App

रोहित-विराट के बाद कौन बनेगा सुपरस्टार? शुभमन या यशस्वी नहीं, महान ऑलराउंडर ने लिया इस युवा खिलाड़ी का नाम

भारतीय क्रिकेट टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा का युग धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है. अब देश को नए सुपरस्टार की जरूरत होगी, जो क्रिकेट को आगे बढ़ा सकें. सुपरस्टार बनने की कतार में एक से बढ़कर एक युवा खिलाड़ी हैं.

रोहित-विराट के बाद कौन बनेगा सुपरस्टार? शुभमन या यशस्वी नहीं, महान ऑलराउंडर ने लिया इस युवा खिलाड़ी का नाम
Image Credit: शुभमन गिल, वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल. BCCI

भारतीय क्रिकेट टीम ने हर दशक में एक सुपरस्टार देखें हैं. कपिल देव, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक ने टीम के सुपरस्टार बने. इस लिस्ट में सौरव गांगुली से लेकर महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा समेत कई दिग्गज शामिल हैं. एक अनुभवी के रिटायर होने के बाद दूसरे युवा खिलाड़ी ने जगह भरी है. विराट और रोहित ने टी20 के साथ टेस्ट से संन्यास ले लिया है. दोनों दिग्गज वनडे मैचों में खेल रहे हैं और वर्ल्ड कप 2027 के बाद संन्यास भी ले सकते हैं. ऐसे में भारत के नए सुपरस्टार को लेकर कई बहस शुरू हो गई है. साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर लांस क्लूसनर ने वैभव सूर्यवंशी पर दांव खेला है.

भारतीय क्रिकेट रोहित और विराट युग से धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है और क्लूसनर का कहना है कि यह ज्यादा मुश्किल भरा नहीं होने वाला है. उन्हें लगता है कि शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करेगी और वह इस पद के लिए सही व्यक्ति है. इसके बाद उन्होंने 15 वर्षीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी पर दांव लगाते हुए कहा कि वह भारत के सुपरस्टार बन सकते हैं.

क्रिकेट रुकता नहीं है: क्लूसनर

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए क्लूसनर ने कहा, ''रोहित और विराट जितने भी बड़े सुपरस्टार हों, समय आने पर उन्हें मैदान से अलग होना ही पड़ेगा. क्रिकेट की खूबसूरती यह है कि यह रुकता नहीं है, बल्कि कई बार और मजबूत होकर आगे बढ़ता है. हमारे समय में किसी ने नहीं सोचा था कि सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड कोई तोड़ पाएगा. अब सभी खिलाड़ी उनके रिकॉर्ड्स को चुनौती दे रहे हैं.''

गिल के सामने क्या चुनौती?

साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज ने कहा कि महान खिलाड़ियों को रिटायर होना दुखद होता है, लेकिन एक बात अच्छी यह होती है कि कतार में खड़े युवा खिलाड़ी को मौके मिल जाते हैं. क्लूसनर का मानना है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य उन युवाओं पर टिका है जो बड़ी जिम्मेदारी उठाने में सक्षम हैं. उन्होंने कहा, ''मुझे गिल की क्षमता पूरी तरह भरोसा है. बल्ले से वह बेहतरीन हैं. उनके सामने बस यही चुनौती है कि वह बल्ले और कप्तानी के संतुलन को कैसे बनाए रखते हैं, जैसा सभी महान कप्तानों ने किया है.''

भारत का अगला सुपरस्टार कौन?

क्लूसनर ने वैभव सूर्यवंशी का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में काफी प्रतिभा है और यह काफी शानदार है. उन्होंने कहा, '' सितारे आते और जाते हैं. दिग्गज रिटायर होते हैं. लोग सोचते हैं कि खेल पहले जैसा नहीं होगा, लेकिन भारत को वैभव जैसे युवा खिलाड़ी से आगे देखने की जरूरत नहीं है. वे ही हमारे अगले सुपरस्टार हैं.''

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rohit Raj

Rohit Raj

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More