App

पूर्व IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड: जांच में सुपारी किलिंग का एंगल, 1 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा मर्डर का गुरुग्राम-आगरा कनेक्शन

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस लूट, हत्या के साथ सुपारी किलिंग के एंगल से भी जांच कर रही है. फरार केयरटेकर वरुण कुमार की तलाश में पुलिस पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में दबिश दे रही है.

पूर्व IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड: जांच में सुपारी किलिंग का एंगल, 1 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा मर्डर का गुरुग्राम-आगरा कनेक्शन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड की जांच में नया मोड सामने आया है. पुलसि अब हत्या के पीछे पुराने आर्थिक विवाद और सुपारी किलिंग के एंगल की जांच कर रही है. मामले की छानबीन के दौरान करीब 1 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी से जुड़े पुराने मामले की जानकारी सामने आई है, जिसे पुलिस मौजूदा हत्याकांड की जांच से जोड़कर देख रही है.

पुलिस के मुताबिक, राकेश अग्रवाल ने करीब 11 महीने पहले अपने पुराने परिचित और गुरुग्राम निवासी अजीत पाटनी के खिलाफ क्राइम ब्रांच में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप था कि निवेश के नाम पर उनसे एक करोड़ रुपए से अधिक की रकम ली गई. मामले की जांच के बाद अक्टूबर 2025 में अजीत पाटनी के खिलाफ FIR दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार भी किया गया था. फिलहाल वह जमानत पर बाहर है.

कॉन्ट्रैक्ट किलिंग एंगल की जांच
जांच के दौरान पुलिस को राकेश अग्रवाल के कई अन्य लोगों के साथ वित्तीय लेन-देन के बारे में भी जानकारी मिली है. इसलिए पुलिस पुराने वित्तीय विवादों और उनमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. इन जानकारियों के आधार पर पुलिस को शक है जिसने ने सिर्फ दो दिन पहले ही काम शुरू किया था, उसी ने राकेश अग्रवाल का गला रेतकर नकदी और गहने चुरा लिए. इस थ्योरी पर संदेह जताया जा रहा है. इसलिए पुलिस अब कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के पहलू पर भी जांच की जा रही है.

केयरटेकर वरुण कुमार की तलाश
रातीबड़ स्थित सूरजनगर में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में आरोपी अभी भी फरार है. पुलिस पंजाब के नाभा के रहने वाले केयरटेकर वरुण कुमार की सरगर्मी से तलाश कर रही है. आरोपी हत्या के बाद लाखों रुपये के गहने, नकदी और राकेश अग्रवाल का मोबाइल फोन लेकर भाग गया था. पुलिस की जांच में वरुण कुमार के भागने के बारे में नई जानकारी सामने आई है. हत्या के बाद वह पहले बीना गया और फिर आगरा चला गया, जहां उसका एक दोस्त रहता है. पुलिस ने इस दोस्त को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है. अब वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आगरा में वरुण कुमार किसके संपर्क में था और क्या भागने के दौरान उसे किसी तरह की मदद मिली थी.

आरोपी के दोस्ते से पूछताछ
पूछताछ के दौरान दोस्त ने बताया कि उसने पहले वरुण के साथ काम किया था. वरुण के पिता ने तीन शादियां की थीं और उनकी दो पत्नियों की मौत हो चुकी थी. अपनी मां की मौत के बाद, वरुण ने बाकी लोगों से सभी तरह का संपर्क खत्म कर लिया था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Pooja

Pooja

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More