App

दिन में उमस, रात में गुलाबी ठंड का अहसास, छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ा मानसून, सरगुजा-बस्तर संभाग में बारिश का अलर्ट; राजनांदगांव में 34°C पहुंचा पारा

छत्तीसगढ़ में मानसून कमजोर पड़ने लगा है और अगले 3 से 4 दिनों तक ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना कम है. बुधवार को भी अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि सरगुजा और बस्तर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. बारिश कम होने से दिन में उमस रहेगी, वहीं रात के तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ने लगी है.

दिन में उमस, रात में गुलाबी ठंड का अहसास, छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ा मानसून, सरगुजा-बस्तर संभाग में बारिश का अलर्ट; राजनांदगांव में 34°C पहुंचा पारा

छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधि कम होने लगी है. बुधवार को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों तक राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना कम रहेगी. हालांकि, इस दौरान सरगुजा और बस्तर संभाग में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. बारिश कम होने के कारण, दिन के समय कुछ इलाकों में धूप के साथ उमस बनी रह सकती है. वहीं, रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट से मौसम में ठंडक आ रही है. फिलहाल, राज्य पर मौसम को प्रभावित करने वाला कोई खास सिस्टम नहीं है.

छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून अभी लौटने के दौर में है. इस हफ्ते एक-दो जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा. मौसम विभाग का कहना है कि ज्यादार जिलों में बारिश कम होने के साथ मौसम आम तौर पर सामान्य रहेगा. हालांकि, सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की और छिटपुट बारिश हो सकती है. इस दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. बारिश कम होने और आसमान साफ रहने की वजह से दिन में गर्मी बढ़ सकती है, जबकि रात और सुबह के समय तापमान कम होने से उत्तरी जिलों में थोड़ी ठंडक महसूस हो सकती है.

रायपुर का मौसम
रायपुर में मौसम आज मौसम साफ रहने का अनुमान है. दोपहर के समय आसमान में कुछ देर के लिए हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है. आज रायपुर में अधिकतम तापमान लगभग 33°C और न्यूनतम तापमान लगभग 24°C रहने की उम्मीद है. एक दिन पहले अधिकतम तापमान 33.2°C दर्ज किया गया था. धूप खिली रहने और बारिश रुकने के कारण, दिन के समय थोड़ी गर्मी महसूस हो सकती है.

राजनांदगांव में 34°C पहुंचा पारा
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे ज्यादा तापमान 34 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में दर्ज किया गया. इसके अलावा कोरिया में 19.9 डिग्री, बलरामपुर में 20.1 डिग्री, सरगुजा में 20.4 डिग्री, सूरजपुर में 20.9 डिग्री और जशपुर में 21.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. राज्य के इन उत्तरी जिलों में रात के तापमान में गिरावट के कारण, सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Pooja

Pooja

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More