भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /दिल्ली-NCR
  • /दिल्ली में बदलेगा मौसम, 17 डिग्री तक गिरेगा पारा, 28 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में बदलेगा मौसम, 17 डिग्री तक गिरेगा पारा, 28 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है. लोगों को सुबह-शाम सीहरन सी महसूस होना शुरू हो गया है. ऐसे में राजधानी में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है. लोगों को सासं लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं 26 अक्टूबर से मौसम में बदलाव हो सकता है.

Written ByAkanchha Singh
Published: Oct 24, 2026, 07:41 AM IST|Updated: Oct 24, 2026, 10:31 AM IST
joinshare
दिल्ली में बदलेगा मौसम, 17 डिग्री तक गिरेगा पारा, 28 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?
Image Credit: AI Image

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ले ली है. साथ ही उत्तर भारत में मानसून की विदाई हो चुकी है. अब दिन के समय आसमान साफ हो रहा है. इसके साथ ही सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है. जहां एक तरफ बारिश के कोई आसार नहीं है. दूसरी तरफ दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. मानसून इन राज्यों में जमकर बरस रहा है. शुक्रवार 23 अक्टूबर को भी पूरे दिन मौसम साफ रहा. लोगों को गर्मी से अब राहत मिल गया है.      

कल कैसा था मौसम? 

दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार यानी कि 23 अक्टूबर को मौसम साफ रहा. अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के आस-पास रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहा. लोगों को सुबह-शाम ठंडक महसूस हो रही है. अब राजधानी में बारिश की कोई संभावना नहीं है. सुबह की ठंडक हल्की-सी सिहरन पैदा करेगी. खासकर खुले इलाकों में लोगों को अच्छी ठंड महसूस होगी. इसका साथ ही रातभर ठंडी हवाओं के कारण तापमान गिरने से सुबह के समय हल्की धुंध या धुंधलापन भी महसूस हो रहा है. वहीं इस दौरान हल्की धुंध या धुंधलापन भी महसूस हो रहा है, जो पॉल्यूशन के साथ मिलकर स्मॉग जैसी स्थिति पैदा कर रहा है. ऐसे में लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हो सकती हैं.  

आज कैसे रहेगा मौसम?   

बीते कुछ दिनों से राजधानी का मौसम बदल रहा है. मानसून की विदाई के बाद अब हल्की ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है. साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिलेगा. एक तरफ तापमान में उतार-चढ़ाव रह रहा है, तो दूसरी तरफ हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है. आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है.    

कब आएगा मौसम में बदलाव? 

26 अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव हो सकता है. इस दिन न्यूनतम तापमान गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, 27 और 28 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.

दूसरी तरफ दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है. दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 के पार पहुंच गया है. अलीपुर में AQI 260, आनंद विहार में 218, अशोक विहार में 193, आया नगर में 232, बवाना में 269, बुराड़ी क्रॉसिंग में 246 और कैंटोनमेंट एरिया में 159 दर्ज किया गया. वहीं, ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण की स्थिति और गंभीर है. नॉलेज पार्क-III में AQI 337 और नॉलेज पार्क-V में 376 दर्ज किया गया. इस स्तर पर हवा की गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में शुरू होगी हेरिटेज वॉक, 500 रुपये में जान सकेंगे ऐतिहासिक इमारतों की अनसुनी कहानियां

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Delhi News