)
एसआईआर और वोटर लिस्ट मामले में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर है. पिछले दो दिनों में कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के सांसदों ने दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च किया. हालांकि, भारी पुलिस बल और बैरिकेड्स के जरिए उन्हें रोका गया. राहुल गांधी-प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया. कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि इस दौरान कुछ नेताओं के साथ बदसलूकी की गई.
अब बृहस्पतिवार (08 अक्टूबर) को विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों के साथ कथित बदसलूकी के विरोध में कांग्रेस ‘‘काला दिवस’’ मना रही है. कांग्रेस के अनुसार, राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदर्शन किए जा रहे हैं. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कल बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्षों को पत्र भेजकर कहा कि पार्टी सभी राज्य, जिला और ब्लॉक इकाइयों को आठ अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन करे.
पत्र के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद चुनाव आयोग से जवाबदेही के मांग करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से जंत-मंतर की ओर बढ़ रहे थे. हालांकि, उन्हें रास्ते में दो बार रोका गया. कथित तौर पर कहा गया कि पुलिस ने सांसदों पर हल्का बल इस्तेमाल किया और उनके साथ बदसलूकी की गई. कांग्रेस ने इस कथित एकशन को ‘‘संविधान पर हमला’’ हमला करार दिया है. इसी के मद्देनजर कांग्रेस ने आज पूरे देश में काला दिवस मनाने का आह्लान किया है.
We are not going to stop protesting till Gyanesh Kumar resigns. This is a fight to protect the most sacred thing in this country. There is nothing that Narendra Modi and Amit Shah can do that will stop us. https://t.co/MgvabcQPPR
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 7, 2026
बुधवार को कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया और लिखा कि जिस वाहन से राहुल गांधी को ले जाया गया, उसको अग्रसेन की बावली के पास पार्टी कार्यरकर्ताओं ने पंक्चर कर दिया. राहुल गांधी ने पहले इससे पहले कहा था कि करीब 300 सांसद बुधवार को चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते हैं. हालांकि, उन्हें मौका नहीं दिया गया. राहुल गांधा ने कहा कि देश के लोग जंतर-मंतर जाकर बताएंगे कि ज्ञानेश कुमार देश के वैध मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं हैं. राहुल गांधी को पुलिस ने बुधवार को हिरासत में लिया. हालांकि, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया.

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन तेज होता जा रहा है. कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के दल सड़क पर हैं. इंडिया गठबंदन से दूरी बनाने वाली आम आदमी पार्टी ने भी बुधवार को दिल्ली में चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया. हाल में एक अखबार मे आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयोग में फैसले लेने के दौरान तीन आयुक्तों में मतभेद था. बाद में सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने वाली याचिका पर सुनवाई हुई, शीर्ष न्यायालय ने ज्ञानेश कुमार की अंतरिम निलंबन वाली मांग को खारिज कर दिया.
Jantar Mantar is a designated venue for democratic protests. Yet, the Leader of Opposition was not allowed to hold a peaceful protest. He was stopped, blocked and manhandled by the Delhi Police. The very foundation of a free and fair election is the electoral roll. Today, the entire free and fair election process in the country has been derailed, and crores of voters have been removed from the electoral rolls. The Hon’ble Supreme Court has also made observations regarding changes to Form 6. There is a conspiracy between the Election Commission and the Union Government, that is why he is still being protected. The protest led by our leader Shri Rahul Gandhi ji will be marked in the history of democratic India. : Kerala CM Shri @vdsatheesan
— Congress (@INCIndia) October 7, 2026
कांग्रेस के चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के बीच सीजेपी (काकरोच जनता पार्टी) ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. CJP के सह-संयोजक आशुतोष रंका कहा कि यह विरोध प्रदर्शन 8 अक्टूबर को फ्रीडम पार्क में होगा. इसके बाद एसआईआर पर एक 'पीपल्स ट्रिब्यूनल' (जन-अदालत) आयोजित की जाएगी. सोशल मीडिया पर पोस्ट में रांका की ओर से कहा गया कि फ्रीडम पार्क में सुबह 10.30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा. इस दौरान जिन लोगों के नाम गलत तरीके से वोटर लिस्ट से हटाएं गए हैं, उनसे बातचीत की जाएगी.
