गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट इलाके में शुक्रवार देर रात पुलिस और धोखाधड़ी, छीनेती की घटनाओ में शामिल दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिससे वो घायल हो गए. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है. आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है.
जानकारी के अनुसार, थाना सिहानी गेट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पूर्व में हुई धोखाधड़ी, छीनेती की घटना में शामिल आरोपी दोबारा वारदात को अंजाम देने की फिराक में निकले हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मेरठ रोड पर डीपीएस स्कूल के पास चेकिंग शुरू कर दी थी.
ACP जियाउद्दीन अहमद ने बताया, शुक्रवार रात 11 बजे हम लोगों को मुखबिर से सूचना मिली की सिहानी गेट पर पहले भी घटना में शामिल संदिग्ध लोग एक और अपराध करने की फिराक में हैं. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने मेरठ रोड पर डीपीएस स्कूल के पास चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान, स्कूटर पर सवार दो संदिग्ध लोगों को रुकने का इशारा किया गया. इस दौरान वे भागने की कोशिश करने लगे और पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी.
उन्होंने बताया कि पुलिस की आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में दोनों संदिग्धों के पैरों में गोली लग गई. घायल संदिग्धों ने अपनी पहचान गौरव और विवेक के रूप में बताई है. आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, खोखा कारतूस के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है. आरोपियों से पूछताछ की गई तो, उन्होंने बताया कि उन पर कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं, वो एनसीआर क्षेत्रों में धोखाधड़ी, छीनेती की घटना करते हैं. इसके अलावा, वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है. बरामदगी के आधार पर पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.
पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उनके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं. उन्होंने एनसीआर में धोखाधड़ी, छीनेती की वारदातों को अंजाम देने की बात भी बताई है. दोनों घायल आरोपियों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है. पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ ही पूर्व में हुई धोखाधड़ी, छीनेती की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है. मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.