App

MP में मौसम का नया मिजाज: दिन में तेज धूप, रात में बढ़ेगी ठंड...जानिए कैसा रहेगा वेदर

MP Weather Update: मानसूनी सीजन में राज्य में 908.4 मिमी (35.8 इंच) बारिश हुई, जो सामान्य से लगभग 4% कम है. 4 से 6 अक्टूबर तक मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहेगा. इस दौरान दिन की गर्मी बढ़ेगी, जबकि रातें ठंडी हो जाएंगी.

MP में मौसम का नया मिजाज: दिन में तेज धूप, रात में बढ़ेगी ठंड...जानिए कैसा रहेगा वेदर
Image Credit: AI जनरेटेड फोटो

मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून का मौसम खत्म हो गया है. इस साल 24 जून को मानसून ने प्रदेश में दस्तक दी थी और 3 अक्टूबर को इसकी विदाई हो गई. यानी यह लगभग 100 दिनों तक एक्टिव रहा. हालांकि मानसून का आधिकारिक समय 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है, लेकिन इस दौरान राज्य में कुल 908.4 मिमी (लगभग 35.8 इंच) बारिश दर्ज की गई. यह सामान्य बारिश 949.5 मिमी (लगभग 37.3 इंच) से लगभग 4% कम है.

बारिश के आंकड़ों में काफी अंतर 
पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश के आंकड़ों में काफी अंतर देखा गया. पूर्वी इलाके में सामान्य से लगभग 4% ज्यादा बारिश हुई, जबकि पश्चिमी इलाके में 12% कम बारिश दर्ज की गई. लगभग 30 जिले बारिश के अपने कोटे को पूरा नहीं कर पाए. बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, रीवा और सागर समेत कई जिलों में 5% से 21% तक की कमी दर्ज की गई.

कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की वापसी के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है. 4, 5 और 6 अक्टूबर को मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा. धूप के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी, हालांकि रात में ठंड बढ़ सकती है. हालांकि, 7 अक्टूबर को मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है. 7 अक्टूबर को पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी और अनूपपुर में हल्की बारिश की संभावना है. 8 और 9 अक्टूबर को भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.

आज यहां धूप खिलेगी
मौसम विभाग ने बताया कि भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सतना, मैहर, उमरिया, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी  में धूप खिलेगी.

दिन में तेज धूप, रात में बढ़ेगी ठंड
मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के साथ ही मौसम अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है. इस महीने दिन गर्म रहेंगे, जबकि रात में आने वाली ठंडक का अहसास होगा. ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है. वहीं, अगस्त और सितंबर जैसी भारी बारिश तो नहीं होगी, लेकिन हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा.

भले ही मध्य प्रदेश से मानसून आधिकारिक तौर पर विदा हो चुका है, लेकिन मौसम का अनिश्चित मिजाज अभी भी बना हुआ है. दिन की तेज धूप और रात में बढ़ती ठंडक के बीच, 7 अक्टूबर से बारिश का एक और दौर शुरू होने वाला है. इसलिए, अपना छाता साथ रखें, क्योंकि आपके शहर में कभी भी हल्की बारिश हो सकती है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More