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी INDIA गठबंधन के नेताओं के आग्रह पर 8 अक्टूबर 2026 को दिल्ली पहुंच गई हैं. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वो कल इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट में शामिल हो सकती हैं. इसके पहले राहुल गांधी ने राजघाट पर प्रदर्शन के दौरान ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव से दिल्ली पहुंचने की अपील की थी.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर देश को "हाईजैक" करने की आपराधिक साजिश का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इन सभी को न्याय के कटघरे में खड़ा करना 'इंडिया गठबंधन' की पक्की गारंटी है. राजघाट की ओर विपक्षी नेताओं के मार्च से पहले उन्होंने कहा कि लगभग 300 सांसद शांतिपूर्ण धरना देना चाहते हैं, पर उन्हें रोका जा रहा है. राहुल ने आरोप लगाया कि पहले दिन प्रदर्शनकारियों को चुनाव आयोग दफ्तर के पास रोका गया और दूसरे दिन जंतर-मंतर जाते वक्त रोका गया तथा उनके लोगों से मारपीट की गई.
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस के राजघाट मार्च और राहुल गांधी के प्रदर्शन पर कड़ा प्रहार किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में किसी भी मामले का फैसला सड़कों पर भीड़ जुटाकर तय नहीं होता. जब कोई मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होता है, तो अदालत केवल तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निर्णय लेती है, न कि सड़क के दबाव में. भंडारी ने यह भी रेखांकित किया कि देश के 40 से अधिक पूर्व जजों ने इसी विषय पर एक खुला पत्र लिखा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जानबूझकर संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास फैलाने का प्रयास कर रही है.
राजघाट पर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं. मौके पर ढोल-नगाड़ों, पोस्टरों और बैनरों के साथ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद हैं. पिछले कई दिनों से रोके जाने के बाद आज कांग्रेस का काफिला राजघाट तक पहुंचा. विपक्षी दलों के नेताओं के आगमन को देखते हुए राजघाट के मुख्य गेट पर भी हलचल तेज है. राहुल गांधी का काफिला मेन गेट की ओर बढ़ रहा है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, राहुल गांधी समेत कुछ प्रमुख नेताओं को राजघाट के अंदर जाने की अनुमति दी जा सकती है.
LIVE: Protest Against Vote Chori | New Delhi https://t.co/Kw459O3ZSR
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 8, 2026
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले विपक्षी सांसदों का काफिला राजघट पहुंच चुका है. यहां पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की अगुवई में विपक्षी सांसद और कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विपक्षी एकता को धार देने के लिए बड़ी पहल की है. उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से फोन पर बात कर उन्हें दिल्ली आने का न्योता दिया है. ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन को और तेज करने के लिए इंडिया (I.N.D.I.A.) गठबंधन के प्रमुख नेताओं को एकजुट किया जा रहा है. दिल्ली में होने वाली इस बैठक में गठबंधन के शीर्ष नेता मिलकर सरकार को घेरने और इस आंदोलन को देशव्यापी स्तर पर मजबूत करने की साझा रणनीति तैयार करेंगे.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक बस में सवार होकर राजघाट की ओर रवाना हुए हैं. उनके साथ इस बस में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सांसद जैसे केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा, प्रणव झा, प्रणति शिंदे और बीवी श्रीनिवास भी मौजूद हैं. नेताओं का यह काफिला दीन दयाल उपाध्याय मार्ग और बीजेपी मुख्यालय के रास्ते से होते हुए आगे बढ़ रहा है. कांग्रेस नेताओं के अलावा 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन के कई अन्य सांसद भी इस मार्च में एकजुटता दिखाते हुए साथ चल रहे हैं. सभी नेता एक साथ राजघाट पहुंचकर अपनी बात रखने की तैयारी में हैं.
