Bhopal News: भोपाल पुलिस के पास केयरटेकर एजेंसियों का कोई रिकॉर्ड नहीं है. पुलिस कमिश्नर के आदेशों के बावजूद, ये एजेंसियां बिना पुलिस वेरिफिकेशन के सिर्फ आधार कार्ड की फोटोकॉपी के आधार पर केयरटेकर तैनात कर रही हैं. इससे अकेले रहने वाले बुज़ुर्गों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.
बीजेपी प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी का पदभार संभालते ही पहले संगठनात्मक दौरे पर भोपाल पहुंचे बिप्लब देब और रेखा वर्मा ने सीधे कमजोर कड़ियों पर फोकस किया है. मध्य प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव में 2 साल से ज्यादा का समय बचा है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है.
Mandsaur News: मंदसौर पुलिस ने मैट्रिमोनियल वेबसाइटों के जरिए ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का खुलासा कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह खुद को NRI बताकर लोगों को ठगता था.
MP News: एमपी बीजेपी के नए प्रभारी बिप्लब देब के नेतृत्व में कोर कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक में नरोत्तम मिश्रा नहीं पहुंचे, जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि उन्हें बैठक की जानकारी नहीं मिली थी.
उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के कार्य के दौरान छतरी चौक पर शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने की कार्यवाही की जा रही है. इसी क्रम में मस्जिद के कुछ हिस्से में क्षति हुई है. इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. न तो कोई व्यक्ति घायल हुआ है और न ही कोई व्यक्ति कहीं फंसा हुआ है.
नई दिल्ली में आज महानदी जल विवाद को लेकर अहम बैठक होगी. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जल बंटवारे, पानी के प्रबंधन और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे.
भोपाल के प्रस्तावित मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर शुरुआती पांच दिनों में 185 दावे आपत्तियां दर्ज हुई हैं. लोगों ने सड़क के अलाइनमेंट, 18 मीटर चौड़ी सड़क बाघों के मूवमेंट एरिया और जमीन के उपयोग में प्रस्तावित बदलाव को लेकर आपत्तियां भेजी हैं.
मध्य प्रदेश में इस साल भी सोयाबीन की खरीदी भावांतर योजना के तहत होगी. किसानों के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन 3 से 17 अक्टूबर तक चलेगा. पंजीयन के दौरान आधार से जुड़े बैंक खाते का सत्यापन किया जाएगा.
मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है. 1 अक्टूबर को राज्य के पूर्वी हिस्से के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा, जबकि दूसरे इलाकों में धूप और गर्मी का असर बढ़ेगा. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के बाद मौसम के और शुष्क होने की संभावना है.
मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल (MPNRC) की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान एक गधे की तस्वीर और जाली दस्तावेज अपलोड कर फीस का भुगतान किया गया. इसके बाद सिस्टम ने उस गधे के नाम पर नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया.
Indore Milk Price Hike: इंदौर में 1 अक्टूबर से दूध की कीमतें बदलने वाली हैं. अब घर पर डिलीवर होने वाले दूध की कीमत ₹62 की जगह ₹68 प्रति लीटर होगी, जबकि डेयरी या दुकान से खरीदने पर इसकी कीमत ₹68 होगी.
मध्य प्रदेश में सितंबर महीने में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. राज्य में 8 साल बाद सितंबर में रात का पारा 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया है. इंदौर देश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया.
Gwalior News: ग्वालियर में पति ने आधी रात को अपनी पत्नी को उसके मायके से जबरदस्ती वापस ले जाने की कोशिश में फायरिंग की. पत्नी और साले के मना करने पर गुस्साए पति ने कट्टा निकालकर गोलियां चलाईं, जबकि उसके दो दोस्तों ने घर पर पथराव किया.
Maihar News: मां शारदा देवी मंदिर का रोपवे 4 अक्टूबर तक बंद रहेगा. इसे शुरू में 1 अक्टूबर तक बंद रखने का प्लान था, लेकिन मेंटेनेंस के काम की वजह से इसे तीन दिन और बढ़ा दिया गया है. इसलिए भक्तों को देवी के दर्शन के लिए 1,063 सीढ़ियां चढ़नी होंगी.
Indore News: इंदौर के MY हॉस्पिटल की OPD में एक सांप घुस आया. स्टाफ के लोगों ने उसे खिड़की के पास देखा और भगाने की कोशिश की. लेकिन वह काफी देर तक परिसर में घूमता रहा, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया.
स्कूल बसों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी केवल ड्राइवर की गलती नहीं, बल्कि स्कूल प्रबंधन की भी सीधी लापरवाही है. सुप्रीम कोर्ट के नियमों के तहत यदि बस में किसी दुर्घटना या लापरवाही की पुष्टि होती है, तो ड्राइवर के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी FIR दर्ज की जा सकती है.
भोपाल के सूरज नगर में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की घर में गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है. शुरुआती जांच में घर में काम करने वाला नौकर संदेह के घेरे में है, जो घटना के बाद से लापता बताया जा रहा है.
छत्तीसगढ़ में मानसून कमजोर पड़ने लगा है और अगले 3 से 4 दिनों तक ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना कम है. बुधवार को भी अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि सरगुजा और बस्तर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. बारिश कम होने से दिन में उमस रहेगी, वहीं रात के तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ने लगी है.
मध्य प्रदेश में निगम-मंडलों और विकास प्राधिकारणों की राजनीतिक नियुक्तियों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है. BAD, IDA,GDA और UDA समेत करीब 34 संस्थानों में अब नवंबर के बाद नियुक्तियों पर विचार होगा. नए प्रदेश प्रभारी और संगठन महामंत्री की सहमति के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.
बैतूल के धामनगांव में घर के अंदर बने टैंक में गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि खेलते समय बच्ची टैंक में गिर गई थी. उसे बचाने के लिए मां ने भी छलांग लगा दी, लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो गई.
बालाघाट में बैगा आदिवासी बच्चों की मौत के बीद राहुल गांधी 1 अक्टूबर को जिले का दौरा करेंगे. वह मृतक बच्चों के परिवारों से मिलने के लिए बैहर और बिरसा के प्रभावित इलाकों में जाएंगे.
मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर जल्द शुरू होने वाला है. मानसून गतिविधियां कमजोर होने से बारिश थम गई है, हालांकि अगले तीन दिनों तक कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है. बुधवार को 19 जिलों में बारिश का अलर्ट है.