चुनाव आयोग ने एक आरटीआई आवेदक को जवाब देते हुए बताया कि SIR में इस्तेमाल किए गए सॉफ्टवेयर और उसके वर्जन की जानकारी सूचना के अधिकार के दायरे से बाहर है. चुनाव आयोग ने नियमों का हवाला देते हुए सॉफ्टवेयर और उसके वर्जन की जानकारी साझा करने से इनकार किया है.
CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने राहुल गांधी को लिखे पत्र में कहा कि दिल्ली में दिवाली सीजन पर ₹25 हजार करोड़ का कारोबार होता है. यही व्यापार दिल्ली की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. अक्टूबर महीने में पहले ही दिल्ली के व्यापारियों को लगभग 3 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है, इसलिए रैली को स्थगित करने पर विचार करें.
कांग्रेस की तैयारी को देखकर लगता नहीं कि एसआईआर और चुनाव आयोग के खिलाफ उठा तूफान इतना जल्दी खत्म होने वाला है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी कथित रूप से वियतनाम के दौरे पर हैं और उनके आते ही इसको लेकर सरगर्मी तेज हो सकती है.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज (23 अक्टूबर) को आर-पार की लड़ाई देखने को मिल रहा है. पीपल अगेंस्ट SIR नामक गठबंधन ने आज देशव्यापी आंदोलन बुलाया है, तो वहीं बीजेपी की ओर से SIR के समर्थन में आज से देशभर पदयात्राएं निकाली जा रही हैं.
अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते रहे पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने अब SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अपना देश ऐसे ही चलता है.
कथित वोट चोरी के खिलाफ 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की रैली होने जा रही है. इसकी रूपरेखा तय करने के लिए विपक्षी नेता आज एक अहम बैठक करने जा रहे हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
वोटर लिस्ट में SIR और सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच राहुल गांधी के वियतनाम दौरे पर बीजेपी ने तीखा तंज कसा है. बीजेपी ने एक वीडियो शेयर कर उन पर झूठ फैलाकर छुट्टी मनाने के लिए फॉरेन ट्रिप पर जाने का आरोप लगाया है. वहीं कांग्रेस नेताओं ने उनकी विदेश यात्रा का बचाव करते हुए कहा कि राहुल को निजी जीवन का पूरा अधिकार है.
इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए कि जमीन से कटकर हवा में राजनीति नहीं हो सकती. राजनीति करने के लिए आपको जमीन पर उतरना होगा. पहले संगठन पर फोकस करना होगा. नेताओं के बीच असंतोष को खत्म करना होगा. केवल टीवी और यू-ट्यूब चैनलों पर छाने के लिए आंदोलन करना ही मकसद हो तो बात ही और है.
अमेरिकी नागरिकता रखने वाले एक्टर इमरान खान भी OCI कार्डधारक की हैसियत से पिछले कई वर्षों से भारत में रह रहे थे. CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए प्रदर्शन में शामिल होने के कारण उन्हें भारत छोड़ने का नोटिस मिल चुका है.
देश भर में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ समूचा विपक्ष एकजुट हो गया है. दिल्ली में पिछले कई दिनों से कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दल आंदोलन कर रहे हैं. राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया गया है तो सुप्रीम कोर्ट में ढेर सारी याचिकाएं फाइल की गई हैं.
राहुल गांधी ने आज मीडिया के सामने NSUI के कुछ युवा कार्यकर्ताओं को पेश किया, जिन्होंने दावा है कि प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें काफी मारा था. प्रदर्शन में शामिल हुईं ऋतु बरारा ने दिल्ली पुलिस की एक महिला अधिकारी पर बड़े गंभीर आरोप लगाए.
दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर राजनीतिक हंगामा मचा हुआ है. इस वजह से झारखंड में भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. JMM का कहना है कि सवाल चुनाव आयोग से पूछे जा रहे हैं, लेकिन जवाब भारतीय जनता पार्टी की ओर से दिए जा रहे हैं.
इंडिया गठबंधन से जुड़े विपक्षी दलों के नेता कई राज्यों से दिल्ली पहुंचे नेताओं की मंत्रणा जारी है. एसआईआर के जरिए कांग्रेस के कथित वोट चोरी के आरोप और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च हो रहा है. इससे जुड़े लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए आप बने रहिए, हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ...
चुनाव में धांधली और वोटों में हेराफेरी के आरोपों के बीच 124 पूर्व नौकरशाह चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे हैं. पूर्व IAS, IFS और अन्य सेवाओं के इन अफसरों ने देश के नाम एक ओपन खत लिखा है. आइए जानते हैं पूरा मामला...
अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रंका समेत सीजेपी के तमाम नेताओं और समर्थकों को हिरासत में लेने के बाद भी सीजेपी ने दिल्ली में प्रदर्शन करने की जिद नहीं छोड़ी है. अभिजीत दीपके ने हिरासत में लिए जाने के बाद अब इसकी जिम्मेदारी अजिंक्य शिंदे को सौंपी है.
दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन पर बिहार के नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. मंत्री मिथलेश तिवारी ने कहा कि पता नहीं तिलचट्टे हमारे देश के किस बच्चे को हथियार बना लें, इसीलिए सरकार हमारी अलर्ट मोड में है.
सीजेपी के प्रदर्शन से पहले बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला. नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के सहयोगी सीजेपी, इस देश में अराजकता पैदा करना चाहते हैं. बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा कि देश की जनता उन्हें कामयाब नहीं होने देगी.
SIR के मसले पर विपक्ष का रवैया आक्राम हो गया है. इंडिया ब्लॉक के नेताओं का कहना है कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा. इस बीच आज इंडिया ब्लॉक के नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आज रात 8 बजे मुलाकात करेंगे.
एसआईआर और कथित वोट चोरी के खिलाफ विपक्षी दल कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग को घेर रही है. गुरुवार को कांग्रेस पूरे देशभर में काला दिवस मना रही है. कांग्रेस ने इस संबंध में सभी राज्यों के पदाधिकारियों को पत्र लिखकर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने को कहा था. इसके अलावा बेंगलुरु में सीजेपी ने भी प्रदर्शन का ऐलान किया है. आज होने वाली दिन भर की हलचल के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.
सुप्रीम कोर्ट अपनी आगे की सुनवाई में निश्चित रूप से बिहार एसआईआर को लेकर पूर्व में की गईं टिप्पणियों और फैसलों पर गौर करेगा. 27 मई, 2026 को कोर्ट ने अपने फैसले में बिहार एसआईआर को सही ठहराया था. असल मसला चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त और बाकी दोनों चुनाव आयुक्तों में मतभेद का रहेगा.
नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन का सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. विपक्ष के इस मार्च पर बीजेपी ने निशाना साधा. सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी का एक पुराना वीडियो दिखाकर कांग्रेस से कई तीखे सवाल पूछे.
एसआईआर प्रक्रिया को गलत ठहराते हुए और चुनाव में वोटों की धांधली का ओरोप लगाते हुए विपक्ष देश के मुख्य चुनाव आयुक्त की इस्तीफे की मांग कर रहा है. इस बीच एसआईआर की प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस नरीमन ने अपनी पक्ष रखा है. इसके बाद सियासी पारा हाई होने लगा है.