App

MP में 3 दिन बाद बदलेगा मौसम: गरज-चमक के साथ बारिश के आसार...इन जिलों में खिलेगी धूप

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में रात के तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट आई है, जिससे मौसम ठंडा हो गया है. अमरकंटक में तापमान 16°C से नीचे और इंदौर में 18°C ​​से नीचे चला गया है. हालांकि, तेज धूप के कारण दिन में गर्मी और उमस बनी हुई है.

MP में 3 दिन बाद बदलेगा मौसम: गरज-चमक के साथ बारिश के आसार...इन जिलों में खिलेगी धूप
Image Credit: AI जनरेटेड फोटो

100 दिनों तक सक्रिय रहने के बाद 3 अक्टूबर को मध्य प्रदेश से मानसून पूरी तरह से विदा हो गया है. मानसून के जाने के साथ ही इस अक्टूबर में पूरे राज्य में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. तेज धूप वाले गर्म और उमस भरे दिनों के साथ-साथ ठंडी रातें भी हो रही हैं, जो सर्दियों की आहट का संकेत हैं. पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 4°C तक की गिरावट आई है, जिससे अमरकंटक (अनूपपुर) में तापमान 16°C से नीचे और इंदौर में 18°C ​​से नीचे आ गया है.

7-8 अक्टूबर को बारिश के आसार
मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले दस सालों के आंकड़ों से अक्टूबर के महीने में बारिश, गर्मी और ठंड का मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिला है. इस साल भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है. महीने की शुरुआत में ही मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई, हालांकि रातें अभी भी ठंडी हैं. 7 और 8 अक्टूबर को पूर्वी इलाके में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है. आईएमडी ने छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.

आज कैसा रहेगा मौसम
IMD के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों 5 और 6 अक्टूबर तक कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है. दिन के समय मौसम साफ और धूप वाला रहेगा. बता दें कि इस सीजन में राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून 100 दिनों तक सक्रिय रहा. यह 24 जून को आया और 3 अक्टूबर को पूरे राज्य से वापस चला गया. दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान राज्य में कुल 908.4 mm यानी 35.8 इंच बारिश हुई. यह सामान्य बारिश 37.3 इंच (949.5 mm) से 1.5 इंच कम है. कुल मिलाकर बारिश सामान्य से 4 प्रतिशत कम रही.पूर्वी इलाके में 4% ज़्यादा बारिश हुई, जबकि पश्चिमी इलाके में औसत से 12% कम बारिश दर्ज की गई.

सोमवार को इन जिलों में धूप खिलेगी
भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सतना, मैहर, उमरिया, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी.


मानसून के लौटने के बाद मध्य प्रदेश में मौसम का मिला-जुला हाल देखने को मिल रहा है. जहां धूप और उमस भरे दिनों से परेशानी हो रही है, वहीं रात में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है. इस बीच, पूर्वी मध्य प्रदेश के लोगों को सलाह दी गई है कि वे दो दिन धूप रहने के बाद 7 और 8 अक्टूबर को हल्की बारिश और आंधी को लेकर सतर्क रहें.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More