ग्वालियर में एक मोमोज वाले दुकानदार ने 18 साल के छात्र के ऊपर कढ़ाई का खौलता तेल फेंक दिया. जिससे छात्र पूरी तरह से झुलस गया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आइए आपको पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं.
Bhopal News: NHRC ने निर्देश जारी किए हैं कि नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा के दौरान फुटपाथ पर स्टॉल लगाने वाले स्थानीय वेंडरों, फेरीवालों और कुम्हारों को प्रशासन बिना वजह न हटाए. सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को इस मामले पर 18 अक्टूबर तक रिपोर्ट सौंपनी होगी.
भोपाल के नीलम पार्क में वर्ग-1 उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2023 में पदवृद्धि की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन आज 43वें दिन भी जारी है. आंदोलन को और तेज करते हुए अभ्यर्थियों ने आज सीएम हाउस के घेराव का ऐलान किया है.
MP News: मध्य प्रदेश सरकार Gen-Z को जोड़ने के लिए 6 अक्टूबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में CM यूथ कॉन्क्लेव 2026 आयोजित कर रही है. इस कार्यक्रम में राज्य भर से हजारों कॉलेज छात्र हिस्सा लेंगे.
MP Politics: दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि राम मंदिर के लिए इकट्ठा किए गए चंदे से बीजेपी और आरएसएस के दफ्तर बनाए गए. मंत्री विश्वास सारंग ने इस बयान पर पलटवार किया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. यह पुरस्कार आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाएगा.
MP News: मध्य प्रदेश में 8 अक्टूबर से आयुष्मान भारत योजना का बहिष्कार किया जाएगा. प्राइवेट हॉस्पिटल डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने कहा है कि पुराने और नए दोनों पोर्टल्स से जुड़े करोड़ों रुपये के पेमेंट लंबे समय से बकाया हैं.
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में रात के तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट आई है, जिससे मौसम ठंडा हो गया है. अमरकंटक में तापमान 16°C से नीचे और इंदौर में 18°C से नीचे चला गया है. हालांकि, तेज धूप के कारण दिन में गर्मी और उमस बनी हुई है.
पांढुर्णा जिला बनने के बाद सीएम मोहन यादव ने पहली बार दौरा किया. इस दौरान सीएम ने विकास, रोजगार समेत कई मुद्दों पर बात की.
अशोकनगर जिला अस्पताल में एक नवजात बच्ची की हत्या करने का मामला सामने आया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची का गला घोंटे जाने की पुष्टि हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दिव्य दरबार के दौरान हनुमान चालीसा पाठ की महिमा के बारे में लोगों को बताया. इस दौरान उन्होंने कैप्टन स्मिथ मच्छार की जमकर तारीफ की. वहीं उन्होंने कैप्टन-पीएम मोदी के बीच बातचीत का भी जिक्र किया.
Chhindwara News: छिंदवाड़ा में मवेशी चराने गए तीन लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. इस दुखद घटना में एक दादा और उनके पोते की मौत हो गई, जबकि 9 साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई.
Bhopal IAS Murder Case: भोपाल के रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार केयरटेकर वरुण पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया है. चार राज्यों में पुलिस की 15 टीमें फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं.
Sagar News: सागर जिले के जलंधर गांव का निवासी साकेत नामदेव वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम दर्शन करने गया था, जो 12 सितंबर से लापता है. परिवार वालों का आरोप है कि मथुरा-वृंदावन पुलिस ने उसे खोजने में कोई मदद नहीं की.
Ujjain News: अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट केस में मौत की सजा पाए शफीक को आठ दिन की पैरोल दी गई है. गुजरात पुलिस की एक टीम उसे उज्जैन लाई है, जहां उसकी सुरक्षा और निगरानी के लिए स्थानीय पुलिस बल भी तैनात किया गया है.
MP Weather Update: मानसूनी सीजन में राज्य में 908.4 मिमी (35.8 इंच) बारिश हुई, जो सामान्य से लगभग 4% कम है. 4 से 6 अक्टूबर तक मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहेगा. इस दौरान दिन की गर्मी बढ़ेगी, जबकि रातें ठंडी हो जाएंगी.
उज्जैन में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.
एशियन गेम्स-2026 के पुरुष हॉकी फाइनल मैच में भारतीय टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. इस शानदार जीत का हिस्सा मध्य प्रदेश के लाल और नर्मदापुरम के विवेक सागर भी रहे. विवेक सागर के गांव चादौन में परिवार समेत पूरे गांव नें खूब जश्न मनाया. आइए विवेक सागर के बचपन से लेकर उनकी उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
खरगोन के ज्योति नगर में आवारा कुत्तों को पकड़ने पहुंची नगर पालिका की टीम के सामने हंगामा हो गया. पालतू कुत्ते के मालिक ने अपने डॉग को बचाने के लिए पिंजरे पर बैठकर विरोध किया. लेकिन इलाके में रहने वाले लोग आवारा कुत्तों से काफी परेशान है, जिसके बाद टीम इन्हें पकड़ने के लिए पहुंची थी.
सतना में 65 वर्षीय रमाशंकर गर्ग की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. ब्याज के पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में तीन आरोपियों ने बुजुर्ग की कुल्हाड़ी और चाकू से हत्या कर दी. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
खरगोन-बड़वानी से बीजेपी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल बड़वानी में एक कार्यक्रम के दौरान हिंदू परिवार से कम से कम पांच बच्चे पैदा करने की बात कही. साथ ही सांसद ने शास्त्र के ज्ञान के साथ शस्त्र चलाने का ज्ञान होने की बात कही.
देश के गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. उन्होंने भोपाल में पशुपालकों के एक सम्मेलन में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने पशुपालकों से लकेर प्रदेश में नशे को लेकर कई बड़े-बड़े ऐलान किए हैं. इस दारौन उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है.