कांग्रेस पार्टी का एक बड़ा काफिला राजघाट की ओर बढ़ रहा है. इस प्रदर्शन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ भारतीय युवा कांग्रेस (Youth Congress) के कार्यकर्ता भी भारी संख्या में शामिल हैं. दिल्ली युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने इस संबंध में जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि आज उनका मुख्य लक्ष्य राजघाट तक शांतिपूर्ण मार्च निकालना है. कार्यकर्ताओं में इस मार्च को लेकर काफी जोश देखा जा रहा है और मौके पर भारी भीड़ जुटी हुई है. काफिला लगातार आगे बढ़ रहा है और प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
#WATCH | Delhi | After the second lunch meeting of the Opposition MPs, INDIA bloc MPs LoP Lok Sabha Rahul Gandhi, LoP Rajya Sabha Mallikarjun Kharge board a bus as they head towards Gandhi Smriti to stage a protest https://t.co/stbR4RDaY3
— ANI (@ANI) October 8, 2026
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम INDIA गठबंधन के सदस्य शांतिपूर्ण धरने के लिए गांधी स्मारक जा रहे हैं. हम वहां बैठकर प्रार्थना करेंगे कि BJP सरकार, खासकर PM मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को यह समझ आए कि उनके काम देश के हित में नहीं हैं. चाहे वोट चोरी का मुद्दा हो, बढ़ती महंगाई हो, युवाओं की समस्याएं हों या उनके पैदा किए गए कोई और संकट, सब कुछ जनहित के खिलाफ है. इसीलिए हम प्रार्थना करने गांधी स्मारक जा रहे हैं; हम यह बताना चाहते हैं कि वे उस आजादी को छीन रहे हैं जो हमें मिली थी, वह आजादी जो पंडित जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी और वल्लभभाई पटेल जैसे महान नेताओं ने हमारे लिए हासिल की थी और वे इसे खत्म करने की हर कोशिश कर रहे हैं. वे हमसे वोट देने का अधिकार छीन रहे हैं. हम वहां यह प्रार्थना करने जा रहे हैं कि उन्हें यह समझ आए कि वे हमसे वे अधिकार और आजादी न छीनें जिनमें वोट देने का अधिकार भी शामिल है, जो इन महान नेताओं ने हमारे लिए हासिल किए थे. हम वहां बैठकर विरोध प्रदर्शन करेंगे.
#WATCH | Delhi | LoP Rajya Sabha Mallikarjun Kharge says, "We, the members of the INDIA alliance, are heading to the Gandhi Memorial to stage a peaceful sit-in protest. We will sit there and pray that the BJP government, specifically PM Modi and Union Home Minister Amit Shah be granted the wisdom to realize that their actions are not in the nation's interest. Whether it is the issue of vote theft, the rising inflation, the problems facing the youth, or any other crisis they have created, everything goes against the public interest. That is why we are going to the Gandhi Memorial to pray; we want to highlight that they are snatching away the freedom we secured, the freedom won for us by great leaders like Pandit Jawaharlal Nehru, Mahatma Gandhi, and Vallabhbhai Patel and are making every effort to destroy it. They are taking away our right to vote. We are going there to pray that they be granted the wisdom to stop stripping us of the rights and freedoms—including the right to vote—that were secured for us by these great leaders. We will sit there and stage a protest"
— ANI (@ANI) October 8, 2026
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और INDIA गठबंधन के अन्य सांसदों के साथ कनॉट प्लेस में विपक्षी सांसदों की दूसरी लंच मीटिंग में शामिल हो रहे हैं.
