App

रिटायर्ड IAS मर्डर केस: फरार केयरटेकर पर ₹50,000 का इनाम, 4 राज्यों में आरोपी को ढूंढ रही पुलिस

Bhopal IAS Murder Case: भोपाल के रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार केयरटेकर वरुण पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया है. चार राज्यों में पुलिस की 15 टीमें फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं.

रिटायर्ड IAS मर्डर केस: फरार केयरटेकर पर ₹50,000 का इनाम, 4 राज्यों में आरोपी को ढूंढ रही पुलिस
Image Credit: पूर्व IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड

मध्य प्रदेश के भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस की जांच एक नए और अहम मोड़ पर पहुंच गई है. घटना के बाद से फरार मुख्य संदिग्ध केयरटेकर वरुण कुमार की गिरफ्तारी पर ₹50,000 के इनाम की घोषणा की गई है. उसे पकड़ने के लिए पंद्रह विशेष टीमें मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में लगातार छापेमारी कर रही हैं.  हाल ही में आरोपी वरुण द्वारा अपनी पुरानी सिम चालू करने से उसकी लोकेशन मथुरा में मिली है, जिसके बाद पुलिस ने उस क्षेत्र में घेराबंदी तेज कर दी है.

पत्नी के बयान से बड़ा खुलासा
मृतक की पत्नी निशि अग्रवाल के बयानों के बाद इस मामले में एक बड़ा मोड़ आया. उन्होंने पुलिस को लगभग ₹5 करोड़ के लंबे समय से चल रहे आर्थिक विवाद के बारे में बताया. जांच से पता चला कि निवेश के लिए दिए गए पैसे वापस न मिलने पर राकेश अग्रवाल ने अजीत पटनी (₹1 करोड़ के लिए) और अवधेश दुबे (₹4 करोड़ के लिए) के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज कराए थे. इस मामले से जुड़ी एक अहम गवाही अक्टूबर के पहले हफ्ते में होनी थी.  पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस 5 करोड़ के लेन-देन और गवाही का हत्याकांड से कोई सीधा संबंध है या नहीं.

करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
पुलिस ने बताया कि रिटायर IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की 29-30 सितंबर की रात गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अग्रवाल ने पहले दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज कराए थे. अजीत पटनी जिन पर ₹1 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है, और अवधेश दुबे (जिन पर ₹4 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है. इन मामलों में कुल रकम लगभग ₹5 करोड़ है, और पुलिस अब इस पुराने आर्थिक विवाद को हत्या की जांच से जोड़कर देख रही है. करोड़ों रुपये के इन आर्थिक लेन-देन और पुराने विवाद की जानकारी मृतक की पत्नी निशि अग्रवाल के बयान से सामने आई.

मथुरा में मिली फरार आरोपी की लोकेशन
जांच में यह भी पता चला है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में एक पुराने मामले से जुड़ी अहम गवाही होनी थी. वहीं मामलें में फरार आरोपी वरुण कुमार की लोकेशन मथुरा में मिली.  वरुण ने कुछ समय के लिए अपना पुराना सिम कार्ड दोबारा चालू किया, जिससे पुलिस को उसकी नई लोकेशन का पता लगाने में मदद मिली. वरुण का परिवार ग्वालियर में रहता है, जबकि उसकी बहन पटियाला में रहती है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More