पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने इस बार SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को लेकर बड़ा बयान दिया है. CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हाल ही में हुए प्रदर्शनों पर हामिद अंसारी ने कहा कि अपना देश ऐसे ही चलता है. इतना ही नहीं उन्होंने प्रदर्शनकारियों का भी समर्थन किया. पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि आखिर ये भी अपने लोग हैं. यह हमारी ही जनता है, किसी और की नहीं. पूर्व उपराष्ट्रपति ने यह बातें एक रामलीला कार्यक्रम में कहीं. दशहरा और रामलीला पर पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा कि किसी भी त्योहार का संदेश सिर्फ एक ही होता है कि सब खुश रहें. सब मिलकर त्योहार मनाएं. उन्होंने कहा कि मैं पिछले 15-20 वर्षों से यहां हर साल आ रहा हूं.
#WATCH | Delhi: Former Vice President Hamid Ansari says, "On the occasion of a festival, the message is always the same: may everyone be happy. Let everyone celebrate the festival together. I come here every year; I’ve been coming for the past 15–20 years..." On the recent protests in the country, he says, "This is just how things go in our country. They are our own people, after all. They are our public—not someone else’s..."
— ANI (@ANI) October 21, 2026
विवादित बयान देते रहे हैं हामिद अंसारी
बता दें कि हामिद अंसारी अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं. उपराष्ट्रपति के पद से हटने के बाद हामिद अंसारी ने देश में असहिष्णुता बढ़ने का विवादित बयान दिया था. अगस्त 2017 में उन्होंने कहा था कि देश के मुसलमानों में असुरक्षा की भावना दिखाई पड़ती है. जुलाई 2018 में उन्होंने देश में डर का माहौल होने की बात कही थी. उनके इस बयान पर भी काफी सियासी घमासान देखने को मिला था.
साल 2021 में उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में देश में लगातार असहिष्णुता बढ़ने का आरोप लगाया था. इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल ने इस कार्यक्रम को आयोजित किया था और इसमें अमेरिका के 4 सांसद भी शामिल हुए थे. जनवरी 2022 में उन्होंने फिर से इसी तरह का बयान देते हुए कहा था कि देश में मजहब के आधार पर असहिष्णुता को बढ़ावा दिया जा रहा है.
SIR पर विपक्ष की बैठक आज
उधर, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर इंडिया ब्लॉक के नेता आज (गुरुवार, 22 अक्टूबर) को एक बार फिर से अपनी रणनीति तय करने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज इंडिया ब्लॉक की एक बैठक बुलाई है. इसमें विपक्षी दलों के नेता वर्चुअली हिस्सा लेंगे. इस बैठक में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर चर्चा हो सकती है.