की वीरता की दुनिया तारीफ कर रही है.
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एलन मस्क के इशारे के बाद ही यूक्रेन में स्टारलिंक की स्पीड कम की गई. हैरान करने वाली बात है कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच फोन पर इस मुद्दे पर चर्चा भी हुई थी.
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि अमेरिका ने तीन दिन तक रूस के बैलिस्टिक मिसाइल हमलों से जुड़ी खुफिया जानकारी साझा नहीं की. हालांकि, बाद में उन्होंने इनपुट देना शुरू कर दिया. स्टारलिंक पर लगी पाबंदियां जारी हैं. वहीं ट्रंप प्रशासन में वित्त मंत्री की भूमिका निभा रहे स्कॉट बेसेंट ने इन आरोपों को जेलेंस्की के दिमाग का फितूर बताया है.
रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए हो रही तमाम कथित कोशिशों के बीच क्रेमलिन का नया प्लान सामने आ रहा है. इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की पर भड़कते हुए फटकार लगाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन त्रिमूर्ति फॉर्मूले से पीस प्लान फाइनल कराना चाहते हैं. आखिर क्या है उनकी मंशा और कैसे जल्द से जल्द होगा जंग का खात्मा आइए जानते हैं.
रूस से जारी जंग के बीच यूक्रेन को ट्रंप के देश से एक बड़ा झटका लगा है. एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने यूक्रेन के सैन्य ग्रेड स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट टर्मिनलों पर अचानक पाबंदियां लगा दीं, जिसने कीव को हैरान किया है. इस फैसले के बाद यूक्रेन ने यह आरोप लगाया की ट्रंप राजनीतिक दवाब में हैं.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की ओर से कहा गया कि ट्रंप के एनर्जी सीजफायर के ऐलान के बाद भी रूस ने कीव के कई ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाया. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने पूछा कि आखिर रूस शांति चाहता है या नहीं.
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी सीजफायरहुआ है, जिसके बाद दोनों देश एक दूसरे के ऊर्जा और बिजली ठिकानों पर हमले नहीं करेंगे.
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यूक्रेन को अभी नाटो का हिस्सा बनाने पर बात नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि अमेरिका की प्राथमिकता पहले युद्ध को समाप्त करना है.
Attack on Turkiye Cargo Ship: ब्लैक-सी में तुर्किये के कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला हुआ है. हमले में कप्तान की मौत हो गई, जबकि 11 क्रू मेंबर सुरक्षित बचा लिए गए. यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आरोप लगाया है कि यह अटैक रूस ने किया है.
यूक्रेन और रूस के बीच ड्रोन से हमले तेज हो चुके हैं. एक ताजा वीडियो में यूक्रेनी ड्रोन मॉस्को में दाखिल हुआ, जिसे रूसी सैनिक ने हवा में मार गिराया.
रूस और यूक्रेन की जंग में तबाह हुई यह दवा फैक्ट्री यूक्रेन के सुमी शहर में मौजूद थी, इसे भारतीय कंपनी कुसुम ग्रुप संचालित कर रही थी.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वल्दाई डिस्कशन क्लब की 23वीं सालाना बैठक के मुख्य सत्र में हिस्सा लेते हुए पीएम मोदी और भारत दोनों की जमकर तारीफ की है.
रूस में आकर्षक नौकरियों के नाम पर भारतीयों को यूक्रेन युद्ध में धकेले जाने की खबरों पर विदेश मंत्रालय (MEA) ने सख्त एडवाइजरी जारी की है. MEA ने नागरिकों को ऐसे एजेंटों और संदिग्ध नौकरी के ऑफर से दूर रहने की चेतावनी दी है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
यूक्रेन में नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस की बिल्डिंग पर रूस के जेट पावर्ड ड्रोन अटैक में दो की मौत हो गई. बचाव के लिए लोग बिल्डिंग से कूदते लगे थे. जंग के मोर्चे अलसुबह कैसे हैं हालात और कितना घातक है ये ड्रोन जानिए.
Ukraine Using Robots In War: ड्रोन-मिसाइलों और मशीन गन्स के बाद अब यूक्रेन ने रूस के साथ जंग के लिए रोबोट्स को मैदान में उतारा है. ये सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स दुश्मन के इलाकों में घुसकर उनपर विस्फोट करते हैं.
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की फौज ने फ्रंट लाइन पर दुनिया की पहली हाइब्रिड रोबोटिक आर्मी उतार दी है. यूक्रेन के सैनिक अब कॉम्बैट एक्सोस्केलेटन और एंटी-ड्रोन सुरक्षात्मक फ्रेम पहनकर मौत बरसते मैदानों में दुश्मनों को धूल चटा रहे हैं.