Delhi: LoP Lok Sabha Rahul Gandhi, along with Telangana CM Revanth Reddy and other INDIA alliance MPs, is attending the second lunch meeting of the Opposition MPs in Connaught Place. (Source: X/Telangana PRO) https://t.co/zRZZoH5spX
— ANI (@ANI) October 8, 2026
प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों को निशाना बनाए जाने के आरोपों पर दिल्ली पुलिस की DCP सृष्टि पांडे ने कहा कि यह साफ है कि युवा पीढ़ी को गलत रास्ते पर ले जाने के लिए किसी तरह का गलत प्रभाव डाला जा रहा है. वर्दी पहने पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करना, जो अपनी कानूनी ड्यूटी निभा रहे हैं, उन पर हाथ उठाना, मारने, काटने या खरोंचने की कोशिश करना समाज में अच्छा संदेश नहीं देता है, पुलिस हमेशा जनता के साथ रही है; मुझे नहीं लगता कि दिल्ली पुलिस ने कभी किसी को निराश किया है. हमने हमेशा खुद को एक काबिल और असरदार फ़ोर्स साबित किया है. आज जो हो रहा है, उसे देखते हुए मेरी सभी से गुजारिश है कि वे इसके लंबे समय के नतीजों और कानूनी परिणामों पर सोचें और ऐसी गैर-कानूनी हरकतों से बचें। कृपया इस तरह के व्यवहार से दूर रहें.
#WATCH | On protestors allegedly targeting police personnel, Delhi Police DCP Shrishti Pandey says, "It is clearly evident that there is some form of wrongful influence attempting to lead the young generation in the wrong direction. Abusing police personnel in uniform who are performing their lawful duties—raising a hand against them, attempting to strike, bite, or scratch them—does not send a positive message to society. The police have always been there for the public; I do not believe the Delhi Police has ever let anyone down. We have consistently proven ourselves to be a capable and effective force. Regarding what we are witnessing today, my request to everyone is to consider the long-term consequences and legal repercussions, and to refrain from such illegal actions. Please stay away from this kind of behaviour."
— ANI (@ANI) October 8, 2026
कांग्रेस सांसद ज्योति मणि ने कहा कि हर दिन एक ही बात होती है. हम लोकतंत्र, संविधान और लोगों के वोट देने के अधिकार की रक्षा के लिए विरोध कर रहे हैं, जो लोकतंत्र में एक बहुत ही बुनियादी अधिकार है. हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें. पीएम मोदी की सरकार एक गैर-कानूनी सरकार है, जिसे ज्ञानेश कुमार ने चुना है, न कि लोगों ने. सरकार के पास बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. जो कोई भी लोकतंत्र के विचार को समझता है, उसे अब तक इस्तीफा दे देना चाहिए था.
#WATCH | Delhi: Congress MP Jyothimani says, "...Every day is the same thing. We are protesting to defend democracy, the Constitution, and people's right to vote, which is a very fundamental right in a democracy. We are ensuring that Gyanesh Kumar, Chief Election Commissioner, must resign. PM Modi government is an illegal government, selected by Gyanesh Kumar, not elected by the people. The govt doesn't have any legitimacy to continue. Anybody who understand the idea of democracy must have resigned by now..."
— ANI (@ANI) October 8, 2026
रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उपचुनाव ठीक से हुआ ही नहीं। बात यह है कि वोटों की गिनती के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए, फिर भी EVM में गड़बड़ी की गई. आपकी पुलिस ने जाकर छापे मारे; आपकी पुलिस ने जाकर बटन दबाए. लोगों को वोट डालने का मौका तक नहीं मिला; उनसे उनके आधार कार्ड छीन लिए गए. आपने सभी पार्टियों को इस बारे में बात करते सुना होगा. मैंने खुद तो नहीं देखा, लेकिन असल में, कोई चुनाव हुआ ही नहीं. क्या आपने कभी BJP नेताओं को यह भविष्यवाणी करते सुना है कि वे ठीक कितने वोटों से जीतेंगे? इसका मतलब है पहले से तय वोट, गड़बड़ी वाले वोट, ठप्पा लगे वोट और लूट-पाट से हासिल किए गए वोट.
