App

आखरी सांस तक सीने से चिपकाई रही मां...टैंक में गिरी 2 साल की मासूम, बेटी को बचाने के लिए मां ने लगा दी छलांग; शव देख दहल उठा पूरा गांव

बैतूल के धामनगांव में घर के अंदर बने टैंक में गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि खेलते समय बच्ची टैंक में गिर गई थी. उसे बचाने के लिए मां ने भी छलांग लगा दी, लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो गई.

आखरी सांस तक सीने से चिपकाई रही मां...टैंक में गिरी 2 साल की मासूम, बेटी को बचाने के लिए मां ने लगा दी छलांग; शव देख दहल उठा पूरा गांव

बैतूल के धामनगांव से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है. घर के अंदर बने पानी के टैंक में गिरने से 26 वर्षीय मां दीपिका और उनकी 2 साल की मासूम बेटी जियांशी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त दीपिका और उनकी बेटी घर पर थीं,जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे. इसी दौरान खेलते-खेलते 2 साल की जियांशी पानी के टांके में गिर गई. बेटी को डूबता देख मां दीपिका बच्ची को बचाने के लिए टांके में कूद गई. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, हादसे में मां-बेटी दोनों की मौत हो गई.

सबसे मार्मिक तस्वीर तब सामने आई,जब दोनों के शव पानी से निकाले गए. दीपिका ने आखिरी वक्त तक अपनी मासूम बेटी को गोद में थामे रखा था. इस बीच, पालने में लेटा दो महीने का बच्चा लगातार रो रहा था. बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस की एक महिला घर पहुंची. जब उसे मां और बेटी दोनों में से कोई नहीं मिला, तो उसने शोर मचाया. गांव वाले वहां जमा हो गए और उन्हें खोजने लगे. पति को भी खेतों से बुलाया गया. जब गांव वालों ने पानी की टंकी में देखा, तो उन्हें मां और बेटी के शव मिले. दीपिका ने जियांशी को अपनी छाती से कसकर पकड़ रखा था. यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखों में आंसू आ गए.

बच्ची को बचाने चक्कर में मां की हुई मौत
सूचना मिलने पर भैंसदेही पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद और काफी मशक्कत के बाद, दोनों शवों को पानी की टंकी से बाहर निकाला गया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अपनी बेटी को बचाने की कोशिश में मां की जान चली गई. मरने के बाद भी उसने अपने मासूम बच्चे को सीने से कसकर जकड़े रखा. इस दुखद घटना से पूरा गांव शोक में डूब गया है.

पानी की टंकी में डूबने मां-बेटी की मौत
मृतक महिला के पति, सुभाष वागद्रे ने बताया कि घटना के समय वे खेतों में काम कर रहे थे. उन्हें इस दुखद घटना के बारे में तब पता चला जब फोन कॉल आने पर वे घर लौटे. वहीं, भैंसदेही थाना प्रभारी (TI) राजेश सतंकर ने बताया कि घटना के समय महिला पानी भर रही थी. खेलते समय उसकी छोटी बच्ची गलती से पानी की टंकी में गिर गई. उसे बचाने की कोशिश में मां भी टंकी में कूद गई. टंकी 10 फीट से ज्यादा गहरी थी और पूरी तरह पानी से भरी हुई थी. जिसमें डूबने से मां और बेटी दोनों की मौत हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Pooja

Pooja

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More