अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते रहे पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने अब SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अपना देश ऐसे ही चलता है.
CJP के मुखिया अभिजीत दीपके को दिल्ली की एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पीस बॉन्ड पर रिहा कर दिया है. सवाल है कि यह पीस बॉन्ड और बेल बॉन्ड में अंतर क्या होता है. अगर इनका उल्लंघन किया जाए तो कोर्ट क्या सजा दे सकती है.
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को उनकी गिरफ्तारी दिखाई. इससे पहले शुक्रवार को वे हिरासत में लिए गए थे. फिर शांति भंग होने की आशंका के चलते BNSS की धारा 126 और 170 के तहत नए मामले में वो अरेस्ट हुए.
रिजीम चेंज वाले शब्द पर अब बीजेपी और कांग्रेस के बीच वर्ड वॉर छिड़ गया है. इस शब्द का कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने बचाव किया है तो वहीं बीजेपी ने बांग्लादेश में अराजकता का एक फोटो पोस्ट कर कहा कि आपकी पोल खुल चुकी है.
आरएसएस की महिला विंग यानी राष्ट्रीय सेविका समिति ने कहा है कि दिमागी नक्सली देश का माहौल बिगाड़ रहे हैं. अराजकता फैला रहे हैं. ये लोग महिलाओं के मन में भी अशांति पैदा कर रहे हैं.
Vishal Dadlani On Neha Bora Detaining: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान नेहा बोरा को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद भारी हंगामा मच गया. हालांकि, अब उसको छोड़ दिया गया है. इसी बीच म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर डाले, जो अब तेजी से वायरल हो रहे है.
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस ने उन्हें कल (शुक्रवार, 16 अक्टूबर) को तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में लिया था. दिल्ली पुलिस ने अब दीपके की गिरफ्तारी की बात कही है. वहीं, AISA नेता नेहा बोरा को रिहा कर दिया गया है. उन्हें भी तिरंगा यात्रा से पहले हिरासत में लिया गया था.
मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के कारण एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस मिल गया है. उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का आदेश दिया गया है. आइए जानते हैं कि उन्हें ऐसा नोटिस क्यों मिला और अब उनके पास क्या विकल्प बचे हैं?
विरोध प्रदर्शन की कवरेज के करने जाने वाले पत्रकारों को अब PCI के नए नियमों का पालन करना होगा. प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने पत्रकारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ नए दिशा निर्देश जारी किए हैं.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. सीजेपी ने आज सुबह कनॉट प्लेस के पास मौजूद सेंट्रल पार्क में तिरंगा लहराने का ऐलान किया था. बताया जा रहा है कि जैसे ही अभिजीत ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो उन्हें डिटेन कर लिया गया.
अवमानना नोटिस के जवाब में मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिए हलफनामे में बिना शर्त माफी मांग ली है. लेकिन सरकार ने कहा कि एक दिन के लिए मोबाइल इंटरनेट को बंद करना जरूरी था, ताकि कानून-व्यवस्था को भंग करने से रोका जा सके.
CJP के दो बड़े नेता आशुतोष रांका और सौरव दास तिहाड़ जेल पहुंच गए, लेकिन समर्थकों की भीड़ नदारद रही. 81 दिन पहले NEET आंदोलन में उमड़ी भीड़ अब कहां है? इस बीच राहुल गांधी ने समर्थन दिया, तो बीजेपी ने पलटवार किया.
अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने सीजेपी और अभिजीत दीपके पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सीजेपी के प्रदर्शन को अमेरिका से फंडिंग मिल रही है और इनका मकसद सिर्फ देश को तोड़ना है.
AISA की नेता नेहा बोरा एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शनों में गांधी परिवार के साथ नजर आईं. इतना ही नहीं, उनको राहुल गांधी की ओर से आयोजित चाय पार्टी में भी देखा गया. कयास लग रहे हैं कि पार्टी उनको अहम जिम्मेदारी दे सकती है. लेकिन क्यों कई नेता कन्हैया जैसा हाल होने से डर हैं. चलिए समझते हैं.
सीजेपी के सदस्य आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेजने को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है. राहुल ने कहा कि जंतर-मंतर भारत के लोगों का है और हम इसे वापस हासिल करेंगे.
CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर कॉकरोच जनता पार्टी की तरह अब मक्खी जनता पार्टी का भी जन्म हो गया है. दावा है कि इंस्टाग्राम पर इस पेज ने महज 72 घंटे में 3.30 लाख से अधिक फॉलोअर्स जुटाए हैं.
सीजेपी के सदस्य सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है. उन पर बॉन्ड की शर्तें तोड़ने और ट्रेसपासिंग के आरोप हैं. मंगलवार को उनको गिरफ्तार किया गया था. बुधवार को उनको मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया.
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 35,000 से अधिक जवानों के साथ-साथ आसमान में ड्रोन, छतों पर स्पॉटर्स, वर्दी पर बॉडी कैम और चप्पे-चप्पे पर AI फेशियल रिकग्निशन कैमरों (FRS) का हाई-टेक जाल बिछाया, जो सेकंडों में चेहरों को स्कैन कर डेटाबेस से मैच कर लेते हैं. आइए जानते हैं क्या है यह टेक्नोलॉजी...
CJP Protest: सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर छाएं अभिजीत दीपके की पढ़ाई और उनकी कमाई को लेकर तमाम तरह के दावे किये जा रहे हैं। 30 हजार रुपये के जूते पहनने की बात को उन्होंने खुद स्वीकार किया है और बताया कि वह अमेरिका में पढ़ाई का खर्च कैसे उठा रहे हैं?
सीजेपी के नेता आज भी नई दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाएंगे. इस दौरान सीजेपी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति पुलिस से मांगेगी. सीजेपी ने कहा कि अगर 24 घंटे के भीतर नई तारीख नहीं बताई जाती है, तो वह खुद प्रदर्शन की तिथि का ऐलान करेंगे.
CJI सूर्यकांत ने इंडिया गठबंधन के नेताओं से मिलने से फिलहाल मना कर दिया है. विपक्षी नेताओं ने चुनाव में कथित गड़बड़ी और SIR प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर उनसे मिलने का वक्त मांगा था.
Abhijit Deepke on CJP Protest: CJP सुप्रीमो अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि दादी की मौत के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें कजिन से बात नहीं करने दी गई और न ही वकील से संपर्क करने दिया गया. उनके इन आरोपों पर दिल्ली पुलिस ने वीडियो जारी कर CJP सुप्रीमो की पोल खोल डाली.