#WATCH | Kolkata: On the Rejinagar Assembly constituency by-election, Former West Bengal CM Mamata Banerjee says, "The by-election didn't even take place properly. The point is, there shouldn't be any rigging during the counting, yet the EVMs were rigged. Your police went and conducted raids; your police went and pressed the buttons. People didn't even get to cast their votes; their Aadhaar cards were snatched away. You must have heard all the parties speak about this. I didn't see it myself, but essentially, no election took place at all. Have you ever heard BJP leaders predicting exactly how many votes they would win by? That implies calculated votes, rigged votes, stamped votes, and votes obtained through looting..."
— ANI (@ANI) October 8, 2026
आज विपक्षी सांसदों की दूसरी बैठक के बारे में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि इसका एजेंडा देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाना है.
#WATCH | Over the second meeting of the Opposition MPs today, Congress MP Pramod Tiwari says, "The agenda is this: to save the country's democracy and Constitution." https://t.co/23XDNdIt9f
— ANI (@ANI) October 8, 2026
दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव ने कहा कि पितृसत्ता को खत्म करने' (smash the patriarchy) का क्या मतलब है? क्या इसका मतलब यह है कि राहुल गांधी महिला पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करें? हम यह पूछना चाहते हैं कि क्या इस देश में नेहरू-गांधी-वाड्रा परिवार के अलावा किसी और के पास मानवाधिकार हैं? आप 'मोहब्बत की दुकान' में कब तक नफरत बेचते रहेंगे? आज हमने जो वीडियो देखे हैं, उनसे पूरे देश में आक्रोश फैल गया है. किसी भी राजनीतिक दल को ऐसी हरकत करने का अधिकार नहीं है. विपक्ष के नेता का यह दुर्व्यवहार भारत के लोकतांत्रिक इतिहास की सबसे शर्मनाक घटनाओं में से एक है. राहुल गांधी को इन सवालों का जवाब देना चाहिए और अराजकता को बढ़ावा देना बंद करना चाहिए. कांग्रेस पार्टी बेनकाब हो गई है. देश कड़े सवाल पूछ रहा है जिनका जवाब कांग्रेस पार्टी को देना होगा. यह अस्वीकार्य है और हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं.
मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी सांसदों को लगातार दूसरे दिन भी लंच पर बुलाया है. रोस्टोरेंट के बाहर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता जमा हुए हैं. माना जा रहा है कि कांग्रेस लंच के बाद एक बड़ा मार्च का आयोजन कर सकती है. कांग्रेस के नेता राजघाट भी जा सकते हैं.
#WATCH | Delhi | National Students' Union of India workers have gathered outside the venue, where the second lunch meeting of the Opposition MPs has been called by LoP Rajya Sabha Mallikarjun Kharge, at Janpath https://t.co/EtFnDjVrSZ
— ANI (@ANI) October 8, 2026
CEC ज्ञानेश कुमार के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने हाथों में हथकड़ी और संविधान की एक प्रति लेकर बैरिकेड पार किया.
Patna, Bihar: Congress state president Rajesh Ram climbs a barricade during the protest while holding handcuffs and a copy of the Constitution during the protest against CEC Gyanesh Kumar https://t.co/0K7ojsEBJf
— IANS (@ians_india) October 8, 2026
दिल्ली में विपक्षी सांसदों के लंच से पहले भारी हंगामा देखने को मिला . दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक युवक को राहुल गांधी का विरोध जताना भारी पड़ गया. युवक को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटा. दावा है कि युवक बीजेपी के समर्थन में नारेबाजी कर रहा था और वह राहुल गांधी का विरोध जता रहा है.
पिछले तीन दिन से देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के नेता कल यानी 09 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर सकते हैं. कल सुबह 10 बजे ये मुलाकात संभव है.
राजघाट के पास पुलिस का भारी बल तैनात किया गया है. माना जा रहा है कि कांग्रेस और विपक्ष के सांसदों के महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां पहुंचने की उम्मीद है.
#WATCH | Delhi | Police personnel deployed at Raj Ghat as Congress and Opposition MPs are expected to reach here to pay tributes to Mahatma Gandhi https://t.co/gl3yupaQRd
— ANI (@ANI) October 8, 2026