सोमवार 26 अक्टूबर को दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में अचानक धुआं उठने लगा. इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर 6 गाड़ियां पहुंची. वहीं राहत की बात यह रही कि कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया.
दिल्ली के यमुना नदी में सोमवार से क्रूज सेवा का ट्रायल शुरू होने वाला है. ऐसे में अब लोग नदी के रास्ते दिल्ली का नजारा देख सकेंगे. क्रूज में सफर करने वालों के लिए 500 रुपये किराया तय किया गया है. वहीं इसके सॉफ्ट लॉन्च की तैयारी चल रही है.
दिल्ली के AQI में हल्का सुधार देखने को मिला है. सोमवार सुबह 7 बजे AQI 164 दर्ज किया गया. वायु प्रदूषण पर नजर रखने वाले 60 निगरानी केंद्रों में से 55 के आंकड़े सामने आए हैं. जहांगीरपुरी में सबसे ज्यादा AQI 246 दर्ज किया गया.
दिल्ली के हर्ष विहार इमारत गिरने वाले मामले में दो लोगों की मौत हो गई है. मलबे में दो लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही थी, जब उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
दिल्ली के हर्ष इलाके से एक मामला सामने आया है, जहां एक निर्माणाधीन मकान का एक हिस्सा गिर गया. वहीं इस हादसे का जायजा लेने दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद और मंत्री कपिल मिश्रा पहुंचे. इस दौरान मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली में जहां भी अवैध निर्माण हो रहे है या जो लोग इसे बढ़ावा दे रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.
राजधानी समेत आसपास के इलाकों में मौसम पूरी तरह बदल गया है. बारिश के बाद से ही तापमान में गिरावट आई है. लोगों को गर्मी से रहात है. साथ ही हल्की-हल्की ठंड भी महसूस हो रही है. सोमवार 26 अक्टूबर को मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है.
दिवाली का त्योहार अब नजदीक ही है. ऐसे में खाद सुरक्षा विभाग ने विज्ञापन देने वाले स्टोरों से 322.53 लीटर घी जब्त किया है. ऐसे में लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. दुकानदार विज्ञापन देकर लोगों को लालच देते हैं और खराब घी बेचते हैं.
फर्जी पासपोर्ट के सहारे अमेरिका पहुंचते ही हिमांशु भाऊ खुद को सुरक्षित समझने लगा था. अमेरिका में छिपने की उसकी साजिश काम नहीं आई. इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर रखा था. यही वजह है कि अमेरिका में FBI ने दबोच लिया.
दिल्ली के द्वारका में चाकू से मारकर हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक 30 साल के व्यक्ति की बीते शनिवार रात 10 बजे चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. इसके पहले दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी.
दिल्ली के यमुना में एक बार फिर जहरीला सफेद झाग देखने को मिली है. साथ ही AQI 168 पर है. बता दें कि मॉनिटरिंग स्टेशनों पर अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं. यमुना में मौजूद झाग से प्रदूषण की परेशानी भी बढ़ सकती है.
दिल्ली के गीता कॉलोनी तड़के में सुबह 3 बजे आग लग गई. इसमें लगभग 8 से 10 झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं. जब आग लगने की घटना हुई तब लोग सो रहे थे. गनीमत की बात ये रही कि किसी की जान नहीं गई. वहीं सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई.
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर SpiceJet के स्टाफ और यात्रियों के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में काउंटर पर मौजूद यात्री एयरलाइन कर्मचारियों से उलझते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान एक कर्मचारी कथित तौर पर यह कहता सुनाई देता है कि SpiceJet सस्ता है, इसलिए आए हो आप. इस टिप्पणी के बाद माहौल और गरमा गया. मौके पर CISF के जवान भी दिखाई दे रहे हैं.
दिल्ली के स्कूलों में कुछ दिन पहले बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इसके पहले भी कई बार ऐसे धमकी भरे मेल आ चुके हैं. इस कारण से मेल को पुलिस ने गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू की. जांच में पता चला की धमकी भरा मेल स्कूल की ही छात्रा ने किया था.
बीजेपी आरोप लगा रही है कि जिस दौरान दिल्ली में सिखों का नरसंहार हुआ था उस तारीख पर ऐसा सियासी आयोजन कांग्रेस पार्टी को शोभा नहीं देता है. देश के सिख कांग्रेस के कृत्य को कभी नहीं भूलेंगे. इस तारीख पर दिल्ली में इस तरह का आयोजन रखकर कांग्रेस पार्टी ने सिखों के जख्मों पर नमक रगड़ने का काम किया है.
दिल्ली-NCR में शनिवार रात को हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है. इसके बाद से ही ठंडक जैसा महसूस हो रहा है. वहीं आज यानी कि रविवार को भी कई जगहों पर बारिश की संभावना है. लोगों को गर्मी से राहत रहेगी.
दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्रों के प्रोटेस्ट का आज 14वां दिन है. इस बीच, कैंपस की दीवारों पर ‘फ्री कश्मीर’ और ‘फ्री शरजील इमाम’ जैसे नारे लिखे मिलने से विवाद बढ़ गया है. JMI की उच्च-स्तरीय समिति ने छात्रों से आंदोलन खत्म करने की अपील की है.
पांडव नगर के B-ब्लॉक में में एक नए भवन के निर्माण के लिए की गई गहरी खुदाई से पास का चार मंजिला मकान झुक गया. यहां तक कि मकान की दीवारों में दरारें आ गई हैं. वहीं घटना के समय अंदर बैठे 15 से 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय चावल सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया है. ये सम्मेलन 25 अक्टूबर तक चलने वाला है. वहीं इस सम्मेलन में 150 देश हिस्सा ले रहे हैं. इस सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक बाजार में चावल की मांग और कीमतों में बदलाव और भारतीय कारोबारियों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से जोड़ना के अवसर तलाशना है.
सरकार के खिलाफ दिल्ली मेट्रो में एक्सप्रेस लाइन पर सरकार के खिलाफ संदेश वाले दो पोस्टर मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. दिल्ली पुलिस इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. फिलहाल पुलिस पोस्टर लगाने वालों की पहचान करने में जुटी है.
राजधानी में शनिवार सुबह 8 बजे AQI 190 दर्ज किया गया. इसे moderate श्रेणी में रखा जाता है. अब जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी वैसे-वैसे प्रदूषण का स्तर भी बढ़ सकता है. आने वाल समय में ठंड के साथ आसमान में धूंध की चादर चारों तरफ फैल जाएगी.
गाजियाबाद से एक मामला सामने आया है, जहां शुक्रवार देर रात पुलिस और दो आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लग गई. । पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया.
दिल्ली में गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है. लोगों को सुबह-शाम सीहरन सी महसूस होना शुरू हो गया है. ऐसे में राजधानी में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है. लोगों को सासं लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं 26 अक्टूबर से मौसम में बदलाव हो सकता है.