भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /बड़ी खबर: CJI ने राहुल गांधी और विपक्ष के डेलिगेशन से मिलने से किया इनकार, दिया ये हवाला

बड़ी खबर: CJI ने राहुल गांधी और विपक्ष के डेलिगेशन से मिलने से किया इनकार, दिया ये हवाला

CJI सूर्यकांत ने इंडिया गठबंधन के नेताओं से मिलने से फिलहाल मना कर दिया है. विपक्षी नेताओं ने चुनाव में कथित गड़बड़ी और SIR प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर उनसे मिलने का वक्त मांगा था.

Written ByBhoopendra Rai
Published: Oct 11, 2026, 11:04 PM IST|Updated: Oct 12, 2026, 07:04 AM IST
joinshare
बड़ी खबर: CJI ने राहुल गांधी और विपक्ष के डेलिगेशन से मिलने से किया इनकार, दिया ये हवाला
Image Credit: राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं को CJI से मिलने का वक्त नहीं मिला.

About the Author

Bhoopendra Rai

Bhoopendra Rai

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

विपक्ष के नेताओं को CJI सूर्यकांत की तरफ से बड़ा झटका लगा है. रविवार देर रात खबर आई है कि सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने इंडिया गठबंधन के नेताओं से मिलने से मना कर दिया है. उन्होंने नेताओं को ईमेल भेजकर इस फैसले की वजह भी बता दी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और अन्य नेताओं को 12 अक्टूबर यानी सोमवार को CJI सूर्यकांत से मिलने का अुरोध किया था. 

विपक्षी नेता चुनाव में कथित गड़बड़ी, एसआईआर प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन के मुद्दों को लेकर मुख्य न्यायाधीश से बात करना चाहते हैं, लेकिन उनकी इस मांग को ठुकरा दिया गया है. 

CJI ने क्या जवाब दिया?

सूत्रों के अनुसार, CJI ने राहुल गांधी के ऑफिशियल ईमेल का जवाब देते हुए कहा है कि इस वक्त ऐसी मुलाकात करना सही नहीं होगा. उन्होंने वजह बताई कि जिन मुद्दों पर विपक्ष बात करना चाहता है, वे पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग हैं. बताया जा रहा है कि CJI ने अपने जवाब में यह भी स्पष्ट किया कि संविधान के दायरे में रहते हुए सुप्रीम कोर्ट, प्रशासनिक स्तर पर सरकार के कामकाज में दखल नहीं दे सकता. हालांकि, नेता चाहें तो अपने बुनियादी अधिकारों की सुरक्षा के लिए कानूनी रास्ते से अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं.

सूत्रों के मुताबिक, CJI ने यह भी साफ किया कि प्रशासनिक तौर पर सुप्रीम कोर्ट सरकार के कामकाज में दखल नहीं दे सकता. कांग्रेसी नेता ज्ञापन सौंपने के बजाय अदालत में याचिका लगाएं, मंगलवार को पहले से पेंडिंग अर्जियों के साथ उनकी बात भी सुन ली जाएगी.

Yesterday, the nation's young came out in Delhi to peacefully protest. They came with love in their hearts, not hatred or anger. They were beaten, both by cops and BJP goons. This is not the India we want. Tomorrow, we will march to the Supreme Court as Indians, united beyond party, gender, caste, community and state. Youth, all opposition parties, civil society groups, all those who believe in democracy and stand by the Constitution of India, will walk with us. We will submit a memorandum to the Chief Justice on behalf of the nation, demanding an end to vote chori, halting of SIR and the resignation of Gyanesh Kumar. Narendra Modi, Amit Shah, Ajit Doval and Mohan Bhagwat cannot silence India's voice. These cowards cannot intimidate us. They will have to step aside. We will march together, with love, brotherhood and patriotism. Daro mat. Tomorrow, all of India will march to the Supreme Court. कल दिल्ली में देश का युवा शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कों पर उतरा। उनके दिलों में नफ़रत या गुस्सा नहीं, मोहब्बत थी। लेकिन उन्हें पुलिस और BJP के गुंडों, दोनों ने पीटा। ऐसा भारत हम नहीं चाहते। कल, सोमवार 12 अक्टूबर को, हम भारतीय होने के नाते सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। पार्टी, महिला-पुरुष, जाति, समुदाय और राज्य की हर दीवार से ऊपर उठकर, हम सब एक साथ चलेंगे। देश का युवा, तमाम विपक्षी दल, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले, भारत के संविधान के साथ खड़े सभी लोग हमारे साथ चलेंगे। हम देश की ओर से मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपेंगे। हमारी माँग है - वोट चोरी बंद हो, SIR पर रोक लगे और ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा दें। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजित डोभाल और मोहन भागवत भारत की आवाज़ को दबा नहीं सकते। ये कायर हमें डरा नहीं सकते। इन्हें पीछे हटना ही होगा। हम सब साथ चलेंगे - मोहब्बत, भाईचारे और देशभक्ति के साथ। डरो मत। कल पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा। #ChaloDilli

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 11, 2026

सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने रविवार शाम एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा, कल दिल्ली में देश के युवा शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कों पर उतरा. उनके दिलों में नफरत या गुस्सा नहीं, मोहब्बत थी. लेकिन उन्हें पुलिस और बीजेपी के गुंडों दोनों ने पीटा था. ऐसा भारत हम नहीं चाहते हैं. इसके अलावा सोमवार 12 अक्टूबर को हम भारतीय होने के नाते सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे, पार्टी, महिला-पुरुष, जाति, समुदाय और राज्य की हर दीवार से ऊपर उठकर हम सब एक साथ चलेंगे.

ये भी पढ़ें: दिल्ली प्रोटेस्ट: अजीत डोभाल पर ये क्या बोल गए राहुल गांधी? मोदी-शाह के साथ, RSS को भी घेरा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
CJP News